Skip to content
September 23, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • मुक्तिबोध प्रसंग 29-30 नवंबर को, विमर्श, नाटक, कविता पाठ और कविता मंचन
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

मुक्तिबोध प्रसंग 29-30 नवंबर को, विमर्श, नाटक, कविता पाठ और कविता मंचन

Purushottam Manhare November 27, 2022

*गजानन माधव मुक्तिबोध और शरच्चंद्र मुक्तिबोध के जीवन प्रसंग पर चर्चा*

रायपुर, 27 नवंबर 2022/ ‘मुक्तिबोध प्रसंग’ का दो दिवसीय आयोजन पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर के कला भवन में 29 और 30 नवंबर को किया जा रहा है। इस आयोजन में देश के कई जाने-माने साहित्यकार शामिल हो रहे हैं। अलग-अलग सत्रों व विभिन्न विषयों पर केन्द्रित इस आयोजन के उद्घाटन सत्र को प्रसिद्ध कवि श्री लाल्टू व वरिष्ठ आलोचक  जयप्रकाश संबोधित करेंगे। उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के प्रो. कुलपति केशरीलाल वर्मा करेंगे। यह आयोजन संस्कृति विभाग की साहित्य अकादमी छत्तीसगढ़ संस्कृति परिषद और पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय की साहित्य एवं भाषा अध्ययनशाला द्वारा संयुक्त रूप से किया जा रहा है।

आयोजन का एक विशेष आकर्षण हिंदी के प्रसिद्ध साहित्यकार गजानन माधव मुक्तिबोध और उनके छोटे भाई व मराठी के प्रसिद्ध साहित्यकार शरच्चंद्र माधव मुक्तिबोध के आपसी पारिवारिक, साहित्यिक और वैचारिक संबंधों पर आधारित सत्र है। ‘मुक्तिबोध और मुक्तिबोध: गजानन माधव और शरच्चंद्र माधव’ शीर्षक से आयोजित इस सत्र में वरिष्ठ साहित्यकार  श्रीपाद भालचंद्र जोशी, साहित्यकार एवं पर्यावरणविद् प्रदीप मुक्तिबोध और कवि एवं आलोचक  प्रफुल्ल शिलेदार अपने विचार प्रस्तुत करेंगे। इस सत्र की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार एवं पत्रकार श्री दिवाकर मुक्तिबोध करेंगे।
आयोजित कार्यक्रम में मुक्तिबोध की कविताओं पर विमर्श सत्र ‘आवेग-त्वरित-काल-यात्री’ और उनके रचनात्मक एवं आलोचनात्मक अवदान पर केंद्रित सत्र ‘अंधेरे में रोशनी मुक्तिबोध’ आयोजित किया जाएगा। इन सत्रों में शामिल वक्ताओं में कवि-कहानीकार  बसंत त्रिपाठी, कवि व आलोचक  मृत्युंजय, आलोचक  अमिताभ राय, कवि श्री मिथलेश शरण चौबे, दर्शनशास्त्री  पंकज श्रीवास्तव, युवा आलोचक सुश्री कामिनी और युवा आलोचक  भुवाल सिंह ठाकुर शामिल हैं। इन सत्रों की अध्यक्षता साहित्य एवं भाषा अध्ययनशाला की विभागाध्यक्ष प्रो. श्रीमती शैल शर्मा और प्रो. श्रीमती मधुलता बारा करेंगी।
कार्यक्रम के दौरान एक कवि गोष्ठी आयोजित की जाएगी, जिसमें  लाल्टू,  नवल शुक्ल,  विजय सिंह,  प्रफुल्ल शिलेदार, पथिक तारक,  भास्कर चौधुरी,  बसंत त्रिपाठी,  मिथलेश शरण चौबे, मृत्युंजय कविता पाठ करेंगे। मुक्तिबोध प्रसंग के अंतर्गत 29 नवंबर को शाम 6.30 बजे संस्कृति भवन सभागार रायपुर में नागपुर के मेराकी परफार्मिंग आर्ट द्वारा तैयार और सराहे गए नाटक ब्रह्मराक्षस का मंचन होगा। इसका निर्देशन ख्यात रंगकर्मी सुश्री मंगला सानप ने किया है।

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: NewsRaipur

Post navigation

Previous इन्स्पायर अवार्ड में जुटे 272 बाल वैज्ञानिक
Next राहुल गांधी  के नेतृत्व में बढ़ रही BharatJodoYatra में कदम से कदम मिलाकर विधायक कुलदीप जुनेजा भी शामिल हुए

Related Stories

युवाओं के आत्मविश्वास और व्यक्तित्व विकास की दिशा में एक मील का पत्थर- मंत्री  टंक राम वर्मा*
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

युवाओं के आत्मविश्वास और व्यक्तित्व विकास की दिशा में एक मील का पत्थर- मंत्री  टंक राम वर्मा*

September 21, 2026
छत्तीसगढ़ में रेड क्रॉस की सेवाओं को मिलेगा राष्ट्रीय स्तर का सहयोग*
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में रेड क्रॉस की सेवाओं को मिलेगा राष्ट्रीय स्तर का सहयोग*

September 21, 2026
चंदा देवी तिवारी हॉस्पिटल में निशुल्क हृदय रोग जांच शिविर संपन्न
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

चंदा देवी तिवारी हॉस्पिटल में निशुल्क हृदय रोग जांच शिविर संपन्न

September 21, 2026

Recent Posts

  • युवाओं के आत्मविश्वास और व्यक्तित्व विकास की दिशा में एक मील का पत्थर- मंत्री  टंक राम वर्मा*
  • छत्तीसगढ़ में रेड क्रॉस की सेवाओं को मिलेगा राष्ट्रीय स्तर का सहयोग*
  • चंदा देवी तिवारी हॉस्पिटल में निशुल्क हृदय रोग जांच शिविर संपन्न
  • स्वास्थ्य भी, व्यापार भी” के अंतर्गत युवा कैट 24 सितंबर को आयोजित करेगा मेगा हेल्थ कैम्प
  • अखिल भारतीय माहेश्वरी महासभा के 31 वें सत्र के लिए पदाधिकारी निर्वाचित

You may have missed

स्वास्थ्य भी, व्यापार भी” के अंतर्गत युवा कैट 24 सितंबर को आयोजित करेगा मेगा हेल्थ कैम्प

  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.