Blog

 

एस एच अज़हर किरंदुल बैलाडीला ट्रक ओनर्स एसोसिएशन के चुनाव में मतदान की प्रक्रिया समाप्त हो गई है। अब सभी की निगाहें अंतिम परिणामों पर टिकी हुई हैं। चुनाव संपन्न होने के साथ ही राजनीतिक गलियारों में सरगर्मी बढ़ गई है और हर कोई जानना चाहता है कि इस बार किसकी जीत होगी।
सुबह से ही मतदाताओं में उत्सुकता साफ दिखाई दे रही है। लोग जीत-हार को लेकर चर्चा करते नजर आ रहे हैं। वहीं प्रत्याशियों की सांसें थमी हुई हैं। हार-जीत के कयासों का दौर जारी है और हर पक्ष अपनी जीत का दावा कर रहा है।
गिनती को सुचारू और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। प्रशासन की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। निर्धारित समय पर वोटों की गिनती शुरू होगी।
इस बार संगठन के सदस्यों ने पार्किंग की समस्या और चालानी कार्रवाई को ध्यान में रखते हुए मतदान किया है। अब देखना यह होगा कि बैलाडीला ट्रक ओनर्स एसोसिएशन के सदस्यों ने नई कमेटी को चुना है या पुरानी कमेटी पर भरोसा जताया है। नतीजे सामने आते ही साफ हो जाएगा कि जनता ने किसके सिर पर ताज रखा है।

About Author