रायपुर । इंडियन स्वच्छता लीग कार्यक्रम के तहत 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक स्वच्छ रायपुर स्वस्थ रायपुर अभियान राजधानी में चलाया जायेगा, महापौर श्री एजाज ढेबर ने स्वच्छता लीग में शामिल होने क्यूआर कोड स्कैन कर रजिस्ट्रेषन करवाकर रायपुर को स्वच्छता में नंबर 1 बनाने का किया आव्हान 0
0 17 सितम्बर को स्वामी विवेकानंद सरोवर के निलाभ उद्यान में योग, जुम्बा, फिटनेस, श्रमदान, स्वच्छता शपथ, रैली आदि विविध गतिविधियों में महापौर श्री एजाज ढेबर निगम जनप्रतिनिधियों, एनजीओ, एनएसएस विद्यार्थियों सहित सम्मिलित होंगे 0
रायपुर – इंडियन स्वच्छता लीग के राष्ट्रीय आयोजन के अंतर्गत राजधानी शहर रायपुर को सबसे स्वच्छ एवं स्वस्थ जनभागीदारी से बनाने की दिषा में संकल्प पूर्वक अभियान दिनांक 17 सितम्बर 2022 शनिवार से प्रारंभ होगा जो 2 अक्टूबर 2022 राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जयंती तक जारी रहेगा।
नगर निगम रायपुर के महापौर श्री एजाज ढेबर ने समस्त राजधानीवासियों से इंडियन स्वच्छता लीग के आयोजन में शामिल होने क्यूआर कोड स्कैन कर रजिस्ट्रेषन करवाकर रायपुर की स्वच्छता टीम में तुरंत शामिल होने एवं मिलकर रायपुर को स्वच्छता में नंबर 1 बनाने सक्रिय सहभागिता दर्ज करवाने का आव्हान नगर निगम रायपुर की ओर से किया है। इस संबंध में रायपुर शहर की स्वच्छता टीम में शामिल क्यूआर कोड को स्कैन करने क्यूआर कोड को जारी किया है। नगर निगम रायपुर के महापौर श्री एजाज ढेबर नगर निगम के जनप्रतिनिधि पार्षदों, नगर के स्वयं सेवी संगठनों, एनजीओ के पदाधिकारियों, स्वयं सेवकों, एनसीसी एनएसएस के विद्यार्थियों के साथ 17 सितम्बर को सुबह 7 बजे से 10 बजे तक राजधानी शहर के ऐतिहासिक बूढातालाब स्वामी विवेकानंद सरोवर के मध्य स्थित नगर निगम के निलाभ उद्यान परिसर में इंडियन स्वच्छता लीग आयोजन के तहत योग, जुम्बा, फिटनेस, श्रमदान, सूखे एवं गीले कचरे का पृथक-पृथक वर्गीकरण कार्य, स्वच्छता की सामूहिक शपथ एवं रैली आदि स्वच्छता एवं स्वास्थ्य के दैनिक जीवन में महत्व को लेकर होने वाली विविध सकारात्मक गतिविधियों में सम्मिलित होंगे। स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के क्षेत्र में राजधानी शहर रायपुर को सर्वश्रेष्ठ बनाने जनभागीदारी के माध्यम से सक्रिय गतिविधियां करने का संकल्प सबके द्वारा मिलकर लिया जायेगा।
