Skip to content
August 4, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • जिले के पूर्व कलेक्टर एवं रिटायर्ड आई.ए.एस अधिकारी  एम.के.राउत ने कार्यशाला में दी महत्वपूर्ण जानकारियां*
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

जिले के पूर्व कलेक्टर एवं रिटायर्ड आई.ए.एस अधिकारी  एम.के.राउत ने कार्यशाला में दी महत्वपूर्ण जानकारियां*

Purushottam Manhare December 23, 2022

*सुशासन सप्ताह-प्रशासन गांव की ओर पर जिला स्तरीय कार्यशाला संपन्न*

*प्रशासन को और अधिक संवेदनशील होने तथा सूचना बैंक बनाने की बताई आवश्यकता*

रायपुर 23 दिसंबर 2022/ कलेक्टोरेट परिसर स्थित रेडक्रास सभाकक्ष में आज सुशासन सप्ताह-प्रशासन गांव की ओर पर एक दिवसीय जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कलेक्टर डाॅ सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यशाला में रिटायर्ड आई.ए.एस अधिकारी एवं रायपुर जिले के पूर्व कलेक्टर  एम.के.राउत ने वीडियों क्रान्फेसिंग के माध्यम से जुड़कर कार्यशाला को संबोधित किया। उन्होंने रायपुर जिला में कलेक्टर के रूप में किए गए कार्य, अपनेअनुभव एवं पूर्व की चुनौतियो से अवगत कराया तथा वर्तमान समय में विभिन्न ऑनलाइन कार्यक्रमों में प्रशासन की उपयोगिता और जनकल्याणकारी कार्यो को आमजनों तक त्वरित गति से पहुंचाने के बारे में बताया। उन्होंने वर्ष 2047 में जिले के विजन के साथ प्रयास किए जाने की आवश्यकता पर भी चर्चा किया।

श्री राउत ने कहा कि पूर्व में जिला प्रशासन का महत्वपूर्ण चुनौती राशन दुकानों में सामान का वितरण करना था। पटवारी भी सभी दस्तावेजों को लेकर चलते थे। अब भुइंया साफ्टवेयर से त्वरित जानकारी मिल जाती है। राशन वितरण के मामले में आज छत्तीसगढ़ राज्य देश के अन्य राज्यों से बेहतर है। अब सरकारी आदेश भी व्हाॅटसएप के माध्यम से मिल जाता है। गांव-गांव के एसेटस का पता भी आसानी से चल जाता है। पूर्व में बिल पटाने के लिए भी आम नागरिकों को लाइन में लगना पड़ता था। अब टैक्स वसूली भी ऑनलाइन माध्यम से आसानी से हो रहा है। ग्रामीण क्षेत्र नगरीय क्षेत्र में कन्वर्ट होते जा रहे है। आज हम सोशल मिडिया के माध्यम से समाचार तो जारी करते है पर वह उतना प्रभावी नहीं है। शासन -प्रशासन को सूचना बैंक बनाए जाने की आवश्यकता है ताकि लोगों को एक स्थान पर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी मिल सकें। सूचना बैंक के स्थापना से प्रशासन और बेहतर होगा।सभी आमजन योजनाओं की जानकारी आसानी से प्राप्त कर सकेंगे। प्रशासन को और अधिक संवेदनशाील होने की आवश्यकता है, ताकि योजनाओं का उचित क्रियान्वयन निर्धारित समय पर ही सुनिश्चित हो। हम वर्तमान समय में निश्चित रूप से ही सुशासन की तरफ जा रहे है।

उल्लेखनीय है कि कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय, भारत सरकार से प्राप्त निर्देशानुसार सुशासन सप्ताह- प्रशासन गांव की ओर का आयोजन 19 से 25 दिसंबर 2022 तक किया जा रहा है। आयोजित कार्यशाला में विभिन्न विभागों द्वारा गुड गर्वनेंस प्रेक्टिस/इनिशिएटिव पर प्रेजेंटेशन दिया जाना है। जिन विभागों द्वारा प्रजेटेशन दिया गया उसमें नगर निगम द्वारा मितान योजना, शिक्षा विभाग द्वारा महतारी दुलार, पढ़ई तुहंर द्वार और छात्र दुर्घटना बीमा योजना, स्वास्थ्य विभाग द्वारा हियंरिंग ऐड वितरण तथा महिला एवम बाल विकास विभाग द्वारा सुपोषण अभियान शामिल है। इसी तरह अन्य विभागों ने भी अपने नवाचार के बारे में जानकारियां दी। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी  आकाश छिकारा एवं अन्य विभागों के अधिकारी- कर्मचारी भी उपस्थित थे।

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: news

Post navigation

Previous एक दिन में ही आयोग ने एक माह के बच्चे को मां को दिलाया*
Next नाबार्ड द्वारा वर्ष 2023-24 के लिए रायपुर जिले की संभाव्यतायुक्त ऋण योजना प्रस्तुत किया गया*

Related Stories

माओवादी बैनर-पोस्टर मामले में किरंदुल निवासी गिरफ्तार, गढ़चिरौली पुलिस ने की तलाशी*
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

माओवादी बैनर-पोस्टर मामले में किरंदुल निवासी गिरफ्तार, गढ़चिरौली पुलिस ने की तलाशी*

August 3, 2026
रायपुर जिला माहेश्वरी सभा का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

रायपुर जिला माहेश्वरी सभा का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

August 3, 2026
एनएमडीसी डीएवी आईटीआई ,भांसी में आयोजित कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में 31 छात्रों का चयन*
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

एनएमडीसी डीएवी आईटीआई ,भांसी में आयोजित कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में 31 छात्रों का चयन*

August 1, 2026

Recent Posts

  • माओवादी बैनर-पोस्टर मामले में किरंदुल निवासी गिरफ्तार, गढ़चिरौली पुलिस ने की तलाशी*
  • रायपुर जिला माहेश्वरी सभा का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न
  • 961784951785641256
  • एनएमडीसी डीएवी आईटीआई ,भांसी में आयोजित कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में 31 छात्रों का चयन*
  • 3 व 4 अगस्त को होगी 5वीं दंतेवाड़ा जिला योगासन चैम्पियनशिप

You may have missed

961784951785641256
  • Uncategorized

961784951785641256

August 2, 2026
एनएमडीसी डीएवी आईटीआई ,भांसी में आयोजित कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में 31 छात्रों का चयन*
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

एनएमडीसी डीएवी आईटीआई ,भांसी में आयोजित कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में 31 छात्रों का चयन*

August 1, 2026

Recent Posts

  • माओवादी बैनर-पोस्टर मामले में किरंदुल निवासी गिरफ्तार, गढ़चिरौली पुलिस ने की तलाशी*
  • रायपुर जिला माहेश्वरी सभा का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न
  • 961784951785641256
  • एनएमडीसी डीएवी आईटीआई ,भांसी में आयोजित कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में 31 छात्रों का चयन*
  • 3 व 4 अगस्त को होगी 5वीं दंतेवाड़ा जिला योगासन चैम्पियनशिप
  • Home
  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.