रायपुर । दुर्गा महाविद्यालय की महिला उत्पीड़न प्रकोष्ठ रोकथाम द्वारा दिनांक 6 2022 को शादी के पूर्व प्राथमिक परामर्श पर व्याख्यान का आयोजन किया गया जिसमें शासकीय नर्सिंग कॉलेज की छात्राओं द्वारा बताया कि विवाह पूर्व परामर्श एक चिकित्सा थेरेपी है काउंसलिंग के द्वारा जो व्यक्ति विशेष को विवाह के लिए तैयार करते हैं साथ ही विवाह के पूर्व होने वाली महत्वपूर्ण जाचो के बारे में जानकारी देते हैं काउंसलिंग के द्वारा बहुत सारी बीमारियों को आने वाली पीढ़ी में फैलने से रोक सकते है तथा एक स्वस्थ मजबूत व निरोग परिवार के निर्माण में मदद करती है इस परामर्श के अंतर्गत योन स्वास्थ सजातीय विवाह फोलिक एसिड का महत्व गर्भवती के दौरान रखने वाली सावधानियां टीकाकरण आदि पर विस्तृत जानकारी इन छात्राओं द्वारा दी गईद्वारा समझाया गया कार्यक्रम में शासकीय नर्सिंग कॉलेज से खो मीन साहू, कविता पटेल, कंचन, कोमेश्वरी उपस्थित रही कार्यक्रम में महाविद्यालय की छात्राओं ने प्रश्न भी किए जिनका समाधान नर्सिंग कॉलेज की छात्राओं द्वारा किया गया l कार्यक्रम में समिति की अध्यक्ष डॉ दीपाली शर्मा समिति के सदस्य, रविंद्र राजपूत, डॉ प्रगति दुबे, सुनीता चंसोरिया, डॉ संजुक्ता मुखर्जी, डॉ शकुंतला, डॉ अर्चना गुमास्ता छात्रसंघ अध्यक्ष श्रुति राय एवं कॉलेज की छात्राएं उपस्थित रही

कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर योगिता लोणारे एवं आभार प्रदर्शन डॉ सुष्मिता सेन ने किया l






![]()


