रायपुर । इंटरनेशनल कुराश एसोसिएशन के उपाध्यक्ष व भारतीय क़ुराश महासंघ के संस्थापक तथा चेयरमैन पूर्व केंद्रीय मंत्री जगदीश टाइटलर भारतीय क़ुराश महासंघ के अध्यक्ष रमेश पोपली क़ुराश खेल को छत्तीसगढ़ में बढ़ावा देने एक दिवसीय प्रवास पर रायपुर आए। उनके आगमन पर क़ुराश एसोसिएशन ऑफ छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष रवि वर्मा सचिव परिचय मिश्रा तकनीकी सचिव विवेक ठाकुर उपाध्यक्ष विकास मित्तल सह सचिव अनिल सिंह व दीपक कन्नौजे अभिषेक मिश्रा ने उनका स्वागत किया। जगदीश टाइटलर व रमेश पोपली के इस प्रवास में उन्होंने क़ुराश एसोसिएशन ऑफ छत्तीसगढ़ की बैठक ली जिसमे आगमी समय मे छत्तीसगढ़ में अंतराष्ट्रीय व राष्ट्रीय स्तर की क़ुराश प्रतियोगिता के आयोजन का अवसर प्राप्त होगा इस विषय पर चर्चा हुई बात दे कि क़ुराश जुडो व कुश्ती जैसे खेल जाने वाला खेल है जो भारत मे 1998 से खेल जा रहा है यह एशियन गेम्स में भी शामिल है गत 2018 एशियन गेम्स जकार्ता इंडोनेशिया में भारत को इसमें दो पदक भी प्राप्त हुवे।2022 चीन में होने वाले एशियन गेम्स में भी क़ुराश खेल शामिल है आने वाले समय मे सभी जिलों पर क़ुराश खेल के लिए सुविधाएं एवम खिलाड़ी तैयार किये जाएंगे।
