Skip to content
November 11, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • नेता प्रतिपक्ष की पत्रकार वार्ता का पीसीसी अध्यक्ष ने दिया जवाब
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीति

नेता प्रतिपक्ष की पत्रकार वार्ता का पीसीसी अध्यक्ष ने दिया जवाब

Purushottam Manhare December 3, 2022

 

*कांग्रेस ने हर वर्ग के लिये आरक्षण का रास्ता बनाया तो भाजपा बौखला गयी है-कांग्रेस*

*भाजपा की नीयत सही है तो आरक्षण विधेयक केंद्र से 9वीं अनुसूची में शामिल कराने पहल करे*

रायपुर/03 दिसंबर 2022। नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल के द्वारा पत्रकार वार्ता में आरक्षण पर सवाल खड़ा किये जाने को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने भाजपा की खीझ बताया है। कांग्रेस सरकार ने विधानसभा में आरक्षण संशोधन विधेयक पारित करवा कर भारतीय जनता पार्टी के आरक्षण विरोधी मंसूबे पर पानी फेर दिया। भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने तमाम प्रयास किया कि विधेयक विधानसभा में पारित न हो इसके लिये भाजपा के वरिष्ठ विधायक सदन में बाधा पहुंचा रहे थे, मारपीट और असंसदीय आचरण पर उतर आये थे इनके तमाम अवरोधों के बावजूद विधानसभा में आरक्षण संशोधन विधेयक के पारित हो जाने पर भाजपा बौखला गयी है। दरअसल भाजपा की बदनीयती के कारण ही कोर्ट में आरक्षित वर्ग का आरक्षण घट कर 58 से 50 फीसदी हो गया था। भाजपा की तत्कालीन सरकार ने हाईकोर्ट में जानबूझकर लापरवाही नहीं बरती होती तो आदिवासी समाज का आरक्षण कम नहीं होता। भाजपा बतायें उसने हाईकोर्ट में ननकी राम कंवर कमेटी और मुख्य सचिव की कमेटी की अनुशंसा को छुपाया क्यों था?

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने विधानसभा में आरक्षण संशोधन विधेयक पारित करवा कर अपनी आरक्षित वर्गों के लिये प्रतिबद्धता को दिखाया है। साथ ही राज्य की विधानसभा में वह संकल्प भी पारित किया गया। पारित आरक्षण विधेयक के प्रावधानों को नौवीं अनुसूची में शामिल किया जाये। भारतीय जनता पार्टी के नेता वास्तव में आरक्षण के पक्षधर है तो भाजपा के 9 सांसद और वरिष्ठ नेतागण प्रधानमंत्री से राज्य के विधानसभा में पारित आरक्षण संशोधन विधेयक के प्रावधानों को 9वीं अनुसूची में शामिल करवाने के लिये अनुरोध करें।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने विधानसभा के विशेष सत्र में छत्तीसगढ़ के हर वर्ग के साथ न्याय करने का काम किया जिसकी जितनी आबादी उसकी उतनी हिस्सेदारी के सामाजिक न्याय के सिद्धांत को कांग्रेस सरकार ने लागू किया। राज्य में अब अनुसूचित जनजाति को 32 प्रतिशत, अनुसूचित जाति को 13 प्रतिशत अन्य पिछड़ा वर्ग को 27 प्रतिशत तथा सामान्य वर्ग के आर्थि कमजोर लोगों के लिये 4 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान किया है। सभी को साथ लेकर आगे बढ़ने पर कांग्रेस भरोसा करती है वही कांग्रेस सरकार ने किया।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने विधानसभा में विधेयक लाकर आरक्षित वर्गो के प्रति अपनी उत्तरदायित्वों को निर्वहन किया लेकिन भाजपा न्यायालय की आड़ लेकर अपनी आरक्षण विरोधी मंसूबे को प्रस्तुत कर रही है। भाजपा को अपनी मंशा स्पष्ट करनी चाहिए। न्यायालय क्या करेगी ये न्यायालय का काम है।

 

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: NewsRaipur cg

Post navigation

Previous 0फुण्डहर गौठान में लम्पी वायरस से सुरक्षा के लिए  अभियान चलाकर 280 गायों का  किया गया टीकाकरण
Next ईडी की कार्यवाही भाजपा की राजनैतिक हताशा -कांग्रेस

Related Stories

2022 के सर्वसम्मति से पारित आरक्षण विधेयक को तुरंत लागू करे और इसे 9वीं अनुसूची में शामिल करें – कांग्रेस
  • छत्तीसगढ़

2022 के सर्वसम्मति से पारित आरक्षण विधेयक को तुरंत लागू करे और इसे 9वीं अनुसूची में शामिल करें – कांग्रेस

November 5, 2026
जिला राज्योत्सव में शामिल हुए तोमन साहू, विभिन्न विभागीय स्टालों का किया अवलोकन
  • छत्तीसगढ़

जिला राज्योत्सव में शामिल हुए तोमन साहू, विभिन्न विभागीय स्टालों का किया अवलोकन

November 4, 2026
दीवाली से पहले बजी महिलाओं के मोबाइल में खुशी की घंटी*
  • Uncategorized
  • छत्तीसगढ़

दीवाली से पहले बजी महिलाओं के मोबाइल में खुशी की घंटी*

November 4, 2026

Recent Posts

  • 2022 के सर्वसम्मति से पारित आरक्षण विधेयक को तुरंत लागू करे और इसे 9वीं अनुसूची में शामिल करें – कांग्रेस
  • एक बार फिर राज्य का जल, जंगल, जमीन अडानी को सौंपा जा रहा*
  • एक बार फिर राज्य का जल, जंगल, जमीन अडानी को सौंपा जा रहा – दीपक बैज*
  • भाजपा का लोकतंत्र बचाओ अभियान चोरी ऊपर से सीना जोरी है – कांग्रेस*
  • जिला राज्योत्सव में शामिल हुए तोमन साहू, विभिन्न विभागीय स्टालों का किया अवलोकन

You may have missed

2022 के सर्वसम्मति से पारित आरक्षण विधेयक को तुरंत लागू करे और इसे 9वीं अनुसूची में शामिल करें – कांग्रेस
  • छत्तीसगढ़

2022 के सर्वसम्मति से पारित आरक्षण विधेयक को तुरंत लागू करे और इसे 9वीं अनुसूची में शामिल करें – कांग्रेस

November 5, 2026
एक बार फिर राज्य का जल, जंगल, जमीन अडानी को सौंपा जा रहा*
  • Uncategorized

एक बार फिर राज्य का जल, जंगल, जमीन अडानी को सौंपा जा रहा*

November 5, 2026
एक बार फिर राज्य का जल, जंगल, जमीन अडानी को सौंपा जा रहा – दीपक बैज*
  • Uncategorized

एक बार फिर राज्य का जल, जंगल, जमीन अडानी को सौंपा जा रहा – दीपक बैज*

November 5, 2026
भाजपा का लोकतंत्र बचाओ अभियान चोरी ऊपर से सीना जोरी है – कांग्रेस*
  • Uncategorized

भाजपा का लोकतंत्र बचाओ अभियान चोरी ऊपर से सीना जोरी है – कांग्रेस*

November 5, 2026

Recent Posts

  • 2022 के सर्वसम्मति से पारित आरक्षण विधेयक को तुरंत लागू करे और इसे 9वीं अनुसूची में शामिल करें – कांग्रेस
  • एक बार फिर राज्य का जल, जंगल, जमीन अडानी को सौंपा जा रहा*
  • एक बार फिर राज्य का जल, जंगल, जमीन अडानी को सौंपा जा रहा – दीपक बैज*
  • भाजपा का लोकतंत्र बचाओ अभियान चोरी ऊपर से सीना जोरी है – कांग्रेस*
  • जिला राज्योत्सव में शामिल हुए तोमन साहू, विभिन्न विभागीय स्टालों का किया अवलोकन
  • Home
  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.