Blog

 

एस एच अज़हर *किरंदुल/दंतेवाड़ा*

महाराष्ट्र के जिला गढ़चिरौली के थाना पिपली (बुर्गी) क्षेत्र में माओवादियों के नाम से बैनर-पोस्टर लगाने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है।

इस संबंध में थाना पिपली में अपराध क्रमांक 01/2026 दर्ज किया गया है। मामला BNS की धारा 353(1)(B), 189(2), 190, 61(2), 3(5), महाराष्ट्र पुलिस एक्ट की धारा 135 और UAPA 1967 की धारा 10, 13, 20, 39 के तहत पंजीबद्ध है।

विवेचना के दौरान दो आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद किरंदुल निवासी *ईश्वर राव पिता स्व. एस. रामलू, पता- मकान नंबर DS/578, किरंदुल, जिला दंतेवाड़ा* को 27.07.2026 को अहमदाबाद से गिरफ्तार कर पुलिस रिमांड पर लिया गया।

गिरफ्तारी के तारतम्य में तस्दीक और मकान की तलाशी के लिए 30.07.2026 को गढ़चिरौली पुलिस की टीम किरंदुल पहुंची। टीम ने विधिवत कार्रवाई करते हुए आरोपी के घर की तलाशी ली और आवश्यक दस्तावेज जब्त किए।

पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की जांच जारी है।

About Author