Skip to content
June 8, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने आरंग क्षेत्र में करोड़ रुपए के विकास कार्यों की दी सौगात
  • Latest
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीति

नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने आरंग क्षेत्र में करोड़ रुपए के विकास कार्यों की दी सौगात

Purushottam Manhare October 4, 2022

रायपुर, 04 अक्टूबर 2022/ नगरीय प्रशासन एवं विकास तथा श्रम मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने आज यहां रायपुर जिले के आरंग विकास खंड के ग्राम गुल्लू में 30 करोड़ 12 लाख रूपये की लागत से बनने वाले 132/33 केव्ही सब स्टेशन का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह सब स्टेशन क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण है। इसके बन जाने पर गुल्लू सहित आसपास के क्षेत्र के करीब 200 ग्रामों के लाखों घरेलू एवं कृषि उपभोक्ताओं को फायदा होगा। विद्युत उपकेंद्र के निर्माण हो जाने पर आरंग और मंदिर हसौद के आसपास और औद्योगिक विकास को बढ़ावा मिलेगा। डॉ. डहरिया ने कहा कि छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में तेजी से जनहितैषी काम हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि विद्युत कंपनियां द्वारा राज्य के उपभोक्ताओं को निरंतर विद्युत आपूर्ति की जा रही है। विद्युत अधोसंरचना को बेहतर बनाने का काम भी तेजी से किया जा रहा है। डॉ. डहरिया ने ऊर्जा विभाग के अधिकारियों को कहा कि नये उपकेंद्र का निर्माण जल्द पूरा करायें, जिससे क्षेत्र के लोगों को इसका लाभ मिल सके।

मंत्री डॉ. डहरिया ने लोगों को दुर्गा नवमी और दशहरा की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से लोगों को फायदा पहुंचाया जा रहा है। किसानों को राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत उनके बैंक खातों में सीधे राशि अंतरित की जा रही है। कृषि भूमिहीन मजदूरों को भी उनके बैंक खातों में राशि अंतरित की जा रही है। गोधन न्याय योजना के तहत पशुपालकों, गौठान समितियों एवं महिला स्व-सहायता समूहों को लाभान्वित किया जा रहा है। आम जनता को शासकीय कामकाज के लिए दूर नहीं जाना पड़े इसके लिए नयी तहसीलों, राजस्व सर्किल और नए जिलों का गठन किया गया है। मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लिनिक, मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना, दाई-दीदी क्लिनिक जैसी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इससे लोगों सहजता से स्वास्थ्य सुविधाएं उनके मुहल्लों और हाट बाजारों में सुलभ होने लगी है। छत्तीसगढ़ राज्य की कला एवं संस्कृति, खेल-कूद एवं परम्पराओं के संरक्षण एवं संवर्धन का कार्य किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ी खेलों को प्रोत्साहन देने के लिए 6 अक्टूबर से छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेल राज्य में शुरू हो रहे हैं। इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष आरंग  खिलेश देवांगन,  कोमल साहू, सहित जिला पंचायत जनपद पंचायत और ग्राम पंचायतों के पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद थे।

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: NewsRaipur

Post navigation

Previous गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने प्रदेश वासियों को दी विजयादशमी की शुभकामनाएं
Next दशहरा – दीपावली के लिए पंडरी कपड़ा मार्केट पूरी तरह सजकर तैयार ,ग्राहकों कें लिए अनेक वैयराटी में कपड़ा उपलब्ध : पृथ्वी पाल सिंह छाबड़ा

Related Stories

CAIT ने FSSAI नियमों में बड़े सुधार एवं लाइसेंस को आजीवन वैध बनाने की मांग*
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

CAIT ने FSSAI नियमों में बड़े सुधार एवं लाइसेंस को आजीवन वैध बनाने की मांग*

June 7, 2026
CAIT ने FSSAI नियमों में बड़े सुधार एवं लाइसेंस को आजीवन वैध बनाने की मांग*
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

CAIT ने FSSAI नियमों में बड़े सुधार एवं लाइसेंस को आजीवन वैध बनाने की मांग*

June 6, 2026
एक पेड़ मां के नाम अभियान में शामिल हुए राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा,किया वृक्षारोपण
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

एक पेड़ मां के नाम अभियान में शामिल हुए राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा,किया वृक्षारोपण

June 6, 2026

Recent Posts

  • CAIT ने FSSAI नियमों में बड़े सुधार एवं लाइसेंस को आजीवन वैध बनाने की मांग*
  • CAIT ने FSSAI नियमों में बड़े सुधार एवं लाइसेंस को आजीवन वैध बनाने की मांग*
  • एक पेड़ मां के नाम अभियान में शामिल हुए राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा,किया वृक्षारोपण
  • आरबीआई का रेपो रेट यथावत रखने का निर्णय व्यापार, उद्योग एवं अर्थव्यवस्था के लिए सकारात्मक संकेत – अमर पारवानी*
  • स्व. नरसिंह मंडल  की पुण्यतिथि 07 जून  को 

You may have missed

आरबीआई का रेपो रेट यथावत रखने का निर्णय व्यापार, उद्योग एवं अर्थव्यवस्था के लिए सकारात्मक संकेत – अमर पारवानी*
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

आरबीआई का रेपो रेट यथावत रखने का निर्णय व्यापार, उद्योग एवं अर्थव्यवस्था के लिए सकारात्मक संकेत – अमर पारवानी*

June 5, 2026

Recent Posts

  • CAIT ने FSSAI नियमों में बड़े सुधार एवं लाइसेंस को आजीवन वैध बनाने की मांग*
  • CAIT ने FSSAI नियमों में बड़े सुधार एवं लाइसेंस को आजीवन वैध बनाने की मांग*
  • एक पेड़ मां के नाम अभियान में शामिल हुए राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा,किया वृक्षारोपण
  • आरबीआई का रेपो रेट यथावत रखने का निर्णय व्यापार, उद्योग एवं अर्थव्यवस्था के लिए सकारात्मक संकेत – अमर पारवानी*
  • स्व. नरसिंह मंडल  की पुण्यतिथि 07 जून  को 
  • Home
  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.