एनआईटी रायपुर में 25 दिसंबर 2022 को वार्षिक एलुमनी डे का किया जाएगा आयोजन, भूतपूर्व विद्यार्थी होंगे शामिल
रायपुर । एल्युमनी एशोसिएशन ऑफ जीईसी एनआईटी रायपुर द्वारा राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान रायपुर के सहयोग से 25 दिसंबर, 2022 को वार्षिक एलुमनी दिवस का आयोजन किया जाएगा| एनआईटी रायपुर की प्रभारी निदेशक डॉ. (श्रीमती) ए.बी. सोनी इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि होंगी ।
वार्षिक एलुमनी दिवस का आयोजन एनआईटी कैंपस के गोल्डन टावर में किया जायेगा| कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 9:30 बजे दीप प्रज्वलन और एलुमनी एसोसिएशन के अध्यक्ष के स्वागत भाषण के साथ किया जाएगा| इस कार्यक्रम में 1962 की डायमंड जुबली बैच, 1972 की गोल्डन जुबली बैच, 1987 की कोरल बैच एवं 1997 की सिल्वर जुबली बैच के विद्यार्थी शामिल होंगे |
इस दौरान पूर्व छात्रों के लिए गोल्डन टॉवर मैं सम्मेलन कक्ष और बैठक कक्ष का उद्घाटन किया जाएगा | अपनी पुरानी यादों को ताजा करने के लिए एलुमनी अपने सम्बंधित विभाग में भी जाएंगे और विभाग के फैकल्टी मेंबर्स एवं छात्रों से भी मुलाक़ात करेंगे| । यह कार्यक्रम संस्थान के पूर्व छात्रों के लिए एक अत्यधिक उत्साहपूर्ण और उद्देश्यपूर्ण संपर्क और मिलन समारोह साबित होगा।






![]()


