Skip to content
July 24, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • मुख्यमंत्री ने कसडोल में प्रेस क्लब भवन के लिए 10 लाख रूपए देने की घोषणा की
  • Latest
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीति

मुख्यमंत्री ने कसडोल में प्रेस क्लब भवन के लिए 10 लाख रूपए देने की घोषणा की

Purushottam Manhare December 23, 2022

 

*कसडोल में सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों से की भेंट-मुलाकात*

रायपुर, 22 दिसम्बर 2022/मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने आज शाम कसडोल में विभिन्न समाज एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधिमण्डल से भेंट-मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने प्रेस क्लब कसडोल के प्रतिनिधियों की मांग पर प्रेस क्लब भवन के लिए 10 लाख रूपए देने की घोषणा की। उन्होंने कंवर समाज को सामुदायिक भवन के लिए 20 लाख रूपए और पटेल समाज को लवण में भवन निर्माण के लिए 20 लाख रूपए स्वीकृत करने की भी घोषणा की।

मुख्यमंत्री ने इस मौके पर एक-एक कर सभी समाज एवं संगठनों के प्रतिनिधियों से सामाजिक गतिविधियों के संबंध में जानकारी लेने के साथ ही उनसे शासकीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों के क्रियान्वयन के संबंध में भी फीडबैक लिया।

मुख्यमंत्री ने सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि मंडल से भेंट-मुलाकात के दौरान अनुसूचित जाति के आरक्षण के संबंध में कहा कि पिछड़ा वर्ग की जनसंख्या के आधार पर आरक्षण बढ़ाया है। अनुसूचित जाति समाज यदि गणना करवाने की सहमति दे तो उनकी भी गणना करवाने कमीशन गठित किया जाएगा। यदि जनसंख्या में वृद्धि होगी तो आरक्षण भी उसी अनुपात में होगा। उन्होंने प्रज्ञा कुर्मी समाज द्वारा बालिक शिक्षा के लिए छात्रावास की मांग पर कहा कि शासन स्तर से प्रत्येक जिला मुख्यालय में छात्रावास खोलने की योजना बनाई जा रही है।

मुख्यमंत्री को ब्राम्हण समाज ने बलार डेम का नामकरण स्वर्गीय कन्हैया लाल शर्मा के नाम पर करने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। सिंधी समाज ने नियमानुसार भूमि आबंटन, धोबी समाज ने रजक कल्याण बोर्ड गठन करने के लिए मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री ने मानिकपुरी समाज की मांग पर कसडोल में कबीर ग्रंथालय के लिए भूमि उपलब्ध कराने के निर्देश कलेक्टर को दिए। उन्होंने जायसवाल समाज, यादव समाज, सतनामी समाज, दिगंबर जैन समाज को मंदिर निर्माण के लिए भूमि का आबंटन प्रक्रियानुसार करने कहा। इसी प्रकार तहसील साहू समाज और यूथ क्लब समिति को नियमानुसार रियायती दर पर भूमि उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कलेक्टर को निषाद समाज द्वारा मछुवारों के लिए नाव की मांग पर नियमानुसार कार्यवाही करने कहा।

मुख्यमंत्री ने मसीही समाज के कब्रिस्तान के लिए आवेदन पर कार्यवाही करने के निर्देश कलेक्टर को दिए। इसी प्रकार सुन्नी मुस्लिम समाज के कब्रिस्तान के भूमि आरक्षित करने के लिए कहा। मुख्यमंत्री गोंड़ समाज के प्रतिनिधियों को भवन की मांग पर कहा कि भूमि आबंटन के बाद भवन निर्माण के लिए राशि स्वीकृत की जाएगी।

कसडोल*

 

मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल के कसडोल विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत विकासखण्ड पलारी के ग्राम पंचायत ओड़ान पहुंचने पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों और आसपास से आए नागरिकों ने उत्साह से स्वागत किया।

 मुख्यमंत्री ने ओड़ान में भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में विभिन्न हितग्राहियों को सामग्री वितरण किया।

 मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ महतारी की पूर्जा-अर्चना की और राज्य गीत से भेंट-मुलाकात कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।

 मुख्यमंत्री ने मजाकिया अंदाज में कहा कि कर्ज माफी वाले किसान हाथ उठाए। हाथ नहीं उठाने वाले किसानों से भी पैसे वापिस नहीं लिए जायेंगे।

 श्री कोमल राम साहू ने मुख्यमंत्री को बताया कि उनका एक लाख रूपया कर्ज माफ हुआ है। मुख्यमंत्री के पूछने पर श्री कोमल राम ने कहा बहू बर 30 हजार का लॉकेट लिया है।

 ग्राम रोहांसी के किसान सिकंदर ने कहा 15 हजार रूपए लिया था, कर्ज माफ हो गया। पहले आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी, अब ठीक है।

 मुख्यमंत्री ने आधार कार्ड बनाने के लिए शिविर लगाने के निर्देश कलेक्टर को दिए।

 चरोदा निवासी गीता साहू ने बताया कि गोठान बन गया है। 98 क्विंटल गोबर बेच के बड़ी गाय खरीदी है, रोजाना 4 किलो दूध बेचती हूं। यह योजना एकदम बढ़िया लगत हे, आमदनी 6 हजार रूपए महीना हो गई है। आप ला बहुत-बहुत बधाई, काका हमर मन के।

 ग्राम साहड़ा के श्री दुर्गा प्रसाद ने बताया हॉट बाजार क्लीनिक योजना के तहत् शुक्रवार को एम्बुलेंस आती है। निःशुल्क उपचार मिल रहा है।

 ग्राम घोटिया की श्रीमती गिरिजा ढिढी बताया जैविक खाद बेचकर आटा चक्की खरीदी है। चार पहिया वाहन खरीदी थी, गाड़ी-जल गई। मुख्यमंत्री ने एक और गाड़ी खरीदने साढ़े तीन लाख रूपए आर्थिक सहायता प्रदान करने की घोषणा की।

 स्वामी आत्मानंद स्कूल पलारी के कक्षा 12 वीं के छात्र प्रदीप कुर्रे ने इंग्लिश में बताया बेहतर पढ़ाई हो रही है। प्राईवेट स्कूल में बहुत फीस देना पड़ती थी। यहां निःशुल्क पढ़ाई हो रही है।

 स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल की छात्रा कुमारी भाग्यश्री पटेल ग्राम रोहांसी ने बताया कि यह पढ़ाई का सबसे अच्छा हिस्सा है। शिक्षक का संदेह जल्दी दूर हो जाता है। (प्जश्े इमेज चंतज व िेजनकलए जमंबीमतश्े कवनइज बसमंतपदह ुनपबासल)

 गोदवारी साहू ने बताया ओड़ान मायके है, पवनी ससुराल है। छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में युवा मन ल खेले के मौका मिले हे। कबड्डी में संभाग स्तर तक पहुंचे हे।

 मुख्यमंत्री बलौदाबाजार विकासखण्ड के लाहोद पहुंचने पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों ने किया आत्मीय स्वागत। मुख्यमंत्री को पहनाई सूत की माला।

 मुख्यमंत्री के हाथों ग्राम चरोदा की गोठान समिति को मिली बिजली चलित चाफ कटर मशीन।

 मुख्यमंत्री ने लाहोद में लघु कृषक और श्रमिक श्री अघनू कोसले के घर भोजन किया। मुख्यमंत्री ने अघनु कोसले घर के सामने स्थित जैत-खंब पर पूजा-अर्चना की।

 निशक्त विवाह प्रोत्साहन योजना अंतर्गत मुख्यमंत्री ने ओड़ान कार्यक्रम में दिव्यांग डोमार और बोदली को सौंपा 1 लाख रूपए का चेक।

 मुख्यमंत्री ने जिला अस्पताल के लिए सीटी स्कैन का किया लोकार्पण।

 मुख्यमंत्री ने ग्राम लाहोद में कसडोल विधानसभा क्षेत्र 52 करोड़ 41 लाख रूपए की लगत वाले 46 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया।

 

 ग्राम जुड़ा की श्रीमती रेणु ने बताया कि मुख्यमंत्री सुपोषण योजना से मेरे स्वास्थ्य में पूर्ण रूप सुधार हुआ है। गांव के अन्य महिलाएं भी इसका लाभ ले रही है बच्चों को भी लाभ मिल रहा है।

 स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल कक्षा सातवीं के छात्र कृष वर्मा ने बताया कि निःशुल्क अंग्रेजी शिक्षा से हम गरीब छात्रों को अवसर मिला है। उन्होंने मुख्यमंत्री का थ्री-डी प्रिन्टर डिजाईन करने की बात भी बताई।

 इसी प्रकार कक्षा सातवीं की छात्रा भूमि वर्मा ने अंग्रेजी में अपना परिचय देते हुए कहा स्कूल में बेहतर पढ़ाई के साथ शारीरिक एवं मानसिक विकास के साथ अन्य गतिविधियों नियमित संचालन किया जा रहा है। महतारी दुलार योजना के तहत् में 5 हजार रूपए प्रतिवर्ष मिलता है।

 ग्राम लवण के युवा मितान के अभय तिवारी ने बताया कि सरकार द्वारा परंपरागत् खेलकूद को बढ़ावा देने के लिए छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का आयोजन सराहनीय है।

 मुख्यमंत्री ने मत्स्य, समाज कल्याण और कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं के तहत् सामग्री वितरण किया।

 मुख्यमंत्री जिला साहू संघ बलौदाबाजार के नव निर्वाचित पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण एवं युवक-युवती परिचय सम्मेलन में शामिल हुए।

 

मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल की घोषणा*

 

*ओड़ान*

 विकासखंड पलारी के अमेठी में महानदी पर उच्च स्तरीय पुल निर्माण।
 जारा परसवानी के मध्य नाले पर पुल निर्माण कराया जायेगा।
 दतान से परसाडीह नाला में पुल निर्माण कराया जायेगा।
 ग्राम मोहान में तटबंध निर्माण कार्य कराया जायेगा।
 ग्राम छेरकापुर में पशु औषधालय खोला जायेगा।
 शासकीय हाईस्कूल तेलासी का हायर सेकेण्डरी में उन्नयन किया जायेगा।
 प्रथामिक शाला खपरी (बैजनाथ) को पूर्व माध्यमिक शाला में उन्नयन किया जायेगा।
 शासकीय हाई स्कूल ग्राम सुन्द्रावन एवं छडिया हेतु नवीन हाई स्कूल भवन निर्माण कराया जायेगा।
 ग्राम ओड़ान में अधोसंरचना विकास हेतु 50 लाख रुपए प्रदाय की जायेगी।
 ग्राम सण्डी में उप तहसील कार्यालय हेतु भवन का निर्माण कराया जायेगा।
 ग्राम रोहांसी को नगर पंचायत।
 ओडगन में 33 के.व्ही. सब स्टेशन के स्थापना की घोषणा।
 ओडान में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल की घोषणा।
 पलारी में एसडीएम कार्यालय खोलने की घोषणा।

*लाहोद*

 खटियापाटी में मल्लिन नाला पर पुल निर्माण कराया जायेगा।
 पुटपुरा-घिरघोला-दौनाझर मार्ग लंबाई 3.20 कि.मी. (पुल-पुलिया सहित) का निर्माण कराया जायेगा।
 चिरचिदा से कसियारा मार्ग लंबाई 2.55 कि.मी. का मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत निर्माण कराया जायेगा।
 प्राथमिक शाला हरदी का पूर्व माध्यमिक शाला में उन्नयन किया जायेगा।
 शास. हाई स्कूल ग्राम खर्री एवं देवरीकला में भवन निर्माण कराया जायेगा।
 लवन व लाहोद में अधोसंरचना विकास हेतु 40-40 लाख रूपए प्रदान किया जाएगा
 लवन नगर पंचायत में खेल परिसर का निर्माण।
 कसडोल के बलार बांध का नामकरण पूर्व मंत्री श्री कन्हैया लाल शर्मा के नाम पर किया जाएगा।
 कसडोल शहर की फोरलेन सड़क पर डिवाइडर निर्माण और विद्युतीकरण किया जाएगा।
 डमरू उद्वहन सिंचाई योजना की घोषणा।
 लाहोद में विद्युत वितरण केन्द्र और स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल की घोषणा।

*कसडोल*
 मुख्यमंत्री ने साहू समाज के शपथ ग्रहण समारोह में साहू समाज को सामाजिक भवन निर्माण के लिए 50 लाख रुपए देने की घोषणा की।
 मुख्यमंत्री ने मोहतरा हाईस्कूल को हायर सेकेंडरी में उन्नयन करने की घोषणा की।
 मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कंवर समाज को सामुदायिक भवन हेतु 20 लाख रुपए देने की घोषणा की।
 मुख्यमंत्री श्री बघेल ने पटेल समाज को लवन में भवन निर्माण के लिए 20 लाख रूपए देने की घोषणा की।
 मुख्यमंत्री ने कसडोल में प्रेस क्लब भवन निर्माण के लिए 10 लाख रुपए की घोषणा की।

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: news

Post navigation

Previous रेलवे सुरक्षा बल ने यात्रियों का मोबाइल चोरी करने वाला आरोपी को दबोचा
Next कांग्रेस ने आंकड़े प्रस्तुत कर भाजपा के झूठ की खोली पोल

Related Stories

23 से 26 जुलाई तक होगा बैलाडीला कबड्डी लीग का आयोजन*
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

23 से 26 जुलाई तक होगा बैलाडीला कबड्डी लीग का आयोजन*

July 24, 2026
बलौदा बाजार में कांग्रेस ने किया प्रधानमंत्री का पुतला दहन, नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में जताया आक्रोश
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

बलौदा बाजार में कांग्रेस ने किया प्रधानमंत्री का पुतला दहन, नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में जताया आक्रोश

July 22, 2026
कुआकोंडा में सरस्वती साइकिल योजना के तहत 140 छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिल
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

कुआकोंडा में सरस्वती साइकिल योजना के तहत 140 छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिल

July 22, 2026

Recent Posts

  • 23 से 26 जुलाई तक होगा बैलाडीला कबड्डी लीग का आयोजन*
  • Most Bet Online Bahis
  • बलौदा बाजार में कांग्रेस ने किया प्रधानमंत्री का पुतला दहन, नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में जताया आक्रोश
  • कुआकोंडा में सरस्वती साइकिल योजना के तहत 140 छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिल
  • भारत मंडपम में आयोजित देश के सबसे बड़े ट्रेड फेयर “भारत व्यापार महोत्सव” के लिए छत्तीसगढ़ से बिजनेस डेलीगेट रजिस्ट्रेशन का शुभारंभ

You may have missed

23 से 26 जुलाई तक होगा बैलाडीला कबड्डी लीग का आयोजन*
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

23 से 26 जुलाई तक होगा बैलाडीला कबड्डी लीग का आयोजन*

July 24, 2026
Most Bet Online Bahis
  • Uncategorized

Most Bet Online Bahis

July 23, 2026
बलौदा बाजार में कांग्रेस ने किया प्रधानमंत्री का पुतला दहन, नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में जताया आक्रोश
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

बलौदा बाजार में कांग्रेस ने किया प्रधानमंत्री का पुतला दहन, नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में जताया आक्रोश

July 22, 2026
कुआकोंडा में सरस्वती साइकिल योजना के तहत 140 छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिल
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

कुआकोंडा में सरस्वती साइकिल योजना के तहत 140 छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिल

July 22, 2026

Recent Posts

  • 23 से 26 जुलाई तक होगा बैलाडीला कबड्डी लीग का आयोजन*
  • Most Bet Online Bahis
  • बलौदा बाजार में कांग्रेस ने किया प्रधानमंत्री का पुतला दहन, नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में जताया आक्रोश
  • कुआकोंडा में सरस्वती साइकिल योजना के तहत 140 छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिल
  • भारत मंडपम में आयोजित देश के सबसे बड़े ट्रेड फेयर “भारत व्यापार महोत्सव” के लिए छत्तीसगढ़ से बिजनेस डेलीगेट रजिस्ट्रेशन का शुभारंभ
  • Home
  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.