Skip to content
November 6, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • राजभवन जाकर आरक्षण बहाली की मांग करने वाले भाजपा के नेता अब राजभवन जाने से डर क्यों रहे?
  • छत्तीसगढ़

राजभवन जाकर आरक्षण बहाली की मांग करने वाले भाजपा के नेता अब राजभवन जाने से डर क्यों रहे?

Purushottam Manhare December 14, 2022

 

*भाजपा नेता आरक्षण विधेयक पर साइन तत्काल करने की मांग को लेकर राजभवन क्यों नहीं जाना चाहते ? किसका है दबाव? कौन रोक रहा है?*

रायपुर/14 दिसंबर 2022। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने आरक्षण मामले पर बयान दे रहे भाजपा नेताओं पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि न्यायलय के फैसले के बाद 15 अक्टूबर को राजभवन पैदल मार्च कर आरक्षण की बहाली की मांग करने वाले भाजपा के नेता अब जब आरक्षण विधेयक में हस्ताक्षर नहीं होने के चलते बहाली में हो रही देरी पर राजभवन जाने से क्यों डर रहे हैं? आखिर भाजपा नेताओं को आरक्षण विधेयक पर हस्ताक्षर होने से डर क्यों सता रहा है? भाजपा नेताओं को राजभवन जाने से कौन रोक रहा है? क्या भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने प्रदेश के भाजपा नेताओं को इस आरक्षण विधेयक के खिलाफ खड़ा होने का फरमान जारी किया है? भाजपा नेता राजनीति करने बार-बार राजभवन जाते थे अब प्रदेश के आरक्षित वर्ग को मिलने वाले कानूनी अधिकार में हो रही देरी पर राजभवन जाने से कतरा रहे हैं। इससे स्पष्ट हो गया कि भाजपा षडयंत्र पूर्वक आरक्षण रोकने की राजनीति कर रही है।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा से जुड़े एसटी एससी ओबीसी नेताओं को राजभवन जाकर इन वर्गों के हित में तत्काल आरक्षण पर साइन करने की मांग करना चाहिए राज्य सरकार ने विधेयक लाने से पहले तमाम पहलुओं पर गंभीरता से विचार किया है। विधि विशेषज्ञों से राय मशवरा की है तब एक पुख्ता और मजबूत आरक्षण कानून पास किया है। इस आरक्षण कानून को सुरक्षा कवच देने के लिए लोकसभा के नौवीं अनुसूची में शामिल कराने का संकल्प भी पारित किया है और उस संकल्प को लोकसभा के नवमी अनुसूची में शामिल कराने के लिए भेज भी दिया है।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि छत्तीसगढ़ ही नहीं और कई प्रदेश है जहां आरक्षण 50 प्रतिशत से ऊपर है। ऐसे में छत्तीसगढ़ में 76 प्रतिशत आरक्षण होने से कोई परेशानी नहीं होगी। पूर्व की रमन सरकार ने जब आदिवासी वर्ग को 32 प्रतिशत आरक्षण दिया तभी राज्य में 58 प्रतिशत आरक्षण हो गया था। लेकिन रमन सरकार ने भाजपा के आरक्षण विरोधी चरित्र को आगे रखकर उस 58 प्रतिशत आरक्षण के आधार को न्यायालय में नहीं रखा जिसके चलते न्यायालय में आरक्षण के खिलाफ फैसला आया है।

 

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: news

Post navigation

Previous स्ट्रीट वेंडर्स की पीड़ा देखकर विधायक कुलदीप जुनेजा और महापौर एजाज ढेबर ने रुकवाई निगम की कार्रवाई*
Next स्वास्थ्य सेवाओं के महानिदेशक डॉ. अतुल गोयल ने ‘हमर लैब’ का किया अवलोकन*

Related Stories

2022 के सर्वसम्मति से पारित आरक्षण विधेयक को तुरंत लागू करे और इसे 9वीं अनुसूची में शामिल करें – कांग्रेस
  • छत्तीसगढ़

2022 के सर्वसम्मति से पारित आरक्षण विधेयक को तुरंत लागू करे और इसे 9वीं अनुसूची में शामिल करें – कांग्रेस

November 5, 2026
जिला राज्योत्सव में शामिल हुए तोमन साहू, विभिन्न विभागीय स्टालों का किया अवलोकन
  • छत्तीसगढ़

जिला राज्योत्सव में शामिल हुए तोमन साहू, विभिन्न विभागीय स्टालों का किया अवलोकन

November 4, 2026
दीवाली से पहले बजी महिलाओं के मोबाइल में खुशी की घंटी*
  • Uncategorized
  • छत्तीसगढ़

दीवाली से पहले बजी महिलाओं के मोबाइल में खुशी की घंटी*

November 4, 2026

Recent Posts

  • 2022 के सर्वसम्मति से पारित आरक्षण विधेयक को तुरंत लागू करे और इसे 9वीं अनुसूची में शामिल करें – कांग्रेस
  • एक बार फिर राज्य का जल, जंगल, जमीन अडानी को सौंपा जा रहा*
  • एक बार फिर राज्य का जल, जंगल, जमीन अडानी को सौंपा जा रहा – दीपक बैज*
  • भाजपा का लोकतंत्र बचाओ अभियान चोरी ऊपर से सीना जोरी है – कांग्रेस*
  • जिला राज्योत्सव में शामिल हुए तोमन साहू, विभिन्न विभागीय स्टालों का किया अवलोकन

You may have missed

2022 के सर्वसम्मति से पारित आरक्षण विधेयक को तुरंत लागू करे और इसे 9वीं अनुसूची में शामिल करें – कांग्रेस
  • छत्तीसगढ़

2022 के सर्वसम्मति से पारित आरक्षण विधेयक को तुरंत लागू करे और इसे 9वीं अनुसूची में शामिल करें – कांग्रेस

November 5, 2026
एक बार फिर राज्य का जल, जंगल, जमीन अडानी को सौंपा जा रहा*
  • Uncategorized

एक बार फिर राज्य का जल, जंगल, जमीन अडानी को सौंपा जा रहा*

November 5, 2026
एक बार फिर राज्य का जल, जंगल, जमीन अडानी को सौंपा जा रहा – दीपक बैज*
  • Uncategorized

एक बार फिर राज्य का जल, जंगल, जमीन अडानी को सौंपा जा रहा – दीपक बैज*

November 5, 2026
भाजपा का लोकतंत्र बचाओ अभियान चोरी ऊपर से सीना जोरी है – कांग्रेस*
  • Uncategorized

भाजपा का लोकतंत्र बचाओ अभियान चोरी ऊपर से सीना जोरी है – कांग्रेस*

November 5, 2026

Recent Posts

  • 2022 के सर्वसम्मति से पारित आरक्षण विधेयक को तुरंत लागू करे और इसे 9वीं अनुसूची में शामिल करें – कांग्रेस
  • एक बार फिर राज्य का जल, जंगल, जमीन अडानी को सौंपा जा रहा*
  • एक बार फिर राज्य का जल, जंगल, जमीन अडानी को सौंपा जा रहा – दीपक बैज*
  • भाजपा का लोकतंत्र बचाओ अभियान चोरी ऊपर से सीना जोरी है – कांग्रेस*
  • जिला राज्योत्सव में शामिल हुए तोमन साहू, विभिन्न विभागीय स्टालों का किया अवलोकन
  • Home
  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.