रायपुर । रेलवे सुरक्षा बल रायपुर मंडल के द्वारा अमिय नंदन सिन्हा महानिरीक्षक सह प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त रेलवे सुरक्षा बिलासपुर के दिशा-निर्देशन एवं संजय कुमार गुप्ता मंडल सुरक्षा आयुक्त रायपुर के कुशल मार्ग दर्शन में ट्रेनों मे भीख मांगकर रेल यात्रियों को परेशान करने वाले किन्नरों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 07 किन्नरों को रेलवे स्टेशन रायपुर के प्लेटफार्म नम्बर-05 से गिरफ्तार किया गया। उनकी गिरफ्तारी में उपनिरीक्षकएस-डी- घोष स-उ-नि- डी-के-सिंग एवं स्टाफ का प्रमुख योगदान रहा। उक्त सातों किन्नरों के विरूद्ध कार्यवाही किया गया और समझाईस दिया जा रहा है ।








