Skip to content
July 21, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • *मुख्य सचिव 06 दिसम्बर को करेंगे धान खरीदी की समीक्षा
  • Uncategorized

*मुख्य सचिव 06 दिसम्बर को करेंगे धान खरीदी की समीक्षा

Purushottam Manhare December 2, 2022

*प्रदेश के कलेक्टरों और संभागायुक्तों को पत्र जारी*

रायपुर, 02 दिसम्बर 2022/मुख्य सचिव अमिताभ जैन 06 दिसम्बर को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश में चल रही धान खरीदी की व्यवस्था की समीक्षा करेंगे। इस संबंध में मंत्रालय महानदी भवन स्थित मुख्य सचिव कार्यालय से प्रदेश के सभी कलेक्टरों और संभागायुक्तों को पत्र जारी कर दिया गया है।

मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किसान पंजीयन, गिरदावरी की शुद्धता एवं शिकायतों का निराकरण, समिति स्तर पर नए एवं पुराने बारदाने की व्यवस्था और समर्थन मूल्य में धान खरीदी के एवज में किसानों को निर्धारित समयावधि में राशि भुगतान की समीक्षा करेंगे। इसी प्रकार मुख्य सचिव श्री जैन समिति स्तर पर धान की सुरक्षा एवं रखरखाव के लिए किए गए प्रयास तथा अन्य राज्यों एवं कोचियों-बिचौलियों द्वारा अवैध धान विक्रय से संबंधित निर्मित प्रकरणों, मिलर द्वारा कस्टम मिलिंग हेतु धान उठाव और मिलर्स द्वारा एफसीआई और नॉन में जमा की जा रही चावल, गोदामों में स्पेस की कमी व नए धान खरीदी केन्द्रों में की व्यवस्था की समीक्षा करेंगे। धान खरीदी व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए कलेक्टरों और संभागायुक्तों से सुधार के लिए सुझाव देने को भी कहा है।

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अपरान्ह 3.30 बजे से 4.30 बजे से तक जिला महासमुन्द, बेमेतरा, बलौदाबाजार-भाटापारा, बालोद, रायपुर, बिलासपुर, राजनांदगांव, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, धमतरी और दुर्ग जिले में की जा रही धान खरीदी की समीक्षा करेंगे। इसी प्रकार अपरान्ह 4.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक जिला कवर्धा, मुंगेली, सक्ती, गरियाबंद, सूरजपुर, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, सारांगढ़-बिलाईगढ़, सरगुजा, बलरामपुर और कोरबा जिले में धान खरीदी की व्यवस्था की समीक्षा करेंगे। इसी तरह अपरान्ह 5.30 बजे से 6.30 बजे तक जिला बस्तर, जशपुर, कोण्डागांव, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, कोरिया, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही, बीजापुर, सुकमा, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, नारायणपुर और दंतेवाड़ा जिले में की जा रही धान खरीदी व्यवस्था की समीक्षा करेंगे।

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में समर्थन मूल्य में धान खरीदी का महाभियान एक नवम्बर से प्रारंभ हुआ है। धान खरीदी का कार्य 31 जनवरी 2023 तक अनवरत चलेगा। इस वर्ष राज्य सरकार द्वारा समर्थन मूल्य पर किसानों से 110 लाख मेट्रिक टन धान खरीदी का अनुमान है। धान खरीदी के साथ-साथ कस्टम मिलिंग के लिए धान का उठाव भी किया जा रहा है।

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: Cg news

Post navigation

Previous बेहतर वित्तीय प्रबंधन और कड़े वित्तीय अनुशासन से राज्य की वित्तीय स्थिति सुदृढ़ हुई: भूपेश बघेल
Next इंस्टाग्राम में फर्जी आई.डी. बनाकर अश्लील फोटो व स्टोरी अपलोड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Related Stories

Kazançlı özellikleriyle ön planda olan Gates of Olympus demo slotu
  • Uncategorized

Kazançlı özellikleriyle ön planda olan Gates of Olympus demo slotu

July 19, 2026
190415621783821846
  • Uncategorized

190415621783821846

July 12, 2026
एम एन एस इंडिया की सीएसआर पहल से बस्तर और मलकानगिरी में बदल रही ग्रामीण व्यवस्था: स्वास्थ्य शिविर से 135 लोग हुए लाभान्वित,5 गांवों के ग्रामीणों को मिली टेंट व बर्तन सामग्री*
  • Latest
  • Uncategorized
  • छत्तीसगढ़

एम एन एस इंडिया की सीएसआर पहल से बस्तर और मलकानगिरी में बदल रही ग्रामीण व्यवस्था: स्वास्थ्य शिविर से 135 लोग हुए लाभान्वित,5 गांवों के ग्रामीणों को मिली टेंट व बर्तन सामग्री*

July 10, 2026

Recent Posts

  • बीरगांव नगर निगम का सिंगल यूज़ प्लास्टिक के विरुद्ध अभियान
  • मंत्री टंकराम वर्मा ने योजना का किया शुभारंभ
  • जनता के टैक्स से प्रचार पर 1095 करोड़, विकास पर फंड नहीं: अशिफ रजा
  • एनएमडीसी के स्वतंत्र निदेशक मंडल की तीन सदस्यीय टीम का किरंदुल प्रवास
  • बैलाडीला की 17 ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों का शुभारंभ, सांसद ने जताया एनएमडीसी का आभार*

You may have missed

बीरगांव नगर निगम का सिंगल यूज़ प्लास्टिक के विरुद्ध अभियान
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

बीरगांव नगर निगम का सिंगल यूज़ प्लास्टिक के विरुद्ध अभियान

July 21, 2026
मंत्री टंकराम वर्मा ने योजना का किया शुभारंभ
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

मंत्री टंकराम वर्मा ने योजना का किया शुभारंभ

July 21, 2026
जनता के टैक्स से प्रचार पर 1095 करोड़, विकास पर फंड नहीं: अशिफ रजा
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

जनता के टैक्स से प्रचार पर 1095 करोड़, विकास पर फंड नहीं: अशिफ रजा

July 21, 2026
एनएमडीसी के स्वतंत्र निदेशक मंडल की तीन सदस्यीय टीम का किरंदुल प्रवास
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

एनएमडीसी के स्वतंत्र निदेशक मंडल की तीन सदस्यीय टीम का किरंदुल प्रवास

July 21, 2026

Recent Posts

  • बीरगांव नगर निगम का सिंगल यूज़ प्लास्टिक के विरुद्ध अभियान
  • मंत्री टंकराम वर्मा ने योजना का किया शुभारंभ
  • जनता के टैक्स से प्रचार पर 1095 करोड़, विकास पर फंड नहीं: अशिफ रजा
  • एनएमडीसी के स्वतंत्र निदेशक मंडल की तीन सदस्यीय टीम का किरंदुल प्रवास
  • बैलाडीला की 17 ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों का शुभारंभ, सांसद ने जताया एनएमडीसी का आभार*
  • Home
  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.