रायपुर । शहर जिला साहू संघ रायपुर के द्वारा कर्माधाम कृष्णानगर रायपुर में दिनांक 04 दिसंबर 2022 को युवक युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन किया गया है। इसी दिन युवक युवती परिचय के पत्रिका* जीवन साथी का विमोचन किया जायेगा।शहर जिला साहू संघ रायपुर के नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं मनोनीत कार्यकारिणी सदस्यों का शपथग्रहण समारोह भी होगा।
इस आयोजन के मुख्य अतिथि ताम्रध्वज साहू , केबिनेट मंत्री,छ ग शासन,लोक निर्माण,गृह,जेल,पर्यटन, धर्मस्व विभाग होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता टहलसिंह साहू जी करेंगे। अतिविशिष्ट अतिथि, अरूण साव सांसद, एवं अध्यक्ष भाजपा छ ग प्रदेश, चुन्नीलाल साहू सांसद महासमुंद, रहेंगे। विशिष्ट अतिथि मोतीलाल साहू,कार्यकारी अध्यक्ष,अ भा तैलीक महासभा, धनेन्द्र साहू पूर्व मंत्री, चंद्रशेखर साहू पूर्व मंत्री, थानेश्वर साहू अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग, सुश्री शकुंतला साहू संसदीय सचिव विधायक,संदीप साहू अध्यक्ष तेलघानी बोर्ड, श्रीमती चितरेखा साहू उपाध्यक्ष पर्यटन बोर्ड, श्रीमती रंजना साहू विधायक, दलेश्वर साहू विधायक, श्रीमती छन्नी साहू विधायक, श्रीमती रंजना डिपेन्द्र साहू विधायक, विपिन साहू अध्यक्ष दुग्ध संघ, श्रीमती विद्यादेवी साहू वरिष्ठ समाजसेवीका, रोशन लाल साहू उपमहानिदेशक, बी सी साहू अपर कलेक्टर, एवं छ ग प्रदेश साहू संघ के सभी जिला अध्यक्ष होंगे।
आज दिनांक 03 दिसंबर को दो दिवसीय साहू व्यापार एक्सपो का शुभारंभ माननीय श्री केशव साहूजी अध्यक्ष शहर जिला साहू ने किया। व्यापार एक्सपो में 45 स्वजातीय व्यापारीयों ने कर्मा मंदिर प्रांगण में अपने अपने अलग अलग स्टाल लगाए हैं। व्यापार एक्सपो का आयोजन युवा प्रकोष्ठ के संयोजक के नेतृत्व में युवा व्यापार प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित है।
04 दिसंबर को नेत्र परीक्षण,दंत परीक्षण,बी पी परीक्षण के लिए निशुल्क डाक्टर एवं विशेषज्ञ का स्टाल भी लगाया गया है, जिसमें सभी जन इलाज करवा सकते हैं।
व्यापार एक्सपो के शुभारंभ अवसर पर केशव साहूजी अध्यक्ष, नारायण लाल साहू कार्यवाहक अध्यक्ष, यादराम साहू कार्यकारी अध्यक्ष, रघुनाथ साहू सभापति, योगीराज महासचिव,रामबगस उपाध्यक्ष, श्रीमती किरण साहू उपाध्यक्ष, भंवरलाल कोषाध्यक्ष,उधोप्रसाद महासचिव, महावीर साहू, सोमनाथ साहू, देवकुमार, राजकुमार,दाऊलाल, झुमुकलाल, चंद्रशेखर, तोरण लाल,के पी साहू,सुमेरी, बाबू लाल,रोशन,छगन लाल,अजय,तोषण, परमेश्वर,पवन, आनंद, देवदत्त,मनीष, श्रीमती किरण साहू, राधिका साहू,बीजक साहू,जितेश्वरी, एवं मेघराज साहू संरक्षक,बी आर साहू सलाहकार,बी आर सार्वा तथा अनेक पदाधिकारी, सदस्यगण उपस्थित रहे।
इस आयोजन की जानकारी संगठन सचिव एवं मीडिया प्रभारी अश्वनी साहू ने दिया।






![]()


