रायपुर । मकान अंदर घुसकर नाबालिग पीड़िता को अकेली पाकर उनके साथ मारपीट कर जबरदस्ती बलात्कार करने वाले 1 नफ़र आरोपी को आज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया ।पुलिस ने बताया कि र्थिया श्रीमती चंद्रिका साहू पति भोजराज साहू उम्र 40 साल निवासी शास्वत नगर बोरियाखुर्द थाना टिकरापारा रायपुर दिनाँक 25/11/2022 को थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराई की दिनांक 18/11/2022 के 18:00 बजे सुमित यादव नाम का ब्यक्ति प्रार्थिया के मकान में घुसकर जब प्रार्थिया की नाबालिग पुत्री घर पर अकेली थी तब पीड़ित नाबालिक बालिका के साथ मारपीट कर नाबालिक बालिका के साथ जबरदस्ती बलात्कार किया कि लिखित रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 719/22 धारा 376(3) भादवि 4 पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन व थाना प्रभारी टिकरापारा के नेतृत्व में थाना टिकरापारा पुलिस द्वारा घटना के संबंध में प्रार्थिया व पीड़िता से विस्तृत पूछताछ कर घटना कारित करने वाले आरोपी की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा आरोपी की पतासाजी करते हुए घटना में संलिप्त आरोपी- सुमित यादव पिता पूना राम यादव उम्र 21 साल पता कन्हेर थाना अभनपुर जिला रायपुर को 27/11/2022 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रिमांड में पेश किया गया है।
प्रकरण में आरोपी घटना के बाद से फरार थे, जिसकी टीम के सदस्यों द्वारा पतासाजी कर गिरफ्तार करने के हर संभव प्रयास किये जा रहे थें। इसी दौरान टीम के सदस्यों को आरोपी की उपस्थिति के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई तब टीम के सदस्यों द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर कार्यवाही की गई।







![]()


*उक्त प्रकरण में आरोपी को आज 27 नवम्बर को गिरफ्तार की गई आरोपी- सुमित यादव पिता पुनाराम यादव उम्र 21 साल सा0 ग्राम कन्हेर थाना अभनपुर जिला रायपुर छत्तीसगढ़*
