Skip to content
June 4, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • महापौर एजाज ढेबर ने ग्लब्स पहनकर सफाई मित्र के ड्रेस कोड में वार्ड 46 के मोहल्लों में घर – घर जाकर सभी से सूखा गीला कचरा सफाई मित्र को पृथक डस्टबिन में देने का आव्हान कर दिया स्वच्छता का सकारात्मक संदेश
  • छत्तीसगढ़

महापौर एजाज ढेबर ने ग्लब्स पहनकर सफाई मित्र के ड्रेस कोड में वार्ड 46 के मोहल्लों में घर – घर जाकर सभी से सूखा गीला कचरा सफाई मित्र को पृथक डस्टबिन में देने का आव्हान कर दिया स्वच्छता का सकारात्मक संदेश

Purushottam Manhare December 4, 2021

रायपुर – आज राजधानी शहर रायपुर के प्रथम नागरिक महापौर एजाज ढेबर ने नगर पालिक निगम रायपुर के मौलाना अब्दुल ररुफ वार्ड क्रमांक 46 के तहत आने वाले नेहरू नगर, मालवीय रोड, राजीव आवास योजना आवासीय परिसर लाल गंगा परिसर के पीछे, हनुमान नगर बस्ती सहित वार्ड 46 के तहत आने वाले विभिन्न मोहल्लों के क्षेत्र में नगर निगम सफाई मित्र के ड्रेस कोड में ग्लब्स पहनकर सफाई वाहन स्वयं चलाकर घर – घर पहुंचकर वार्ड के रहवासियों से डस्टबिन हाथ में लेकर निगम के सफाई वाहन में सूखा एवं गीला कचरा डाला एवं नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक बनाने अभियान चलाकर समस्त लोगों को स्वच्छता का सकारात्मक सन्देश दिया. महापौर श्री ढेबर ने नागरिकों से घर एवं दुकान का कचरा प्रतिदिन नियमित निगम के सफाई मित्र को डस्टबिन में सूखा एवं गीला कचरा रखकर पृथक – पृथक डस्टबिन में रखकर देने एवं कचरा किसी भी हालत में सड़क, नाली, तालाब में नहीं डालने एवं अपने मोहल्ले, वार्ड सहित राजधानी रायपुर नगर पालिक निगम के सम्पूर्ण क्षेत्र को स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 में पूरे देश में प्रथम स्थान दिलवाने में सहभागिता दर्ज करवाने का नगर निगम स्वास्थ्य विभाग की ओर से आव्हान किया. महापौर श्री ढेबर ने घर एवं दुकान के डस्टबिन में ऊपर तक कचरा ना भरने की भी समझाईश दी, ताकि कचरा घर – दुकान से लेकर निगम के सफाई वाहन में सफाई मित्र द्वारा डाले जाने के मध्य गिरने ना पाये एवं सड़क पर गिरकर फैलने ना पाये. महापौर श्री ढेबर ने सभी सफाई मित्रों को राजधानी शहर को विशेषकर कोरोना संक्रमण काल के दौरान स्वच्छ रखने देवदूत जैसा कार्य करने पर एक बार फिर सराहा एवं सभी सफाई मित्रों को सफाई वाहन में ऊपर तक कचरा ना भरने की भी समझाईश दी, जिससे कचरा किसी भी स्थिति में सड़क पर सफाई वाहन से गिरने ना पाये एवं सड़क पर गन्दगी ना फैलने पाये. महापौर श्री ढेबर ने लोगों से पॉलीथिन कचरा सड़क, नाली, तालाब आदि में ना डालकर अलग से निगम सफाई मित्र को देकर पॉलीथिन कचरे पर समाजहित में पर्यावरण संरक्षण के कार्य में सहभागिता दर्ज करवाने का अनुरोध किया. इस दौरान नगर निगम के एल्डरमेन शमसुल हसन नम्मू भाई सहित नगर निगम के स्वास्थ्य अधिकारी श्री विजय पाण्डेय एवं सहायक स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर तृप्ति पाणीग्रही, जोन 4 के जोन कार्यपालन अभियन्ता लोकेश चंद्रवंशी, जोन स्वच्छता निरीक्षक वीरेंद्र चंद्राकर सहित सम्बंधित निगम अधिकारी, कर्मचारी, सफाई मित्र कामगारगण उपस्थित थे.

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: news

Post navigation

Previous श्रम कल्याण मंडल में वित्तीय अनियमितता , अध्यक्ष शफी अहमद ने 3 सदस्यों की जाँच समिति गठित की
Next इंदिरा गांधी 10 वर्ष और जीवित रहतीं तो भारत का नाम आज विकसित देशों की सूची में होता – विकास उपाध्याय

Related Stories

युवा उद्यमियों को मार्गदर्शन देने माहेश्वरी बिजनेस कनेक्ट का सेमिनार संपन्न
  • Latest
  • Uncategorized
  • छत्तीसगढ़

युवा उद्यमियों को मार्गदर्शन देने माहेश्वरी बिजनेस कनेक्ट का सेमिनार संपन्न

June 3, 2026
माहेश्वरी समाज हमेशा सेवा और त्याग के लिए पहचाना जाता है :काबरा
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

माहेश्वरी समाज हमेशा सेवा और त्याग के लिए पहचाना जाता है :काबरा

June 3, 2026
भारतीय व्यापार महोत्सव 2026 को लेकर CAIT प्रतिनिधिमंडल ने पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल से की मुलाकात
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़
  • व्यापार

भारतीय व्यापार महोत्सव 2026 को लेकर CAIT प्रतिनिधिमंडल ने पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल से की मुलाकात

June 3, 2026

Recent Posts

  • युवा उद्यमियों को मार्गदर्शन देने माहेश्वरी बिजनेस कनेक्ट का सेमिनार संपन्न
  • माहेश्वरी समाज हमेशा सेवा और त्याग के लिए पहचाना जाता है :काबरा
  • भारतीय व्यापार महोत्सव 2026 को लेकर CAIT प्रतिनिधिमंडल ने पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल से की मुलाकात
  • जनदर्शन मे कलेक्टर से मिले चेंबर ऑफ कॉमर्स के सदस्य, रखी अपनी मांगें
  • शहीद महेंद्र कर्मा पार्क में अन्याय बर्दाश्त नहीं! राजू रेड्डी बोले – कर्मा की प्रतिमा तत्काल लगाई जाए, नाम में कोई छेड़छाड़ न हो

You may have missed

जनदर्शन मे कलेक्टर से मिले चेंबर ऑफ कॉमर्स के सदस्य, रखी अपनी मांगें

  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.