Skip to content
September 6, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • श्रीमद भागवत कथा के छठे दिन ठाकुर जी की दिव्य लीलाओं का वर्णन किया गया साथ ही भगवान श्रीकृष्ण- रुक्मिणी विवाह का आयोजन हुआ
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

श्रीमद भागवत कथा के छठे दिन ठाकुर जी की दिव्य लीलाओं का वर्णन किया गया साथ ही भगवान श्रीकृष्ण- रुक्मिणी विवाह का आयोजन हुआ

Purushottam Manhare September 1, 2022

अंबिकापुर। नारायणी परिसर : श्री धाम वृंदावन से पधारे श्रीमद्भागवत कथा के विश्व विख्यात प्रवक्ता श्री अनिरुद्धाचार्य जी महाराज की अमृतमय वाणी से सम्पूर्ण अंबिकापुर जैसे वृंदावन बन चुका है जहाँ देखो वहीं पावन कथा की चर्चा है। आज श्रीमद भागवत कथा के छठे दिन ठाकुर जी की दिव्य लीलाओं का वर्णन किया गया साथ ही भगवान श्रीकृष्ण- रुक्मिणी विवाह का आयोजन हुआ. जिसे धूमधाम से मनाया गया। भागवत कथा के आज छठे दिन महाराज जी ने रास पंचाध्याय का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि महारास में पांच अध्याय हैं। उनमें गाये जाने वाले पंच गीत भागवत के पंच प्राण हैं जो भी ठाकुरजी के इन पांच गीतों को भाव से गाता है वह भव पार हो जाता है. उन्हें वृंदावन की भक्ति सहज प्राप्त हो जाती है।
कथा में भगवान का मथुरा प्रस्थान, कंस का वध, महर्षि संदीपनी के आश्रम में विद्या ग्रहण करना, कालियावन का वध, उद्धव गोपी संवाद, उद्धव द्वारा गोपियों को अपना गुरु बनाना, द्वारका की स्थापना एवं रुक्मणी विवाह के अलौकिक दिव्य प्रसंग का संगीतमय भावपूर्ण श्रवणपान कराया साथ ही कथा के दौरान महाराज जी ने कहा कि महारास में भगवान श्रीकृष्ण ने बांसुरी बजाकर गोपियों का आह्वान किया और महारास लीला के द्वारा ही जीवात्मा परमात्मा का ही मिलन हुआ।
*अर्थात जीव और ब्रह्म के मिलने को ही महारास कहते है।*
महारास का तात्पर्य परमानंद की प्राप्ति है जिसमें दुःख, शोक आदि से सदैव के लिए निवृत्ति मिलती है. भगवान श्रीकृष्ण ने गोपियों को रास के माध्यम से सदैव के लिए परमानंद की अनुभूति करवायी।
पूज्य महाराज श्री ने कृष्ण-रुक्मणि विवाह प्रसंग सुनाते हुए महाराज जी ने भगवान श्री कृष्ण के सभी विवाहों की अद्भुत चर्चा की साथ ही मधुर भजनों के साथ पंडाल में उपस्थित हजारों श्रद्धालु भक्तों को भाव विभोर कर दिया
भगवान श्रीकृष्ण रूक्मणी के विवाह की झांकी ने भी सभी को खूब आनंदित किया। श्रीकृष्ण-रूक्मिणी की वरमाला पर जमकर फूलों की बरसात हुई संस्कार युक्त जीवन जीने से मिलती है मुक्ति… पूज्य महाराज जी ने कहा कि जो व्यक्ति संस्कार युक्त जीवन जीता है वह जीवन में कभी कष्ट नहीं पा सकता।

व्यक्ति के दैनिक दिनचर्या के संबंध में उन्होंने कहा कि ब्रह्म मुहूर्त में उठना, दैनिक कार्यों से निर्वत होकर यज्ञ करना, तर्पण करना, प्रतिदिन गाय को रोटी देने के बाद स्वयं भोजन करने वाले व्यक्ति पर ईश्वर सदैव प्रसन्न रहते हैं। साथ दिव्य आरती के साथ आज की कथा का विश्राम हुआ।
*कल विशेष: भगवान श्रीकृष्ण और सुदामा के दिव्य मिलन और व्यास पूजन के साथ कथा का कल विश्राम होगा*

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: Cg news

Post navigation

Previous भागवत कथा के पांचवे दिन किया श्री कृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन: अनिरुद्धाचार्य महाराज
Next मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रायगढ़ जिले के नवापारा के मुनिचुआं आश्रम में की पूजा-अर्चना

Related Stories

प्रतिस्पर्धा नहीं, सहयोग से बढ़ेगा व्यापाररू युवा कैट बिजनेस मीट में बनी नई दिशा*
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

प्रतिस्पर्धा नहीं, सहयोग से बढ़ेगा व्यापाररू युवा कैट बिजनेस मीट में बनी नई दिशा*

September 6, 2026
जातिगत जनगणना के मौजूदा प्रारूप दोषपूर्ण है :नाना भाऊ पटोले
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

जातिगत जनगणना के मौजूदा प्रारूप दोषपूर्ण है :नाना भाऊ पटोले

September 6, 2026
श्री श्री पशुपतिनाथ मंदिर में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

श्री श्री पशुपतिनाथ मंदिर में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

September 6, 2026

Recent Posts

  • प्रतिस्पर्धा नहीं, सहयोग से बढ़ेगा व्यापाररू युवा कैट बिजनेस मीट में बनी नई दिशा*
  • जातिगत जनगणना के मौजूदा प्रारूप दोषपूर्ण है :नाना भाऊ पटोले
  • श्री श्री पशुपतिनाथ मंदिर में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव
  • शिक्षक दिवस समारोह हर्षोल्लास एवं भव्यता के साथ संपन्न
  • गुढ़ियारी में भक्ति, उत्साह और संस्कृति का भव्य संगम, बसंत अग्रवाल के संयोजन में विशाल दही हांडी उत्सव संपन्न

You may have missed

शिक्षक दिवस समारोह हर्षोल्लास एवं भव्यता के साथ संपन्न

  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.