Skip to content
October 22, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • लंबोदर के इलाज के लिए मुख्यमंत्री सहायता कोष से मिलेगी 02 लाख की मदद
  • छत्तीसगढ़
  • स्वास्थ्य

लंबोदर के इलाज के लिए मुख्यमंत्री सहायता कोष से मिलेगी 02 लाख की मदद

Purushottam Manhare September 13, 2022

*शहीद दिनेश पटेल के नाम पर होगा खरसिया सिविल हॉस्पिटल*

रायपुर 13 सितंबर 2022 /मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल आज भेंट मुलाकात कार्यक्रम के तहत रायगढ़ जिले के नगर पालिका खरसिया के विश्राम गृह में विभिन्न समाज के प्रतिनिधियों से सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने रायगढ़ जिले के ग्राम सेमरा के सात वर्षीय लंबोदर के झटका बीमारी के इलाज के लिए 2 लाख रूपये की आर्थिक मदद की स्वीकृति दी तथा आगे के उपचार के लिए मुख्यमंत्री सहायता कोष से इलाज करवाने के निर्देश दिए। आज लंबोदर के पिता श्री दुर्गेश अपनी पत्नी और पिता के साथ अपने सात वर्षीय बेटे लंबोदर के इलाज की आस लिए पहुंचे थे। मुख्यमंत्री ने नन्हे लंबोदर की समुचित उपाय के लिए आर्थिक मदद स्वीकृत करते हुए हर संभव मदद के लिए आश्वस्त किया। इसी प्रकार श्री बैगन लाल राठौर की मस्कुलर डिस्ट्रॉफी के उपचार के लिए के लिए 13 लाख रुपए की मंजूरी दी।

मुख्यमंत्री ने विभिन्न सामाजिक संगठनों की मांग पर खरसिया के सिविल हॉस्पिटल को शहीद दिनेश पटेल के नाम पर करने की सहमति प्रदान की। इसके लिए आवश्यक कार्रवाई करने के लिए कलेक्टर को निर्देशित किया। मुख्यमंत्री से मिलने वाले आज सैकड़ों लोगों ने के अरमान पूरे हुए। मुख्यमंत्री ने सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों से चर्चा करते हुए कहा कि शासन की योजना के अंतर्गत सामाजिक संगठनों को शासन के निर्धारित दर से 10 प्रतिशत मूल्य पर 7500 वर्गफुट भूमि आवंटित करने का प्रावधान है। उन्होंने सभी उपस्थित प्रतिनिधियों को निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन करने का सुझाव दिया। साथ ही कहा कि समाज के नाम पर भूमि होने से उन्हें भवन बनाने के लिए विभिन्न मदों से राशि भी आवंटित की जा सकेगी।

मुख्यमंत्री ने जैन समाज के प्रतिनिधियों की आगरा पर मंदिर निर्माण के लिए 10 लाख रूपये की स्वीकृति प्रदान की। इसी प्रकार ब्राह्मण समाज के भवन निर्माण के लिए 8लाख रूपये मुस्लिम समाज की एक कब्रिस्तान के में विकास कार्याे के लिए 13 लाख रुपए, सिख समाज के गुरुद्वारा में लंगर भवन के निर्माण के लिए 10 लाख रुपए, साहू समाज के भवन निर्माण के लिए 10 लाख रुपए, खरसिया अधिवक्ता संघ में बार रूम फर्नीचर लाइब्रेरी आदि के लिए 10 लाख रुपए जैन समाज के भवन निर्माण के लिए 10 रुपए तत्काल स्वीकृति प्रदान की और सभी को समाज के विकास के लिए कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया। खरसिया के श्री ओम प्रभु साहू के राष्ट्रीय स्तर की मेडिकल प्रवेश परीक्षा में 44 वें स्थान पर चयनित होने पर उसे पेन डायरी उपहार स्वरूप प्रदान कर प्रोत्साहित किया। मुख्यमंत्री ने ओम प्रभु साहू के शिक्षा व्यवस्था के लिए 5 लाख रूपये की मंजूरी भी दी। साथ ही उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: CgRaipur Health news

Post navigation

Previous मुख्यमंत्री 14 सितम्बर को धरमजयगढ़ विधानसभा क्षेत्र के ग्राम छाल और घरघोड़ा में आम जनता से करेंगे भेंट-मुलाकात
Next छत्तीसगढ़ प्रदेश में समाजवादी पार्टी का बढ़ता कारवां

Related Stories

आरोहण फाइनेंशियल सर्विसेज का त्योहारी सीजन ऑफर
  • छत्तीसगढ़

आरोहण फाइनेंशियल सर्विसेज का त्योहारी सीजन ऑफर

October 22, 2026
पंडरिया दशहरा उत्सव में शामिल हुईं विधायक भावना बोहरा, कहा विजयादशमी का पर्व सत्य, धर्म और मर्यादा की जीत का प्रतीक है*
  • छत्तीसगढ़

पंडरिया दशहरा उत्सव में शामिल हुईं विधायक भावना बोहरा, कहा विजयादशमी का पर्व सत्य, धर्म और मर्यादा की जीत का प्रतीक है*

October 21, 2026
फैशन का महाधमाका! रंगरेज़ा बाय आरंभ लेकर आ रहा है दिवाली एंड करवाचौथ स्पेशल एडिशन*
  • Uncategorized
  • छत्तीसगढ़
  • व्यापार

फैशन का महाधमाका! रंगरेज़ा बाय आरंभ लेकर आ रहा है दिवाली एंड करवाचौथ स्पेशल एडिशन*

October 20, 2026

Recent Posts

  • आरोहण फाइनेंशियल सर्विसेज का त्योहारी सीजन ऑफर
  • पंडरिया दशहरा उत्सव में शामिल हुईं विधायक भावना बोहरा, कहा विजयादशमी का पर्व सत्य, धर्म और मर्यादा की जीत का प्रतीक है*
  • फैशन का महाधमाका! रंगरेज़ा बाय आरंभ लेकर आ रहा है दिवाली एंड करवाचौथ स्पेशल एडिशन*
  • राजपूत समाज की गौरव प्रियांशु सिंह देव भरतनाट्यम में प्रथम स्थान प्राप्त किया।रायपुर में भरतनाट्यम प्रतियोगिता में प्रियांशु सिंह देव ने हासिल किया प्रथम स्थान
  • विधायक भावना बोहरा की पहल से महिला सशक्तिकरण को नई उड़ान, शक्ति के पर्व में पंडरिया में महिला चौपाटी का किया लोकार्पण*

You may have missed

राजपूत समाज की गौरव प्रियांशु सिंह देव भरतनाट्यम में प्रथम स्थान प्राप्त किया।रायपुर में भरतनाट्यम प्रतियोगिता में प्रियांशु सिंह देव ने हासिल किया प्रथम स्थान
  • Uncategorized

राजपूत समाज की गौरव प्रियांशु सिंह देव भरतनाट्यम में प्रथम स्थान प्राप्त किया।रायपुर में भरतनाट्यम प्रतियोगिता में प्रियांशु सिंह देव ने हासिल किया प्रथम स्थान

October 19, 2026

Recent Posts

  • आरोहण फाइनेंशियल सर्विसेज का त्योहारी सीजन ऑफर
  • पंडरिया दशहरा उत्सव में शामिल हुईं विधायक भावना बोहरा, कहा विजयादशमी का पर्व सत्य, धर्म और मर्यादा की जीत का प्रतीक है*
  • फैशन का महाधमाका! रंगरेज़ा बाय आरंभ लेकर आ रहा है दिवाली एंड करवाचौथ स्पेशल एडिशन*
  • राजपूत समाज की गौरव प्रियांशु सिंह देव भरतनाट्यम में प्रथम स्थान प्राप्त किया।रायपुर में भरतनाट्यम प्रतियोगिता में प्रियांशु सिंह देव ने हासिल किया प्रथम स्थान
  • विधायक भावना बोहरा की पहल से महिला सशक्तिकरण को नई उड़ान, शक्ति के पर्व में पंडरिया में महिला चौपाटी का किया लोकार्पण*
  • Home
  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.