Skip to content
August 5, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • प्रदेश के जन जन का सहयोग और सहभागिता से ईमानदार सरकार बना कर जनसेवा ही हमारा उद्देश्य -संदीप पाठक,राज्यसभा सांसद,आप
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीति

प्रदेश के जन जन का सहयोग और सहभागिता से ईमानदार सरकार बना कर जनसेवा ही हमारा उद्देश्य -संदीप पाठक,राज्यसभा सांसद,आप

Purushottam Manhare October 23, 2022

 

*अपने चुनावी वादे और मूलभूत सुविधाओं कब देगी जनता को कांग्रेस की भूपेश सरकार, क्या ये ही इनका विकास का मॉडल है- संदीप पाठक,*

*प्रदेश वासी मूल भूत सुविधाओं जैसे शिक्षा,स्वास्थ्य,पानी और सुरक्षा के लिए तरस गए है बस अब और नहीं – संदीप पाठक,राज्यसभा सांसद,आप*

*कांग्रेस के सत्ता- संगठन में आपसी घमासान ,भाजपा और कांग्रेस दोनों सांठ गांठ कर जनता को सिर्फ बेतुके मुद्दों पर गुमराह कर रही भूपेश सरकार, प्रदेश की जनता के हाल बेहाल – संजीव झा, प्रदेश प्रभारी, आप, छत्तीसगढ़।*

*हमारे संगठन की छत्तीसगढ़ के हर गांव के हर घर तक पहुंचने और संवाद का अभियान पूर्णता की ओर ।*

छत्तीसगढ़ के माटी पुत्र और आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संदीप पाठक आज अपने निजी प्रवास और पार्टी के कार्यक्रम में रायपुर पहुंचे। कार्यकर्ताओं द्वारा उनका रायपुर विमानतल पर भव्य स्वागत किया गया और विमानतल पर उन्होंने प्रेस ब्रीफिंग देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ कांग्रेस के सत्ता संगठन में अंदुरूनी कलह अब जग जाहिर है । विभिन्न मुद्दों पर उठे विवादों के बीच प्रदेश की स्थिति अब दो धड़ों में बंट गई है।इतना ही नहीं मुख्यमंत्री की कुर्सी की खिंच तान पहले कई महीनो से चल रही है। फिर समय समय पर ED का रायपुर या दिल्ली में घिराव और धरना प्रदर्शन की प्रक्रिया अलग चल रही है ।प्रदेश में लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति बद से बदतर हो चली है।

संदीप पाठक ने आगे कहा कि भ्रष्टाचार का मॉडल ही अब भूपेश सरकार का छत्तीसगढ़ विकास का मॉडल है। क्या इसी विकास मॉडल के लिए प्रदेश की जनता ने भूपेश बघेल सरकार को चुना था।सरकार में आने से पहले भूपेश बघेल ने कई लोक लुभावन वादे और आश्वासन दिए थे आज उन्हें खोजना पड़ रहा है और प्रदेश वासी छला सा महसूस कर रहे है।

प्रदेश वासी मूल भूत सुविधाओं जैसे शिक्षा,स्वास्थ्य,पेयजल सुविधा और सुरक्षा के लिए तरस गए लेकिन तीन साल बाद भी परिस्थिति वही बदहाल बनी हुई है। थोड़ी बहुत खानापूर्ति और बड़े बड़े लोकलुभावन बजट की घोषणा और शिलान्यास की झड़ी बीच बीच में लगा दी जाती है जिससे जनता को बहला कर रखा जा सके। आज अब फिर भूपेश सरकार आने वाले पांच सालो हम ऐसा करेंगे और हम ये करेंगी वाले जुमले लगातार सुनने को मिल रहे है। मतलब ये है कि हमने 2027 तक जो दिखाया है जनता को यदि चाहिए तो कांग्रेस को फिर से वोट देना होगा 2023 में।
भाजपा ने भी इसी तरह 15साल गुजर दिए। भाजपा और कांग्रेस का पुख्ता 5 साल में कोई विकास का मॉडल है ही नही सिर्फ हर साल का भ्रष्टाचार, ट्रांसफर उद्योग आदि का भाली भांति संचालन ही प्रमुख एजेंडा बन गया है।

दिल्ली में केजरीवाल की आप सरकार ने आज पूरी दिल्ली में सिर्फ 5साल में बहुत से कार्य किए फिर छत्तीसगढ़ में क्यों नहीं? मुफ्त बिजली (सीमित ) और पानी दे रही है और स्वास्थ्य जांच और दवाई मुफ्त दे रही है लेकिन छत्तीसगढ़ ये सब अब भी कोसो दूर है क्योंकि भाजपा और कांग्रेस सिर्फ झूठे वादे और लोकलुभावन घोषणा कर वोट लेने तक ही सीमित है और फिर दोनो भाई भाई कुछ जन हित कार्य न कर सिर्फ दिखावा करते रहते है।

संजीव झा ने आगे कहा कि हमारे प्रदेश पर्यवेक्षकों ने 90विधान सभा में चलाए जा रहे ग्राम संवाद अभियान में अभूतपूर्व प्रदर्शन किया है । कल हुई समीक्षा बैठक में लगातार चल रहे इस अभियान की रणनीतिक चर्चा करते हुए अभियान को और तेज व धारदार तरीके से प्रभावशील बनाने का लक्ष रखा गया है। सभी विधान सभा के प्रदेश पर्यवेक्षकों ने बड़े उत्साह से इस आव्हान को स्वीकार कर विश्वास दिलाया है कि वे 20हजार गांवों तक अपनी टीम बना कर ही दम लेंगे।प्रदेश प्रभारी संजीव झा के मार्गदर्शन और रणनीतिक निर्देशानुसार भ्रष्टाचार, स्वास्थ्य और शिक्षा के मुद्दों को लेकर आम आदमी पार्टी कुछ बड़े अभियान शुरू करने की तैयारी युद्ध स्तर पर कर रही है।
पार्टी ने ग्राम संवाद कार्यक्रम के अंतर्गत राज्य के 10 हजार गांवों में अपना सांगठनिक ढांचा तैयार कर लिया है और करीब 1लाख 5हजार से अधिक नए सदस्य बनाए हैं।इस तरह लगभग 50% से ज्यादा गांवों में आम आदमी पार्टी की पैठ बन गई है।इतना ही नहीं, सभी विधानसभाओं में पर्यवेक्षकों ने अपने सतत प्रयास और नियोजित क्रियात्मक शैली से अभियान चलाकर प्रदेश में कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर जमीनी स्तर पर मजबूत संगठन को क्रियाशील और धारदार बनाया है ।

संदीप पाठक ने अंत में कहा कि जनता समझ गई है की उन्हें कांग्रेस और भाजपा सिर्फ छल रही है और आम आदमी पार्टी अब ये जनता के साथ छल ज्यादा नही होने देंगे । हम प्रदेश वासियों के साथ और सहयोग के लिए भी जनता के पास जायेंगे और ईमानदार राजनीति की अलख जलाकर लगातार सहयोग मांगेगे और जनता के वोट का सही मान रख बदलबो छत्तीसगढ़2023 अभियान को आगे बढ़ाएंगे।
आज प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम पर है , शिक्षा का स्तर बदहाल है और स्वास्थ्य सेवाए सिर्फ खानापूर्ति के रूप में चल रही है इसलिए आम आदमी पार्टी इन तीनों ही मुद्दों के साथ प्रदेश वासियों के बीच जाने के उद्देश्य से रणनीति बना रही है।

दिल्ली में आप विधायक व छत्तीसगढ़ के प्रभारी संजीव झा के निर्देशानुसार राज्य में सांगठनिक ढांचा तैयार हो चुका है।प्रदेश के लगभग बीस हजार गांवों में आम आदमी पार्टी अपने यूनिटों में इंचार्ज बनाने की प्रक्रिया जोर शोर से चल रही है ,जो आने वाले दिनों में पूरी कर ली जायेगी। इसके साथ ही पार्टी जल्द ही भ्रष्टाचार, स्वास्थ्य और शिक्षा के मुद्दों को लेकर अपना प्रदेशव्यापी अभियान शुरू कर अपने मजबूत संगठन के द्वारा गांव गांव तक पहुंचेगी ।

आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ की मिशन2023 की तैयारी अब मजबूती से चल रही है। प्रदेश के हर गांव से ग्रामवासियों के प्यार और निरंतर सहयोग से एक ईमानदार सरकार बनाने का निश्चय अब प्रदेश वासी आम आदमी पार्टी को अवसर दे कर पूरा करने का मन बना चुके है।
संदीप पाठक और संजीव झा विमानतल से सीधे मुंगेली में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करने रवाना हो गए। रास्ते में मरीन ड्राइव,बीरगांव,धरसीवा, सिमगा में पूरे काफिले का अभूतपूर्व स्वागत किया गया।

 

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: NewsRaipur

Post navigation

Previous दीपावली के पूर्व मुस्कान लाने के उद्देश्य से संस्था, अवाम ए हिन्द ने जरूरतमंद, निर्धन परिवारों, वृद्ध महिलाओं, अनाथ बच्चों को नए कपड़े, नगद उपहार, मिठाई का किया वितरण
Next धनतेरस त्यौहार पर बड़े व्यापार की तैयारियों ज़ोरो पर ’आज और कल धनतेरस पर दो दिन में देश भर में 40 हज़ार करोड़ रुपये के व्यापार का अनुमान

Related Stories

माओवादी बैनर-पोस्टर मामले में किरंदुल निवासी गिरफ्तार, गढ़चिरौली पुलिस ने की तलाशी*
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

माओवादी बैनर-पोस्टर मामले में किरंदुल निवासी गिरफ्तार, गढ़चिरौली पुलिस ने की तलाशी*

August 3, 2026
रायपुर जिला माहेश्वरी सभा का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

रायपुर जिला माहेश्वरी सभा का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

August 3, 2026
एनएमडीसी डीएवी आईटीआई ,भांसी में आयोजित कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में 31 छात्रों का चयन*
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

एनएमडीसी डीएवी आईटीआई ,भांसी में आयोजित कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में 31 छात्रों का चयन*

August 1, 2026

Recent Posts

  • माओवादी बैनर-पोस्टर मामले में किरंदुल निवासी गिरफ्तार, गढ़चिरौली पुलिस ने की तलाशी*
  • रायपुर जिला माहेश्वरी सभा का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न
  • 961784951785641256
  • एनएमडीसी डीएवी आईटीआई ,भांसी में आयोजित कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में 31 छात्रों का चयन*
  • 3 व 4 अगस्त को होगी 5वीं दंतेवाड़ा जिला योगासन चैम्पियनशिप

You may have missed

माओवादी बैनर-पोस्टर मामले में किरंदुल निवासी गिरफ्तार, गढ़चिरौली पुलिस ने की तलाशी*
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

माओवादी बैनर-पोस्टर मामले में किरंदुल निवासी गिरफ्तार, गढ़चिरौली पुलिस ने की तलाशी*

August 3, 2026
रायपुर जिला माहेश्वरी सभा का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

रायपुर जिला माहेश्वरी सभा का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

August 3, 2026
961784951785641256
  • Uncategorized

961784951785641256

August 2, 2026
एनएमडीसी डीएवी आईटीआई ,भांसी में आयोजित कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में 31 छात्रों का चयन*
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

एनएमडीसी डीएवी आईटीआई ,भांसी में आयोजित कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में 31 छात्रों का चयन*

August 1, 2026

Recent Posts

  • माओवादी बैनर-पोस्टर मामले में किरंदुल निवासी गिरफ्तार, गढ़चिरौली पुलिस ने की तलाशी*
  • रायपुर जिला माहेश्वरी सभा का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न
  • 961784951785641256
  • एनएमडीसी डीएवी आईटीआई ,भांसी में आयोजित कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में 31 छात्रों का चयन*
  • 3 व 4 अगस्त को होगी 5वीं दंतेवाड़ा जिला योगासन चैम्पियनशिप
  • Home
  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.