Skip to content
June 4, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • महापौर एजाज ढेबर व आयुक्त ने व्यवस्था नहीँ सुधारने पर शास्त्री बाजार में चबूतरों से बाहर बैठकर व्यवसाय करने वालों का आबंटन निरस्त करने के दिये निर्देश
  • छत्तीसगढ़

महापौर एजाज ढेबर व आयुक्त ने व्यवस्था नहीँ सुधारने पर शास्त्री बाजार में चबूतरों से बाहर बैठकर व्यवसाय करने वालों का आबंटन निरस्त करने के दिये निर्देश

Purushottam Manhare December 3, 2021

रायपुर – आज नगर पालिक निगम रायपुर के महापौर एजाज ढेबर एवं आयुक्त प्रभात मलिक ने राजधानी शहर रायपुर के शास्त्री बाजार की वर्तमान व्यवस्था का प्रत्यक्ष निरीक्षण कर वहाँ सड़क पर आबंटित चबूतरों से बाहर बैठकर व्यवसाय करने वालों को देखकर उन व्यापारियों को अपने आबंटित चबूतरों पर जाकर बैठने एवं सुव्यवस्थित रूप से सब्जी व्यापार करने समझाईश दी. महापौर श्री ढेबर एवं आयुक्त श्री मलिक ने जोन क्रमांक 4 के जोन कमिश्नर विनय मिश्रा एवं जोन कार्यपालन अभियन्ता श्री लोकेश चंद्रवंशी को शास्त्री बाजार में मार्किंग करवाकर बाजार की व्यवस्था को जनहित में जनसुविधा हेतु सुधारने निर्देशित किया. महापौर श्री ढेबर एवं आयुक्त श्री मलिक ने मार्किंग करवाने के बाद भी चबूतरों के बाहर बैठकर व्यवसाय करने की स्थिति मिलने पर सम्बंधित व्यापारियों के चबूतरों के आबंटन को निरस्त करने की कड़ी कार्यवाही शास्त्री बाजार में व्यवस्था सुधारने हेतु करने जोन 4 के जोन कमिश्नर श्री मिश्रा एवं कार्यपालन अभियन्ता श्री चंद्रवंशी को निर्देशित किया है. महापौर श्री ढेबर ने गोलबाजार में सड़क पर ठेला बार – बार समझाईश के बाद भी लगा रहे ठेला व्यापारियों पर अभियान चलाकर उन्हें गोलबाजार से हटाने की जनहित की दृष्टि से कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश गोलबाजार में जनहित में जनसुविधा हेतु यातायात की व्यवस्था सुगम बनाने हेतु दिये हैं. महापौर श्री ढेबर ने कहा कि दीपावली पर्व को देखते हुए व्यवसाय हेतु पर्व तक के लिये ठेले वालों को गोलबाजार में व्यवसाय करने कहा गया था, किन्तु पर्व के बाद भी लगातार सड़क पर गोलबाजार में ठेला लगाकर व्यवसाय चलाने से यातायात बाधित होने से सभी को असुविधा हो रही है, इसलिये स्वयं गोलबाजार की सड़क से अपना ठेला या तो सम्बंधित व्यवसायी हटा लें, अन्यथा की स्थिति में नगर निगम जोन क्रमांक 4 की टीम वहाँ जाकर गोलबाजार के सड़क मार्ग पर ठेला लगाकर व्यवसाय करके यातायात को बाधित कर रहे सम्बंधित ठेला व्यापारियों को हटाने की कड़ी कार्यवाही गोलबाजार की यातायात व्यवस्था जनहित में शीघ्र सुधारने हेतु अभियान चलाकर करे. महापौर श्री ढेबर एवं आयुक्त श्री मलिक ने जवाहर बाजार फल बाजार एवं अमरदीप टाकीज मटन मार्केट में सड़क पर लगाई जा रही दुकानों को देखकर अपनी अप्रसन्नता व्यक्त करते हुए सम्बंधित दुकानदारों को भविष्य में सड़क पर व्यवसाय नहीं करने की समझाईश दी एवं अपने निर्धारित आबंटित दुकान क्षेत्र से बाहर सड़क पर दुकान लगाने वाले व्यापारियों को स्वतः व्यवस्था नहीं सुधारने पर नियमानुसार प्रक्रिया के तहत दुकानों का आबंटन निरस्त करने के निर्देश जोन 4 के जोन कमिश्नर श्री मिश्रा एवं कार्यपालन अभियन्ता श्री चंद्रवंशी को दिये. उन्होंने अमरदीप टाकीज मटन मार्केट में सड़क पर दुकान लगा रहे व्यापारियों को भीतर आबंटित दुकानों में व्यवस्थित करने के निर्देश सम्बंधित जोन क्रमांक 4 के जोन कमिश्नर एवं कार्यपालन अभियन्ता को दिये हैँ. महापौर श्री ढेबर एवं आयुक्त श्री मलिक के निरीक्षण के दौरान नगर निगम अपर आयुक्त सुनील कुमार चंद्रवंशी, जोन सहायक राजस्व अधिकारी बलदाऊ वर्मा, जोन स्वास्थ्य अधिकारी चन्द्रशेखर श्रीवास्तव सहित सम्बंधित जोन अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे ।

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: news

Post navigation

Previous ब्लू बर्डस ऑन दा स्काई फ़ाउंडेशन के तत्वाधान में राजश्री सद्भावना समिति के द्वितीय स्थापना दिवस पर लिया बुजुर्गों का आशीर्वाद
Next पुलिस अधीक्षक गिरिजा शंकर जायसवाल ने अबुझमाड़ के सुदुर क्षेत्र बासिंग और कोहकामेटा स्थित धान खरीदी केन्द्रों का किया निरीक्षण

Related Stories

युवा उद्यमियों को मार्गदर्शन देने माहेश्वरी बिजनेस कनेक्ट का सेमिनार संपन्न
  • Latest
  • Uncategorized
  • छत्तीसगढ़

युवा उद्यमियों को मार्गदर्शन देने माहेश्वरी बिजनेस कनेक्ट का सेमिनार संपन्न

June 3, 2026
माहेश्वरी समाज हमेशा सेवा और त्याग के लिए पहचाना जाता है :काबरा
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

माहेश्वरी समाज हमेशा सेवा और त्याग के लिए पहचाना जाता है :काबरा

June 3, 2026
भारतीय व्यापार महोत्सव 2026 को लेकर CAIT प्रतिनिधिमंडल ने पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल से की मुलाकात
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़
  • व्यापार

भारतीय व्यापार महोत्सव 2026 को लेकर CAIT प्रतिनिधिमंडल ने पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल से की मुलाकात

June 3, 2026

Recent Posts

  • युवा उद्यमियों को मार्गदर्शन देने माहेश्वरी बिजनेस कनेक्ट का सेमिनार संपन्न
  • माहेश्वरी समाज हमेशा सेवा और त्याग के लिए पहचाना जाता है :काबरा
  • भारतीय व्यापार महोत्सव 2026 को लेकर CAIT प्रतिनिधिमंडल ने पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल से की मुलाकात
  • जनदर्शन मे कलेक्टर से मिले चेंबर ऑफ कॉमर्स के सदस्य, रखी अपनी मांगें
  • शहीद महेंद्र कर्मा पार्क में अन्याय बर्दाश्त नहीं! राजू रेड्डी बोले – कर्मा की प्रतिमा तत्काल लगाई जाए, नाम में कोई छेड़छाड़ न हो

You may have missed

जनदर्शन मे कलेक्टर से मिले चेंबर ऑफ कॉमर्स के सदस्य, रखी अपनी मांगें

  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.