Skip to content
November 11, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक 2022: रायपुर में जिला स्तरीय स्पर्धाएं शुरू
  • छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक 2022: रायपुर में जिला स्तरीय स्पर्धाएं शुरू

Purushottam Manhare November 23, 2022

 

*प्रभारी मंत्री  रविन्द्र चौबे ने किया शुभारंभ, 25 नवम्बर तक होंगी प्रतिस्पर्धाएं*

*शहर के तीन बड़े खेल मैदानों में होगी 14 खेलों की जिला स्तरीय प्रतियोगिता*

रायपुर 23 नवम्बर 2022/छत्तीसगढ़ी लोक खेलो के संरक्षण और उन्हें बढ़ावा देने के लिए आयोजित छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक खेलों का दूसरा चरण रायपुर जिले में शुरू हो गया है। आज पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री  रविन्द्र चौबे ने छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक के तहत जिला स्तरीय प्रतिस्पर्धाओं का स्थानीय सुभाष स्टेडियम में शुभारंभ किया। इस अवसर पर श्री चौबे ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री बघेल ने इस खेल आयोजन से छत्तीसगढ़ के पारंपरिक खेलों को बचाने और उन्हें विश्व स्तर पर नई पहचान दिलाने का प्रयास किया है। श्री चौबे ने कहा इस आयोजन की सफलता, गांव-गांव में बड़ी संख्या में बच्चे, युवा, बुजुर्गों के इसमें शामिल होने से ही सिद्ध हो गई है। छत्तीसगढ़ वासियों के लिए यह बेहद ही सुखद पल है। पंचायत मंत्री ने जिला स्तरीय इस प्रतियोगिता में शामिल हो रहे सभी खिलाड़ियों और प्रदेश वासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर नगर निगम रायपुर के महापौर  एजाज ढेबर, बीरगांव नगर निगम के महापौर  नंद लाल देवांगन, छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष ज्ञानेश शर्मा, सहकारी बैंक के अध्यक्ष  पंकज शर्मा, कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर भुरे सहित जिला पंचायत के सीईओ  आकाश छिकारा, गणमान्य जनप्रतिनिधि और स्कूली छात्र-छात्राएं भी मौजूद रहें।
कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर भुरे ने आयोजन की जानकारी देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल की मंशानुसार छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक खेलों का आयोजन 6 अक्टूबर से जारी है। इन खेलों के लिए पूरे जिले को 6 जोन में बांटा गया था। जोन स्तरीय खेलों में विजेताओं को अब जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिल रहा है। कलेक्टर ने बताया कि जिला स्तरीय प्रतियोगिताएं 25 नवम्बर तक चलेंगी। इन खेलों में विजेताओं को प्रशस्ति पत्र भी दिया जाएगा। जिला स्तरीय विजेता राज्य स्तर की प्रतिस्पर्धाओं में भाग ले सकेंगे।

*चौदह खेल, तीन मैदान, चौदह सौ खिलाड़ी-* इस प्रतियोगिता में अब जोन स्तर के विजेताओं के बीच 14 खेलों में मुकाबला होगा। रायपुर जिला स्तरीय यह खेल प्रतियोगिताएं तीन बड़े मैदानों पर आयोजित हो रही है। नेताजी सुभाष स्टेडियम में कबड्डी, बांटी, पिट्ठूल, बिल्लस, फुगड़ी, गेड़ी दौड़ और भौरा चलाने की प्रतियोगिताएं हो रही है। सप्रे शाला मैदान पर खो-खो, गिल्ली डण्डा और रस्सा खींच की प्रतियोगिताएं हो रही है। 100 मीटर की दौड़, लम्बी कूद, लंगड़ी और संखली खेलों की प्रतिस्पर्धाएं स्वामी विवेकानंद स्टेडियम कोटा में हो रही है। इन खेलों में लगभग एक हजार चार सौ खिलाड़ी शामिल हो रहें हैं।

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: NewsRaipur

Post navigation

Previous मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल के निर्देशानुसार युद्ध स्तर पर जारी हैं सड़कों की मरम्मत के कार्य
Next एस आर पी अपराध नियंत्रण टीम ने शराब तस्करी करते एक आरोपी को दबोचा

Related Stories

2022 के सर्वसम्मति से पारित आरक्षण विधेयक को तुरंत लागू करे और इसे 9वीं अनुसूची में शामिल करें – कांग्रेस
  • छत्तीसगढ़

2022 के सर्वसम्मति से पारित आरक्षण विधेयक को तुरंत लागू करे और इसे 9वीं अनुसूची में शामिल करें – कांग्रेस

November 5, 2026
जिला राज्योत्सव में शामिल हुए तोमन साहू, विभिन्न विभागीय स्टालों का किया अवलोकन
  • छत्तीसगढ़

जिला राज्योत्सव में शामिल हुए तोमन साहू, विभिन्न विभागीय स्टालों का किया अवलोकन

November 4, 2026
दीवाली से पहले बजी महिलाओं के मोबाइल में खुशी की घंटी*
  • Uncategorized
  • छत्तीसगढ़

दीवाली से पहले बजी महिलाओं के मोबाइल में खुशी की घंटी*

November 4, 2026

Recent Posts

  • 2022 के सर्वसम्मति से पारित आरक्षण विधेयक को तुरंत लागू करे और इसे 9वीं अनुसूची में शामिल करें – कांग्रेस
  • एक बार फिर राज्य का जल, जंगल, जमीन अडानी को सौंपा जा रहा*
  • एक बार फिर राज्य का जल, जंगल, जमीन अडानी को सौंपा जा रहा – दीपक बैज*
  • भाजपा का लोकतंत्र बचाओ अभियान चोरी ऊपर से सीना जोरी है – कांग्रेस*
  • जिला राज्योत्सव में शामिल हुए तोमन साहू, विभिन्न विभागीय स्टालों का किया अवलोकन

You may have missed

2022 के सर्वसम्मति से पारित आरक्षण विधेयक को तुरंत लागू करे और इसे 9वीं अनुसूची में शामिल करें – कांग्रेस
  • छत्तीसगढ़

2022 के सर्वसम्मति से पारित आरक्षण विधेयक को तुरंत लागू करे और इसे 9वीं अनुसूची में शामिल करें – कांग्रेस

November 5, 2026
एक बार फिर राज्य का जल, जंगल, जमीन अडानी को सौंपा जा रहा*
  • Uncategorized

एक बार फिर राज्य का जल, जंगल, जमीन अडानी को सौंपा जा रहा*

November 5, 2026
एक बार फिर राज्य का जल, जंगल, जमीन अडानी को सौंपा जा रहा – दीपक बैज*
  • Uncategorized

एक बार फिर राज्य का जल, जंगल, जमीन अडानी को सौंपा जा रहा – दीपक बैज*

November 5, 2026
भाजपा का लोकतंत्र बचाओ अभियान चोरी ऊपर से सीना जोरी है – कांग्रेस*
  • Uncategorized

भाजपा का लोकतंत्र बचाओ अभियान चोरी ऊपर से सीना जोरी है – कांग्रेस*

November 5, 2026

Recent Posts

  • 2022 के सर्वसम्मति से पारित आरक्षण विधेयक को तुरंत लागू करे और इसे 9वीं अनुसूची में शामिल करें – कांग्रेस
  • एक बार फिर राज्य का जल, जंगल, जमीन अडानी को सौंपा जा रहा*
  • एक बार फिर राज्य का जल, जंगल, जमीन अडानी को सौंपा जा रहा – दीपक बैज*
  • भाजपा का लोकतंत्र बचाओ अभियान चोरी ऊपर से सीना जोरी है – कांग्रेस*
  • जिला राज्योत्सव में शामिल हुए तोमन साहू, विभिन्न विभागीय स्टालों का किया अवलोकन
  • Home
  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.