*22अक्टूबर22 को राज्यसभा सांसद संदीप पाठक का रायपुर में रोड शो और प्रेस कांफ्रेंस और दोपहर में मुंगेली में कार्यकर्ता सम्मेलन -संजीव झा।*
*प्रदेश प्रभाती संजीव झा अपने दो दिवसीय प्रवास पर रायपुर पहुंचे।*
*छत्तीसगढ़ प्रदेशवासियों से केजरीवाल का आव्हान बोले-बनाना है सबसे मजबूत देश,’मेक इंडिया नंबर-1′-संजीव झा,प्रदेश प्रभारी आप*
*छत्तीसगढ़ के साथ छल क्यों? हिमाचल में 300यूनिट बिजली फ्री का वादा और यहां भी बिजली मुफ्त दो – संजीव झा*
*भाजपा – काँग्रेस के सांठगांठ के कारण छत्तीसगढ़ में नहीं हो रही गिरफ्तारी, वर्ना लोग ईडी और आईटी रेड की हकीकत और जप्त रकम जानते है- संजीव झा,प्रदेश प्रभारी, आप।*
आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी संजीव झा ने आज प्रदेश वासियों से अपील की है कि आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आव्हान पर आम आदमी पार्टी (आप) की तरफ से देशभर के लोगों को अपनी पार्टी से जोड़ा जा रहा है। कई राज्यों में आप अन्य राजनीतिक दलों के सामने प्रतिद्वंदी के रूप में भी खड़ी हो रही है। आप संयोजक व दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने तालकटोरा स्टेडियम में राष्ट्रीय मिशन ‘मेक इंडिया नंबर-1’ की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि भारत को दुनिया का सबसे मजबूत देश बनाना अब हमारा मिशन है। आइए, मिलकर भारत को नंबर-1 बनाते हैं। इसके लिए हमें देश में सबको अच्छी और निःशुल्क शिक्षा व स्वास्थ्य सुविधाएं देनी होंगी। हर युवा को रोजगार, हर महिला को सम्मान व सुरक्षा और किसानों को फसल का पूरा दाम देना होगा। हमें ये पांच चीजें सुनिश्चित करनी पड़ेंगी जो इस प्रकार है,
1. देश में सबको अच्छी और मुफ्त शिक्षा देनी होगी।







![]()


2. सभी को मुफ्त स्वास्थ्य सुविधाएं देनी होगी।
3. बेरोजगारों के लिए लिए रोजगार की व्यवस्था करनी होगी।
4. महिलाओं का सम्मान करने के साथ सुरक्षा उपलब्ध करानी होगी।
5. किसानों की आय बढ़ानी होगी।
केजरीवाल ने राजनीतिक दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर इन पार्टियों और इन नेताओं के भरोसे देश को छोड़ दिया तो भारत 75 साल और पीछे रह जाएगा। इन पार्टियों और नेताओं ने अपने परिवार व अपने दोस्तों का घर भरने के सिवाय और कुछ नहीं किया।
प्रदेश प्रभारी संजीव झा आज अपने दो दिवसीय प्रवास पर रायपुर पहुंचे है। आज कार्यकर्ताओं और अन्य गणमान्य व्यक्तियों से मिलकर संगठन की रूपरेखा का खाका तैयार करेंगे। परसों अर्थात 22अक्टूबर22 को राज्यसभा सांसद संदीप पाठक सुबह रायपुर पहुंच रहे है । उनके रायपुर में स्वागत और रोड शो की तैयारी को लेकर प्रदेश प्रभारी जायजा लेंगे और 22अक्टूबर22 को सुबह 10बजे सर्किट हाउस में सांसद संदीप पाठक के साथ प्रेस कांफ्रेंस कर मुंगेली में कार्यकर्ता सम्मेलन के लिए प्रस्थान करेंगे। दोपहर में मुंगेली में कार्यकर्ता सम्मेलन कर वापस दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।
आप प्रदेश प्रभारी संजीव झा ने कहा कि भाजपा – काँग्रेस की सांठगांठ के कारण छत्तीसगढ़ में नहीं हो रही गिरफ्तारी, वर्ना लोग प्रदेश में पड़ी ईडी और आईटी रेड की हकीकत और जप्त रकम दोनो के बारे में भली भांति जानते है ।
संजीव झा ने सीबीआई के छापे पर कहा कि सीबीआई की कार्यवाही पर छत्तीसगढ़ में सीबीआई और ईडी ने इतनी बड़ी मात्रा में रकम मिलने पर भी कोई गिरफ्तारी इसी लिये नहीं की है क्योंकि यहाँ भाजपा और कांग्रेस के नेता एक दूसरे को बचाने में लगे है , चाहे नान का मामला हो जिसमें खुद मुखमंत्री और CM मेडम का नाम था, चाहे मुख्यमंत्री के उप सचिव के पास मिले नगद करोड़ों रुपये का मामला हो या कोयला व्यापारी से जप्त रकम का मामला हो…।
छत्तीसगढ़ में दोनों पार्टियाँ एक दूसरे को बचाने का काम कर रही है । रही बात आम आदमी पार्टी के नेताओं पर कार्यवाही तो आज तक कई बार cbi के छापे पड़े है पर उनको एक ढेला नहीं मिला है आम आदमी पार्टी के नेता कट्टर ईमानदार है किसी के आगे नहीं झुकेंगे ।कार्यवाही में हम पूरा सहयोग करेंगे न की कांग्रेस की तरह ईडी और सीबीआई के दफ्तरों का घेराव करेंगे।
प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम पर है , शिक्षा का स्तर बदहाल है और स्वास्थ्य सेवाए सिर्फ खानापूर्ति के रूप में चल रही है इसलिए आम आदमी पार्टी इन तीनों ही मुद्दों के साथ प्रदेश वासियों के पास जायेगी। जिलों के स्तर पर भी प्रभारियों की नियुक्तियां हो चुकी हैं.प्रदेश के लगभग बीस हजार गांवों की यूनिटों में इंचार्ज बनाने की प्रक्रिया चल रही है,जो आने वाले दिनों में पूरी कर ली जायेगी। इसके साथ ही पार्टी जल्द ही भ्रष्टाचार, स्वास्थ्य और शिक्षा के मुद्दों को लेकर अपना प्रदेशव्यापी अभियान शुरू कर अपने मजबूत संगठन के द्वारा गांव गांव तक पहुंचेगी ।
आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ की मिशन2023 की तैयारी अब जोर पकड़ चुकी है जो प्रदेश वासियों के प्यार और निरंतर सहयोग से एक ईमानदार सरकार देकर ही दम लेंगे.
