Skip to content
July 22, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • एक तरफ शासन के जिम्मेदार प्रशासनिक अधिकारी से चर्चा हो रही है दूसरी ओर फिर अधीनस्थ अधिकारियों ने आंदोलन को तोड़ने के लिए वेतन आदेश जारी किया-2 दिन अवकाश में भी हड़ताल निरंतर जारी रहेगा
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीति

एक तरफ शासन के जिम्मेदार प्रशासनिक अधिकारी से चर्चा हो रही है दूसरी ओर फिर अधीनस्थ अधिकारियों ने आंदोलन को तोड़ने के लिए वेतन आदेश जारी किया-2 दिन अवकाश में भी हड़ताल निरंतर जारी रहेगा

Purushottam Manhare August 30, 2022

रायपुर छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ ने आरोप लगाया है कि एक तरफ प्रदेश के प्रशासनिक अधिकारियों के प्रमुख श्री अमिताभ जैन मुख्य सचिव से छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन की चर्चा हो रही है, चर्चा सकारात्मक होकर कर्मचारियों ने अपना पक्ष भी प्रस्तुत किया है। दूसरी ओर उन्हीं के अधीनस्थ वित्त विभाग के अधिकारियों ने वेतन कटौती के संबंध में आदेश जारी कर पुनः 5 लाख कर्मचारियों को आंदोलन जारी रखने के लिए उद्वेलित कर दिया है।
संघ के संरक्षक विजय कुमार झा, प्रांतीय अध्यक्ष अजय तिवारी न्यायिक कर्मचारी संघ के अध्यक्ष युधेश्वर सिंह ठाकुर, कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ के प्रांत अध्यक्ष के के लहरें ने कहा है कि प्रशासनिक प्रमुख मुख्य सचिव से मंत्रालय में एक तरफ चर्चा हो रही थी। आंदोलनरत कर्मचारियों की समस्याओं पर फेडरेशन द्वारा अपना पक्ष प्रस्तुत किया जा रहा था। दूसरी ओर वित्त विभाग के अधिकारियों ने आंदोलन को पुनः कुचलने का प्रयास करते हुए यह आदेश प्रसारित कर दिया कि जो कर्मचारी 25 से 29 जुलाई तक हड़ताल में थे एवं उनका वेतन काटने का आदेश हुआ था यदि वे कर्मचारी अभी 22 अगस्त से हड़ताल पर नहीं है तो उनका वेतन बिना कांटे आहरण किया जा सकेगा और जो कर्मचारी पांच दिवसीय हड़ताल पर थे तथा अभी 22 अगस्त से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। उनका वेतन विभागाध्यक्ष व शासन की स्वीकृति के बाद आहरित किया जावेगा। जो हड़ताल पर नहीं है उनका वेतन आहरण होगा और जो कर्मचारी हड़ताल पर हैं उनका वेतन 5 दिन का कटौती होगा इसके पीछे वित्त विभाग की यह साजिश है कि हड़ताल करने वाले हड़ताल से वापस आकर अपनी उपस्थिति देकर वेतन आहरण करें। लगातार वित्त विभाग छत्तीसगढ़िया मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी और उनकी सरकार को बदनाम करने का नित्य नया प्रयोजन ढूंढ रहा है। संघ के महामंत्री उमेश मुदलियार, जिला शाखा अध्यक्ष रामचंद्र ताण्डी, संभागीय अध्यक्ष संजय शर्मा, उपाध्यक्ष विश्वनाथ ध्रुव नरेश वाढ़ेर, प्रांतीय सचिव विमल चंद कुंडू सी एल दुबे पीतांबर पटेल प्रदीप उपाध्याय विजय डागा, मनीष सिंह ठाकुर कमलेश तिवारी, कौशल अग्रवाल, राजकुमार देशलहरे, डॉ अरुंधति परिहार, श्रीमती रितु परिहार , आदि नेताओं ने कहा है कि आज हरतालिका व्रत तीजा एवं कल गणेश चतुर्थी के अवकाश के बाद भी दोनों दिन पूरे प्रदेश में हड़ताली कर्मचारी धरना स्थल पर एकत्र रहेंगे एवं नियमित नारेबाजी प्रदर्शन का कार्यक्रम जारी रहेगा । प्रदेश के कर्मचारियों से अपील की गई है कि हड़ताल वापसी संबंधी अफवाहों से सावधान रहें जब तक फेडरेशन के संयोजक कमल वर्मा जी का अधिकृत कोई बयान ना आ जावे, तब तक हड़ताल जारी रहेगा।

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: NewsRaipur

Post navigation

Previous आमापारा आजाद चौक थाना के सामने मूर्ति पंडाल में अज्ञात व्यक्तियों द्वारा भगवान गणेश जी की प्रतिमा को किया खंडित
Next एमआईसी ने गोलबाजार स्थित भूमि के प्रारंभिक 172 व्यवसायियों को भूमि के विक्रय अंतरण की स्वीकृति से संबंधित प्रस्ताव की अनुशंसा की

Related Stories

बीरगांव नगर निगम का सिंगल यूज़ प्लास्टिक के विरुद्ध अभियान
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

बीरगांव नगर निगम का सिंगल यूज़ प्लास्टिक के विरुद्ध अभियान

July 21, 2026
मंत्री टंकराम वर्मा ने योजना का किया शुभारंभ
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

मंत्री टंकराम वर्मा ने योजना का किया शुभारंभ

July 21, 2026
जनता के टैक्स से प्रचार पर 1095 करोड़, विकास पर फंड नहीं: अशिफ रजा
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

जनता के टैक्स से प्रचार पर 1095 करोड़, विकास पर फंड नहीं: अशिफ रजा

July 21, 2026

Recent Posts

  • बीरगांव नगर निगम का सिंगल यूज़ प्लास्टिक के विरुद्ध अभियान
  • मंत्री टंकराम वर्मा ने योजना का किया शुभारंभ
  • जनता के टैक्स से प्रचार पर 1095 करोड़, विकास पर फंड नहीं: अशिफ रजा
  • एनएमडीसी के स्वतंत्र निदेशक मंडल की तीन सदस्यीय टीम का किरंदुल प्रवास
  • बैलाडीला की 17 ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों का शुभारंभ, सांसद ने जताया एनएमडीसी का आभार*

You may have missed

एनएमडीसी के स्वतंत्र निदेशक मंडल की तीन सदस्यीय टीम का किरंदुल प्रवास

  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.