रायपुर – पंडित रविशंकर शुक्ल वार्ड में 25 जरूरतमंद परिवारों को खाद्य सामग्री का वितरण मुकुल माधव फाउंडेशन के सदस्य एवं वार्ड पार्षद एवं एमआईसी सदस्य श्री आकाश तिवारी द्वारा किया गया. वार्ड पार्षद एवं एमआईसी सदस्य द्वारा उक्त कार्य को समाज हितैषी एवं सराहनीय निरुपित किया एवं वार्ड में 25 जरूरतमंद परिवारों को राशन खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के श्रेष्ठ एवं सराहनीय कार्य करने पर मुकुल माधव फाउंडेशन के प्रति समस्त वार्डवासियों की ओर से हार्दिक आभार व्यक्त किया.
