रायपुर – नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त मयंक चतुर्वेदी, अपर आयुक्त अरविन्द शर्मा, उपायुक्त डॉक्टर आर. के. डोंगरे के आदेशानुसार नगर निगम जोन 10 जोन कमिश्नर दिनेश कोसरिया के नेतृत्व एवं जोन सहायक राजस्व अधिकारी विवेकानंद दुबे की उपस्थिति में जोन 10 के बाबू जगजीवन राम वार्ड क्रमांक 53 क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले डुमरतराई थोक बाजार में जूता चप्पल लाईन में राजस्व वसूली शिविर लगाया गया. जिसमें 6 लाख रूपये सम्पतिकर जल मल कर, 2 लाख 70 हजार रूपये दुकान किराया की वसूली हुई. 19 दुकानदारों द्वारा शिविर में दुकानों को फ्री होल्ड करने आवेदन दिये.
