Skip to content
September 27, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • प्रतिबंधित नशीली टेबलेट स्पास्मों के साथ 02 आरोपी गिरफ्तार*
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

प्रतिबंधित नशीली टेबलेट स्पास्मों के साथ 02 आरोपी गिरफ्तार*

Purushottam Manhare December 14, 2022

रायपुर

*प्रतिबंधित नशीली टेबलेट स्पास्मों के साथ पुलिस ने  02 आरोपी  को गिरफ्तार किया है । पुलिस ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अग्रवाल द्वारा रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों सहित प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट को प्रतिबंधित नशीली टेबलेट/सिरप की अवैध रूप से खरीदी-बिक्री एवं अवैध रूप से इस व्यवसाय में संलिप्त लोगों की पतासाजी कर कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। जिस पर समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों सहित एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट टीम द्वारा कार्य योजना तैयार कर इस पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने हेतु मुखबीर लगाकर लगातार पेट्रोलिंग व सूचना संकलन कर अवैध रूप से नशीली टेबलेट/सिरप के कारोबार की सूचना एकत्रित की जा रही है।

इसी क्रम में  13.12.2022 को सूचना प्राप्त हुई कि थाना कबीर नगर क्षेत्रांतर्गत सोनडोंगरी स्थित कान्हा रेस्टोरेंट के पास 02 व्यक्ति अपने पास प्रतिबंधित नशीली टेबलेट रखें है तथा बिक्री करने की फिराक में ग्राहक की तलाश कर रहे है। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम एवं नगर पुलिस अधीक्षक आजाद चौक श्रीनाश मिश्रा द्वारा थाना प्रभारी कबीर नगर निरीक्षक ए.किरो को सूचना की तस्दीक कर आरोपियों को प्रतिबंधित नशीली टेबलेट के साथ रंगे हाथ पकड़ने निर्देशित किया गया। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन व थाना प्रभारी कबीर नगर के नेतृत्व में थाना कबीर नगर पुलिस की टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताए हुलिये के व्यक्तियों को चिन्हांकित कर घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्तियों ने अपना नाम राहुल चौधरी एवं निशांत भट्ट निवासी रायपुर का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उनकी तलाशी लेने पर उनके पास स्पास्मों नामक प्रतिबंधित नशीली टेबलेट रखा होना पाया गया। उक्त प्रतिबंधित नशीली टेबलेट रखने के संबंध में दोनों से वैध दस्तावेज या अन्य कागजात प्रस्तुत करने कहने पर उनके द्वारा किसी भी प्रकार का कोई वैध दस्तावेज या कागजात प्रस्तुत न कर टीम को लगातार गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा था।

जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से *144 नग स्पास्मों प्रतिबंधित नशीली टेबलेट* जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध थाना कबीर नगर में अपराध क्रमांक 227/22 धारा 22(ख) नारकोटिक्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही की गई।

*गिरफ्तार आरोपी*

*01. राहुल चौधरी पिता शिवानंद चौधरी उम्र 28 वर्ष निवासी राम जानकी मंदिर के पास हीरापुर थाना कबीर नगर रायपुर।*

*02. निशांत भट्ट पिता विजय भट्ट उम्र 19 वर्ष निवासी बडी कालोनी स्कूल के पास कोटा थाना सरस्वती नगर रायपुर।*

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: Cg news

Post navigation

Previous सरकार के 4 वर्ष पूरा होने पर सभी जिलों, ब्लाकों में उत्सव मनाया जायेगा- मोहन मरकाम
Next पूर्व महापौर बलवीर सिंह जुनेजा को जयन्ती पर दी आदरांजलि

Related Stories

सरकार बाढ़ प्रभावित परिवार को करेगी हरसंभव मदद- राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा*
  • Latest
  • Uncategorized
  • छत्तीसगढ़

सरकार बाढ़ प्रभावित परिवार को करेगी हरसंभव मदद- राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा*

September 27, 2026
एनएमडीसी अंतर परियोजना फुटबॉल टूर्नामेंट-2026 का आगाज*
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

एनएमडीसी अंतर परियोजना फुटबॉल टूर्नामेंट-2026 का आगाज*

September 27, 2026
मुंगेली में कैट का संगठन विस्तार, नई कार्यकारिणी का गठन*
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

मुंगेली में कैट का संगठन विस्तार, नई कार्यकारिणी का गठन*

September 27, 2026

Recent Posts

  • सरकार बाढ़ प्रभावित परिवार को करेगी हरसंभव मदद- राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा*
  • एनएमडीसी अंतर परियोजना फुटबॉल टूर्नामेंट-2026 का आगाज*
  • मुंगेली में कैट का संगठन विस्तार, नई कार्यकारिणी का गठन*
  • कागजी उलझनों से मुक्ति—छत्तीसगढ़ में सेवा का संकल्प पहुँचा आपके द्वार
  • इंदौरी नगर के विकास को मिली नई रफ्तार, विधायक भावना बोहरा ने ₹1.95 करोड़ के विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन*

You may have missed

कागजी उलझनों से मुक्ति—छत्तीसगढ़ में सेवा का संकल्प पहुँचा आपके द्वार
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

कागजी उलझनों से मुक्ति—छत्तीसगढ़ में सेवा का संकल्प पहुँचा आपके द्वार

September 26, 2026

Recent Posts

  • सरकार बाढ़ प्रभावित परिवार को करेगी हरसंभव मदद- राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा*
  • एनएमडीसी अंतर परियोजना फुटबॉल टूर्नामेंट-2026 का आगाज*
  • मुंगेली में कैट का संगठन विस्तार, नई कार्यकारिणी का गठन*
  • कागजी उलझनों से मुक्ति—छत्तीसगढ़ में सेवा का संकल्प पहुँचा आपके द्वार
  • इंदौरी नगर के विकास को मिली नई रफ्तार, विधायक भावना बोहरा ने ₹1.95 करोड़ के विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन*
  • Home
  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.