Skip to content
June 1, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना-कृषि मंत्री श्री चौबे ने किया ’मेरी पॉलिसी मेरे हाथ’ कार्यक्रम का प्रदेश व्यापी शुभारंभ
  • Latest
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीति

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना-कृषि मंत्री श्री चौबे ने किया ’मेरी पॉलिसी मेरे हाथ’ कार्यक्रम का प्रदेश व्यापी शुभारंभ

Purushottam Manhare September 1, 2022

*बीमित किसानों को पॉलिसी डाक्यूमेंट प्रदान कर बधाई दी*

रायपुर 01 सितंबर 2022/ कृषि मंत्री श्री रविंद्र चौबे ने आज रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय में आयोजित संक्षिप्त कार्यक्रम में किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की पॉलसी प्रदान कर प्रदेश व्यापी ’मेरी पॉलिसी मेरे हाथ’ वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। श्री चौबे ने इस मौके पर 35 किसानों को पॉलिसी दस्तावेज का वितरण किया और उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी। मंत्री श्री चौबे ने बीमा कंपनी के अधिकारियों को किसानों को बीमा के नियम व शर्तों की जानकारी देने के निर्देश भी दिए। मेरी पॉलिसी-मेरे हाथ कार्यक्रम के तहत राज्य के सभी बीमित किसानों को सितम्बर माह में पॉलिसी का वितरण किया जाएगा ।
गौरतलब है कि खरीफ सीजन 2022 में राज्य के लगभग 13 लाख 95 हजार 369 किसानों ने अपनी फसलों का बीमा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत कराया है। इसमें कृषक अंश के 161.89 करोड़ रूपए और राज्यांश 535.17 करोड़ रूपए एवं केन्द्रांश के रूप में 535.17 करोड़ रूपए इस तरह से कुल 1232.23 करोड़ रूपए प्रीमियम की राशि है। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2021-22 में खरीफ व रबी की फसलों के लिए छत्तीसगढ़ से कुल 16 लाख 9 हजार 646 किसानों ने योजना के अंतर्गत बीमा कराया था, जिसमें से 6 लाख 89 हजार 324 किसानों को बीमित राशि के रूप में 1340.48 करोड़ रूपए का बीमा दावा भुगतान किया गया था। इसी तरह वर्ष 2020-21 में खरीफ व रबी फसलों के लिए 17 लाख 3 हजार 992 किसानों ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजनांतर्गत बीमा कराया था। जिसमें से 6 लाख 18 हजार 640 किसानों के दावों पर उन्हें 853.81 करोड़ रूपए का दावा भुगतान किया गया था। वहीं 2019-20 में खरीफ व रबी फसल के लिए छत्तीसगढ़ के 18 लाख 52 हजार 853 किसानों ने योजना के तहत बीमा कराया था, जिसमें से 6 लाख 57 हजार 907 किसानों को 1264.34 करोड़ रूपए का बीमा दावा भुगतान किया गया है।
कार्यक्रम के दौरान संसदीय सचिव श्री कुंवर सिंह निषाद, संचालक कृषि डॉ. अय्याज फकीर भाई तंबोली, संचालक उद्यान श्री माधेश्वरन, संचालक मछली श्री एन. एस. नाग, प्रधानमंत्री फसल बीमा के प्रभारी श्री मिश्रा सहित फसल बीमा कंपनी के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: NewsCg

Post navigation

Previous प्रदेश में राष्ट्रीय पोषण माह का शुभारंभ
Next *3 सितम्बर से अस्तित्व में आयेगा प्रदेश का 30 वां जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़

Related Stories

उत्पादन और बिक्री मिलियन टन में, और वित्तीय आंकड़े करोड़ रुपये में
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

उत्पादन और बिक्री मिलियन टन में, और वित्तीय आंकड़े करोड़ रुपये में

May 30, 2026
नैनो डीएपी के उपयोग से किसानों को कम लागत में मिलेगा बेहतर उत्पादन: कृषि मंत्री  नेताम*
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीति

नैनो डीएपी के उपयोग से किसानों को कम लागत में मिलेगा बेहतर उत्पादन: कृषि मंत्री  नेताम*

May 27, 2026
अपनापन’ के विमोचन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
  • Latest
  • Uncategorized
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीति

अपनापन’ के विमोचन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

May 27, 2026

Recent Posts

  • उत्पादन और बिक्री मिलियन टन में, और वित्तीय आंकड़े करोड़ रुपये में
  • नैनो डीएपी के उपयोग से किसानों को कम लागत में मिलेगा बेहतर उत्पादन: कृषि मंत्री  नेताम*
  • अपनापन’ के विमोचन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
  • जर्किन और डब्बों में पेट्रोल-डीजल नहीं देने का आदेश बेतुका, किसान और ग्रामीण जनता के हितों के खिलाफ : देवलाल नरेटी, 
  • सोनिया गांधी के ख़िलाफ़ सोशल मीडिया में अनर्गल टिप्पणी,श्रीकुमार शंकर मेनन के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने थाना घेरा ,की जमकर नारेबाजी,

You may have missed

जर्किन और डब्बों में पेट्रोल-डीजल नहीं देने का आदेश बेतुका, किसान और ग्रामीण जनता के हितों के खिलाफ : देवलाल नरेटी, 

  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.