Skip to content
November 11, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी स्कूल के दो छात्र सेमीफाइनल में
  • छत्तीसगढ़

स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी स्कूल के दो छात्र सेमीफाइनल में

Purushottam Manhare November 19, 2022

भारतीय नौसेना प्रश्नोत्तरी थिंक प्रतियोगिता*

 

रायपुर, 19 नवंबर 2022/भारतीय नौसेना प्रश्नोत्तरी थिंक प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ में संचालित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल के दो छात्रों कोे सेमीफाइनल में जगह बनाई है। इन दोनों छात्रों की टीम को देश के शीर्ष 16 टीमों के रूप में चुना गया है। प्रतियोगिता में देशभर के 7500 स्कूलों ने भाग लिया था। स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल पंप हाऊस कोरबा के दो छात्र खुशी चौहान और आदित्य साहू ने दो एलीमिनेशन राउंड और क्वार्टर फाइनल राउंड में अविश्वसनीय प्रदर्शन किया। खुशी चौहान कक्षा 12 वीं में जीव विज्ञान और आदित्य साहू कक्षा-11 वीं में गणित विषय के छात्र हैं। इनका चयन कारवार में 23 नवंबर को विमान वाहक पोत आईएनएस विक्रमादित्य पर निर्धारित सेमीफाइनल के लिए शीर्ष 16 टीमों में हुआ है।
यह आयोजन छात्रों के जीवन सबसे यादगार और अनूठी घटनाओं में से एक होगा। इन विद्यार्थियों को नौसेना के जीवन के तरीकों का अनुभव करने और नौसेना नेतृत्व के साथ बातचीत करने का अनूठा अवसर भी मिलेगा। भारतीय नौसेना एक गाइड शिक्षक के साथ-साथ दोनों छात्रों के लिए यात्रा, आवास और बोर्डिंग का खर्च उठाएगी। यह दोनों विद्यार्थी 20 नवंबर को रायपुर से फ्लाईट से गोवा जाएंगे। सेमीफाइनल और फाइनल राउंड के लिए गोवा से आईएनएस विक्रमादित्य एयरक्राफ्ट के कैरियर पर यात्रा आयोजित की जाएगी। दोनों विद्यार्थी कन्नूर एयरपोर्ट से 27 नवंबर को रायपुर के लिए रवाना होंगे। इनकी सफलता के पीछे शिक्षिका श्रीमती जूही कुरैशी और सुश्री दीप्ति पाण्डेय का महत्वपूर्ण योगदान है।
कोरबा कलेक्टर श्री संजीव झा ने दोनों छात्रों की सफलता पर उन्हें बधाई दी है। उन्होंने कहा है कि शासन की प्राथमिकता अनुसार स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल में बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दी जा रही है। राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के स्कूली छात्रों का चयन होना गौरव की बात है। चयनित दोनों विद्यार्थियों ने बताया कि इस प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए उन्होंने पहले से ही तैयारी की थी। प्रतियोगिता के पहले तीन चरण में आनलॉइन परीक्षा ली गई, जिसमें 10 मिनट में 30 सवालों के जवाब दिए।

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: NewsRaipur

Post navigation

Previous छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज युवा चेम्बर के बैनर तले आगामी दिसम्बर माह में जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन
Next हर जिले में शुरू होंगे मॉडल उचित मूल्य दुकान

Related Stories

2022 के सर्वसम्मति से पारित आरक्षण विधेयक को तुरंत लागू करे और इसे 9वीं अनुसूची में शामिल करें – कांग्रेस
  • छत्तीसगढ़

2022 के सर्वसम्मति से पारित आरक्षण विधेयक को तुरंत लागू करे और इसे 9वीं अनुसूची में शामिल करें – कांग्रेस

November 5, 2026
जिला राज्योत्सव में शामिल हुए तोमन साहू, विभिन्न विभागीय स्टालों का किया अवलोकन
  • छत्तीसगढ़

जिला राज्योत्सव में शामिल हुए तोमन साहू, विभिन्न विभागीय स्टालों का किया अवलोकन

November 4, 2026
दीवाली से पहले बजी महिलाओं के मोबाइल में खुशी की घंटी*
  • Uncategorized
  • छत्तीसगढ़

दीवाली से पहले बजी महिलाओं के मोबाइल में खुशी की घंटी*

November 4, 2026

Recent Posts

  • 2022 के सर्वसम्मति से पारित आरक्षण विधेयक को तुरंत लागू करे और इसे 9वीं अनुसूची में शामिल करें – कांग्रेस
  • एक बार फिर राज्य का जल, जंगल, जमीन अडानी को सौंपा जा रहा*
  • एक बार फिर राज्य का जल, जंगल, जमीन अडानी को सौंपा जा रहा – दीपक बैज*
  • भाजपा का लोकतंत्र बचाओ अभियान चोरी ऊपर से सीना जोरी है – कांग्रेस*
  • जिला राज्योत्सव में शामिल हुए तोमन साहू, विभिन्न विभागीय स्टालों का किया अवलोकन

You may have missed

2022 के सर्वसम्मति से पारित आरक्षण विधेयक को तुरंत लागू करे और इसे 9वीं अनुसूची में शामिल करें – कांग्रेस
  • छत्तीसगढ़

2022 के सर्वसम्मति से पारित आरक्षण विधेयक को तुरंत लागू करे और इसे 9वीं अनुसूची में शामिल करें – कांग्रेस

November 5, 2026
एक बार फिर राज्य का जल, जंगल, जमीन अडानी को सौंपा जा रहा*
  • Uncategorized

एक बार फिर राज्य का जल, जंगल, जमीन अडानी को सौंपा जा रहा*

November 5, 2026
एक बार फिर राज्य का जल, जंगल, जमीन अडानी को सौंपा जा रहा – दीपक बैज*
  • Uncategorized

एक बार फिर राज्य का जल, जंगल, जमीन अडानी को सौंपा जा रहा – दीपक बैज*

November 5, 2026
भाजपा का लोकतंत्र बचाओ अभियान चोरी ऊपर से सीना जोरी है – कांग्रेस*
  • Uncategorized

भाजपा का लोकतंत्र बचाओ अभियान चोरी ऊपर से सीना जोरी है – कांग्रेस*

November 5, 2026

Recent Posts

  • 2022 के सर्वसम्मति से पारित आरक्षण विधेयक को तुरंत लागू करे और इसे 9वीं अनुसूची में शामिल करें – कांग्रेस
  • एक बार फिर राज्य का जल, जंगल, जमीन अडानी को सौंपा जा रहा*
  • एक बार फिर राज्य का जल, जंगल, जमीन अडानी को सौंपा जा रहा – दीपक बैज*
  • भाजपा का लोकतंत्र बचाओ अभियान चोरी ऊपर से सीना जोरी है – कांग्रेस*
  • जिला राज्योत्सव में शामिल हुए तोमन साहू, विभिन्न विभागीय स्टालों का किया अवलोकन
  • Home
  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.