रायपुरु । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भेंट-मुलाकात के लिए खल्लारी विधानसभा के ग्राम बगारपाली पहुंचे इस दौरान मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र पर माल्यार्पण किया
आज की भेंट-मुलाकात कार्यक्रम की शुरुआत, राज्य गीत अरपा पैरी के धार से हुई इस मौके पर
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ग्राम बगारपाली में भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान हितग्राहियों को सामग्री वितरण किया। उन्होंने समाज कल्याण विभाग के 6 हितग्राहियों को सहायक उपकरण और डेमो चेक वितरित किए।इसके तहत उन्होंने 2 हितग्राहियों को राष्ट्रीय परिवार सहायता योजना अंतर्गत 20-20 हजार रुपए का डेमो चेक, एक–एक हितग्राही को मोटराइज्ड ट्रायसायकल व्हीलचेयर और सी पी चेयर तथा हितग्राही दंपत्ति को विवाह प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत 1 लाख रुपए का डेमो चेक वितरित किया। मुख्यमंत्री ने कृषि विभाग के पांच हितग्राहियों को मसूर मिनीकिट और मत्स्य विभाग के तीन हितग्राहियों को जाल का वितरण किया।वहीं मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने भेंट-मुलाकात कार्यक्रम 4 मई से शुरू किया, सरगुजा, बस्तर से होकर मोहला-मानपुर सहित अन्य जगह से होते हुए आपके पास आये हैं।जब हम आ रहे थे तो गंध आ रही थी, पैरा जला रहे थे यह उचित नहीं है। आप लोग पैरा न जलाए, दिसंबर आधा बीत गया, पर ठंडी नहीं है, यह सब कार्बन उत्सर्जन के कारण हुआ है। प्रदूषण फैल रहा है।पैरा जलाने का कोई फायदा नहीं है। ग्लोबल वार्मिंग बढ़ रही है। इसलिए हम चाहते हैं कि आप पैरादान करें।मुख्यमंत्री श्री बघेल ने आगे कहा कि हमने सरकार बनते ही किसानों का कर्जा माफ किया। 19 लाख से ज्यादा किसानों का साढ़े नौ हजार करोड़ रुपये का कर्ज माफ हुआ। वे पहले कर्ज में डूबे रहते थे।किसानों से जो वादा किया था, उसे घाटा सहकर भी हमने पूरा किया। 25 सौ रुपये प्रति क्विंटल में धान खरीदा।केंद्र सरकार ने कहा कि समर्थन मूल्य से एक रुपये ज्यादा देंगे तो धान नही लेंगे, पर हमने अपना वादा पूरा किया और उसमें अडिग रहे।








