Skip to content
July 26, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • एकलव्य राष्ट्रीय खेल महोत्सव में छत्तीसगढ़ ने 58 पदक लेकर पांचवां स्थान प्राप्त किया*
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

एकलव्य राष्ट्रीय खेल महोत्सव में छत्तीसगढ़ ने 58 पदक लेकर पांचवां स्थान प्राप्त किया*

Purushottam Manhare December 23, 2022

 

*अंतागढ़, कांकेर के अर्जुन कोवाची का शानदार प्रदर्शन: जीते तीन स्वर्ण और एक रजत*

*एथलेटिक्स, तैराकी एवं कुश्ती में सर्वाधिक पदक*

*मुख्यमंत्री श्री बघेल और मंत्री डॉ. टेकाम ने दी बधाई*

*आंध्र प्रदेश के गुंटुर में 17-22 दिसंबर तक हुआ आयोजन*

रायपुर, 22 दिसंबर 2022/ आंध्र प्रदेश के गुंटुर में आयोजित तीसरे एकलव्य राष्ट्रीय खेल महोत्सव में छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों ने खेल का शानदार प्रदर्शन किया। छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में कुल 58 पदक लेकर पांचवां स्थान प्राप्त किया। इसमें 26 स्वर्ण, 12 रजत एवं 20 कांस्य पदक शामिल हैं। राष्ट्रीय खेल महोत्सव का आज समापन हुआ। इस खेल महोत्सव में 22 राज्यों के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय के बच्चों ने भाग लिया, जिसमें छत्तीसगढ़ के एकलव्य विद्यालयों से 288 बच्चे शामिल हुए।

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर बच्चों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा है कि एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में बेहतर शिक्षा के साथ-साथ, बच्चों के मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य का पूरा ध्यान रखा जाता है। इसी का परिणाम है कि यहां के बच्चों ने राष्ट्रीय स्तर बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए प्रदेश को गौरवान्वित किया है। अनुसूचित जाति एवं जनजाति विकास मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, सचिव श्री डी.डी. सिंह एवं आयुक्त श्रीमती शम्मी आबिदी ने भी खिलाड़ियों की इस शानदार उपलब्धि पर उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

*एथलेटिक्स, तैराकी एवं कुश्ती में शानदार प्रदर्शन*

छत्तीसगढ़ राज्य के खिलाड़ियों ने सबसे अच्छा प्रदर्शन एथलेटिक्स में किया, जिसमें 13 स्वर्ण, 03 रजत, 04 कास्ंय सहित कुल 20 पदक प्राप्त किए। वहीं तैराकी में 08 स्वर्ण, 06 रजत, 02 कांस्य सहित कुल 16 पदक तथा कुश्ती में 03 स्वर्ण, 02 रजत, 05 कास्ंय सहित कुल 10 पदक प्राप्त किए। इसके अलावा शतरंज में 01 स्वर्ण, 02 कांस्य सहित 03 पदक, खो-खो (बालक) में 01 स्वर्ण, जूडो में 01 रजत, योगा में 02 कांस्य, बैडमिंटन, कबड्डी (बालक), हैंडबॉल (बालक) एवं खो-खो (कन्या) में 01 कांस्य तथा भारेत्तोलन में 01 रजत पदक प्राप्त किया।

एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय अंतागढ़ कांकेर के छात्र अर्जुन कोवाची ने 800 मीटर, 1500 मीटर एवं 4×400 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक तथा 400 मीटर दौड़ में रजत पदक जीतकर प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन किया। इसी प्रकार एकलव्य तोकापाल बस्तर की सोनादायी कश्यप ने 400 मीटर, 200 मीटर एवं 100 मीटर में दौड़ में स्वर्ण पदक, एकलव्य छर्राटांगर रायगढ़ की भूमिका राठिया एवं एकलव्य पलारीखुर्द सक्ती की तानिया सिंह ने ऊंची कूद में स्वर्ण पदक जीता। तैराकी अंडर-14 में सोहन उरांव ने 03 स्वर्ण पदक प्राप्त किए। इसी प्रकार अन्य खिलाड़ियों ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए पदक तालिका में जगह बनाई।

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: news

Post navigation

Previous कांग्रेस ने आंकड़े प्रस्तुत कर भाजपा के झूठ की खोली पोल
Next राजधानी में आज से दो दिवसीय विंटर वंडरलैंड फेस्ट का होगा आयोजन

Related Stories

23 से 26 जुलाई तक होगा बैलाडीला कबड्डी लीग का आयोजन*
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

23 से 26 जुलाई तक होगा बैलाडीला कबड्डी लीग का आयोजन*

July 24, 2026
बलौदा बाजार में कांग्रेस ने किया प्रधानमंत्री का पुतला दहन, नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में जताया आक्रोश
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

बलौदा बाजार में कांग्रेस ने किया प्रधानमंत्री का पुतला दहन, नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में जताया आक्रोश

July 22, 2026
कुआकोंडा में सरस्वती साइकिल योजना के तहत 140 छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिल
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

कुआकोंडा में सरस्वती साइकिल योजना के तहत 140 छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिल

July 22, 2026

Recent Posts

  • 23 से 26 जुलाई तक होगा बैलाडीला कबड्डी लीग का आयोजन*
  • Most Bet Online Bahis
  • बलौदा बाजार में कांग्रेस ने किया प्रधानमंत्री का पुतला दहन, नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में जताया आक्रोश
  • कुआकोंडा में सरस्वती साइकिल योजना के तहत 140 छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिल
  • भारत मंडपम में आयोजित देश के सबसे बड़े ट्रेड फेयर “भारत व्यापार महोत्सव” के लिए छत्तीसगढ़ से बिजनेस डेलीगेट रजिस्ट्रेशन का शुभारंभ

You may have missed

23 से 26 जुलाई तक होगा बैलाडीला कबड्डी लीग का आयोजन*
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

23 से 26 जुलाई तक होगा बैलाडीला कबड्डी लीग का आयोजन*

July 24, 2026
Most Bet Online Bahis
  • Uncategorized

Most Bet Online Bahis

July 23, 2026
बलौदा बाजार में कांग्रेस ने किया प्रधानमंत्री का पुतला दहन, नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में जताया आक्रोश
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

बलौदा बाजार में कांग्रेस ने किया प्रधानमंत्री का पुतला दहन, नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में जताया आक्रोश

July 22, 2026
कुआकोंडा में सरस्वती साइकिल योजना के तहत 140 छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिल
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

कुआकोंडा में सरस्वती साइकिल योजना के तहत 140 छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिल

July 22, 2026

Recent Posts

  • 23 से 26 जुलाई तक होगा बैलाडीला कबड्डी लीग का आयोजन*
  • Most Bet Online Bahis
  • बलौदा बाजार में कांग्रेस ने किया प्रधानमंत्री का पुतला दहन, नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में जताया आक्रोश
  • कुआकोंडा में सरस्वती साइकिल योजना के तहत 140 छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिल
  • भारत मंडपम में आयोजित देश के सबसे बड़े ट्रेड फेयर “भारत व्यापार महोत्सव” के लिए छत्तीसगढ़ से बिजनेस डेलीगेट रजिस्ट्रेशन का शुभारंभ
  • Home
  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.