रायपुर । देश के प्रथम प्रधानमंत्री, महान स्वतंत्रता सेनानी, राष्ट्र निर्माता, लोकतंत्र के पथ प्रदर्शक, बच्चों के चाचा नेहरू के जन्म दिवस पर स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ प्रेमसाय सिंह टेकाम ने छत्तीसगढ़ और देश भर के बच्चों को ढेर सारा प्यार भेजा है और कहा कि हम सबको मिलकर पं.नेहरू के सपनों को पूरा करना है।
