Skip to content
June 6, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • महापौर  एजाज ढेबर ने निगम जोन 5 की समीक्षा बैठक में महादेवा तालाब को सीमांकन करवाकर कब्जामुक्त करवाने, कबाडियों को सड़क से हटाने, दीपावली के पूर्व सफाई, स्ट्रीट लाईट, पेयजल की पुख्ता व्यवस्था कायम करने, जोन से जनसमस्याओं का यथासंभव त्वरित निदान करवाने, विकास कार्यों की जानकारी पार्षदगणों को देने के दिये निर्देश
  • Latest
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीति

महापौर  एजाज ढेबर ने निगम जोन 5 की समीक्षा बैठक में महादेवा तालाब को सीमांकन करवाकर कब्जामुक्त करवाने, कबाडियों को सड़क से हटाने, दीपावली के पूर्व सफाई, स्ट्रीट लाईट, पेयजल की पुख्ता व्यवस्था कायम करने, जोन से जनसमस्याओं का यथासंभव त्वरित निदान करवाने, विकास कार्यों की जानकारी पार्षदगणों को देने के दिये निर्देश

Purushottam Manhare September 29, 2022

रायपुर – आज नगर पालिक निगम रायपुर के महापौर  एजाज ढेबर ने नगर पालिक निगम जोन क्रमांक 5 से सम्बंधित कार्यो की समीक्षा निगम मुख्यालय महात्मा गांधी सदन के महापौर कार्यालयीन कक्ष में निगम नेता प्रतिपक्ष श्रीमती मीनल चौबे, छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष एवं निगम लोक कर्म विभाग के अध्यक्ष श्री ज्ञानेश शर्मा, एमआईसी सदस्य श्री जितेन्द्र अग्रवाल, पार्षद श्री मृत्युंजय दुबे, श्री उत्तम साहू, पार्षद प्रतिनिधि श्री आशु चंद्रवंशी, जोन 5 जोन कमिश्नर श्री राजेश गुप्ता , जोन कार्यपालन अभियन्ता श्री विमल शर्मा, अमृत मिशन योजना के कार्यपालन अभियन्ता श्री अंशुल शर्मा, कार्यपालन अभियन्ता ( विद्युत) श्री कमलेश वर्मा सहित संबंधित जोन 5 के जोन अधिकारियों की उपस्थिति में करते हुए जनहित में आवश्यक निर्देश सम्बंधित जोन अधिकारियों को दिये। महापौर श्री एजाज ढेबर ने वार्ड वार कार्यो की जानकारी लेकर समीक्षा की एवं इसे लेकर उपस्थित पार्षदों के सुझाव प्राप्त किये एवं कार्यो के संबंध में लोककल्याण को दृष्टिगत रखकर आवश्यक निर्देश उपस्थित सम्बंधित निगम अधिकारियों को दिये। महापौर श्री एजाज ढेबर ने महादेवा तालाब में कब्जा होने की जानकारी मिलने पर जोन कमिश्नर को सम्बंधित क्षेत्र के पटवारी को बुलवाकर सीमांकन करवाकर प्राथमिकता से कब्जा हटवाने आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये. कबाड़ियों द्वारा सड़क पर कब्जा करने की जानकारी मिलने पर महापौर ने जोन कमिश्नर को सड़क पर कब्जा जमाकर बैठे सम्बंधित कबाड़ियों को नोटिस देकर हटाने की कार्यवाही करने के निर्देश दिये. महापौर ने जोन अधिकारियों को जोन के सभी 7 वार्डों में सतत मॉनिटरिंग करते हुए सफाई, पेयजल, स्ट्रीट लाईट के प्रबंधन को प्रशासनिक तौर पर जनहित की दृष्टि से पुख्ता बनाने के निर्देश दिये हैँ. महापौर ने अनुबंधित कंपनी ईईएसएल के बैठक में उपस्थित सम्बंधित अभियन्ता को दीपावली के पूर्व अतिरिक्त गैंग लगाकर एवं रविवार को भी सुधार कार्य करवाकर शत – प्रतिशत संख्या में स्ट्रीट लाईट जलाया जाना हर हाल में जनहित में सर्वोच्च प्राथमिकता बनाकर सुनिश्चित करने के निर्देश दिये हैँ एवं कंपनी के कार्यों की सतत मॉनिटरिंग करने कार्यपालन अभियन्ता ( विद्युत ) को निर्देशित किया है. महापौर ने अमृत मिशन से सम्बंधित सभी कार्यों को गुणवत्तायुक्त तरीके से प्राथमिकता के साथ शीघ्र पूर्ण करवाने के सम्बंधित कार्यपालन अभियन्ता को निर्देश दिये हैँ. महापौर ने जोन कमिश्नर को जोन कार्यालय के माध्यम से यथासंभव तरीके से वार्डों की जनसमस्याओं का जनहित में त्वरित निदान की पुख्ता प्रशासनिक व्यवस्था कायम करवाने निर्देशित किया है. महापौर श्री एजाज ढेबर ने जोन के सफाई गैंग से वार्डों के बड़े नालों की सफाई करवाने की व्यवस्था कायम करने एवं जोन के मुख्य मार्गो में काऊकैचर वाहन भेजकर आवारा मवेशियों की धरपकड़ करके उन्हें गौठानों में प्रशासनिक व्यवस्था के अंतर्गत निरंतरता से भेजा जाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिये हैँ. महापौर श्री एजाज ढेबर ने सभी उपस्थित पार्षदगणों को क्रमवार सुझाव लेकर उनके वार्डों के विकास एवं अन्य कार्यों की व्यवस्थित जानकारी बैठक में ही सम्बंधित जोन अधिकारियों से दिलवाकर उनकी शंकाओं का यथासंभव त्वरित शमन किया एवं जोन कमिश्नर को जोन के माध्यम से वार्ड में हो रहे एवं होने वाले विकास कार्यों की प्रशासनिक तौर पर जानकारी तत्काल दिये जाने की पुख्ता व्यवस्था कायम करने के निर्देश दिये. महापौर  एजाज ढेबर ने जोन कमिश्नर को सभी वार्डो में जारी विकास एवं निर्माण कार्यों को गतिमान करवाकर गुणवत्तापूर्ण तरीके से समयसीमा का विशेष ध्यान रखकर पूर्ण करवाने के निर्देश दिये । महापौर श्री एजाज ढेबर ने समीक्षा बैठक के दौरान सभी जोन अधिकारियों को नियमित रूप से जोन के सभी सात वार्डों का भ्रमण करने एवं वार्ड पार्षदगणों के साथ समन्वय रखकर जनशिकायतें सुनकर उनका जनहित में यथासंभव त्वरित निदान निरन्तरता से सुनिश्चित करवाने के निर्देश दिये हैँ ।

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: NewsRaipur

Post navigation

Previous विधायक कुलदीप सिंह जुनेजा ने किया 5लाख के सामुदायिक भवन का भूमिपूजन
Next छत्तीसगढ़ के विभिन्न शैक्षणिक संस्थाओं के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत समूह गीत ‘‘सुरक्षित चले, स्कूल हम ’’ का प्रथम प्रदर्शन किया

Related Stories

आरबीआई का रेपो रेट यथावत रखने का निर्णय व्यापार, उद्योग एवं अर्थव्यवस्था के लिए सकारात्मक संकेत – अमर पारवानी*
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

आरबीआई का रेपो रेट यथावत रखने का निर्णय व्यापार, उद्योग एवं अर्थव्यवस्था के लिए सकारात्मक संकेत – अमर पारवानी*

June 5, 2026
स्व. नरसिंह मंडल  की पुण्यतिथि 07 जून  को 
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

स्व. नरसिंह मंडल  की पुण्यतिथि 07 जून  को 

June 5, 2026
सुशासन तिहार में हितग्राहियों को ना जाने देने के खिलाफ कांग्रेस का जमकर प्रदर्शन
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

सुशासन तिहार में हितग्राहियों को ना जाने देने के खिलाफ कांग्रेस का जमकर प्रदर्शन

June 5, 2026

Recent Posts

  • आरबीआई का रेपो रेट यथावत रखने का निर्णय व्यापार, उद्योग एवं अर्थव्यवस्था के लिए सकारात्मक संकेत – अमर पारवानी*
  • स्व. नरसिंह मंडल  की पुण्यतिथि 07 जून  को 
  • सुशासन तिहार में हितग्राहियों को ना जाने देने के खिलाफ कांग्रेस का जमकर प्रदर्शन
  • छत्तीसगढ़ सरकार के छल, दुर्व्यवहार एवं जनविरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेसियों ने किया घेराव
  • बीआईओएम किरन्दुल में मनाया गया विश्‍व पर्यावरण दिवस

You may have missed

आरबीआई का रेपो रेट यथावत रखने का निर्णय व्यापार, उद्योग एवं अर्थव्यवस्था के लिए सकारात्मक संकेत – अमर पारवानी*
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

आरबीआई का रेपो रेट यथावत रखने का निर्णय व्यापार, उद्योग एवं अर्थव्यवस्था के लिए सकारात्मक संकेत – अमर पारवानी*

June 5, 2026
स्व. नरसिंह मंडल  की पुण्यतिथि 07 जून  को 
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

स्व. नरसिंह मंडल  की पुण्यतिथि 07 जून  को 

June 5, 2026
सुशासन तिहार में हितग्राहियों को ना जाने देने के खिलाफ कांग्रेस का जमकर प्रदर्शन
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

सुशासन तिहार में हितग्राहियों को ना जाने देने के खिलाफ कांग्रेस का जमकर प्रदर्शन

June 5, 2026
छत्तीसगढ़ सरकार के छल, दुर्व्यवहार एवं जनविरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेसियों ने किया घेराव
  • Latest
  • Uncategorized
  • छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ सरकार के छल, दुर्व्यवहार एवं जनविरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेसियों ने किया घेराव

June 5, 2026

Recent Posts

  • आरबीआई का रेपो रेट यथावत रखने का निर्णय व्यापार, उद्योग एवं अर्थव्यवस्था के लिए सकारात्मक संकेत – अमर पारवानी*
  • स्व. नरसिंह मंडल  की पुण्यतिथि 07 जून  को 
  • सुशासन तिहार में हितग्राहियों को ना जाने देने के खिलाफ कांग्रेस का जमकर प्रदर्शन
  • छत्तीसगढ़ सरकार के छल, दुर्व्यवहार एवं जनविरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेसियों ने किया घेराव
  • बीआईओएम किरन्दुल में मनाया गया विश्‍व पर्यावरण दिवस
  • Home
  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.