Skip to content
August 5, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • *स्वदेशी के मूल मंत्र से ही आत्मनिर्भर और समृद्ध बनेगा भारत- अरुण साव*
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़
  • व्यापार

*स्वदेशी के मूल मंत्र से ही आत्मनिर्भर और समृद्ध बनेगा भारत- अरुण साव*

Purushottam Manhare December 25, 2022

●रायपुर में आयोजित स्वदेशी मेला में पहुंचे प्रदेश भाजपा अध्यक्ष-सांसद अरुण साव

रायपुर/25/12/2022/ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं बिलासपुर सांसद अरुण साव ने कहा कि आत्मनिर्भर, समृद्ध और सक्षम भारत निर्माण का मूल मंत्र स्वदेशी ही है। इसी मूल मंत्र पर भारत की हमारी सरकार कार्य करते हुए मेक इन इंडिया जैसे अभियान को दृढ़ इच्छा शक्ति के साथ आगे बढ़ा रही है जिसका परिणाम भी अब दिखने लगा है । दुनियां मे भारत का मान सम्मान बढ़ा है,मान्यता बढ़ी है जो हमारे सामर्थ को भी प्रदर्शित करती है। उन्होंने यह बात साइंस कॉलेज मैदान रायपुर में आयोजित सात दिवसीय स्वदेशी मेला के मंच से उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कही।
इस अवसर पर उन्होंने मेले का अवलोकन किया। उपस्थित लोगों से चर्चा की, स्टॉल वालों से उनका अनुभव जाना तथा मेला स्थल पर लगाए गए छत्तीसगढ़ कलेवा में छत्तीसगढ़ी व्यंजनों का स्वाद लिया।
अरुण साव ने अपने संबोधन में कहा प्राचीन समय मे हमारा भारत लेने वाला देश कभी नही रहा अपितु दुनिया को देने वाला देश रहा है। इसीलिए भारत को विश्व गुरु और सोने की चिड़िया कहा जाता था। शिक्षा ,विज्ञान,चिकित्सा,गणित,अध्यात्म जैसे कई क्षेत्र है जिसका ज्ञान या यूं कहें लाभ हमारे भारत ने दुनिया को दिया है। उन्होंने कहा कि एक बार फिर देश की वही स्थिति बन रही है।हम फिर से विश्व गुरु और सोने की चिड़िया बनने की दिशा में आगे बढ़ रहे है।

स्वदेशी मेला की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि रायपुर में लगातार 19 वर्षों से स्वदेशी मेला का आयोजन और अच्छी खासी संख्या में स्टॉल लगना यह बताता है कि जनता के बीच यह कितनी लोकप्रिय है।लोगों को साल भर प्रतीक्षा रहती है।कलाकार अपनी कला प्रदर्शन के लिए इंतिजार करते है। आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में स्वदेशी मेला की भी अहम भूमिका रहती है।
इस दौरान प्रदेश भाजपा कार्यालय प्रभारी नरेशचंद्र गुप्ता,स्वदेशी जागरण मंच के प्रांत संयोजक मोहन पवार,मेला संयोजक अमर बंसल,अमरजीत सिंह छाबड़ा,शताब्दी पांडे,जगदीश पटेल,राजा दीवान,नवीन शर्मा,शीला शर्मा आदि उपस्थित थे।

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: CgRaipur

Post navigation

Previous दुनिया भर के 15000 शोध में से अमेरिकन कॉलेज ऑफ़ Cardiology (ACC) द्वारा 10 शोध में डॉ स्मित श्रीवास्तव का शोध चयनित
Next कांग्रेस विकलांग सेवा प्रकोष्ठ द्वारा गूंगे बहरे दिव्यांगों को श्रवण यन्त्र वितरित कर कुमारी सैलजा का छत्तीसगढ़ में स्वागत*

Related Stories

माओवादी बैनर-पोस्टर मामले में किरंदुल निवासी गिरफ्तार, गढ़चिरौली पुलिस ने की तलाशी*
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

माओवादी बैनर-पोस्टर मामले में किरंदुल निवासी गिरफ्तार, गढ़चिरौली पुलिस ने की तलाशी*

August 3, 2026
रायपुर जिला माहेश्वरी सभा का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

रायपुर जिला माहेश्वरी सभा का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

August 3, 2026
एनएमडीसी डीएवी आईटीआई ,भांसी में आयोजित कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में 31 छात्रों का चयन*
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

एनएमडीसी डीएवी आईटीआई ,भांसी में आयोजित कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में 31 छात्रों का चयन*

August 1, 2026

Recent Posts

  • माओवादी बैनर-पोस्टर मामले में किरंदुल निवासी गिरफ्तार, गढ़चिरौली पुलिस ने की तलाशी*
  • रायपुर जिला माहेश्वरी सभा का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न
  • 961784951785641256
  • एनएमडीसी डीएवी आईटीआई ,भांसी में आयोजित कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में 31 छात्रों का चयन*
  • 3 व 4 अगस्त को होगी 5वीं दंतेवाड़ा जिला योगासन चैम्पियनशिप

You may have missed

961784951785641256
  • Uncategorized

961784951785641256

August 2, 2026
एनएमडीसी डीएवी आईटीआई ,भांसी में आयोजित कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में 31 छात्रों का चयन*
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

एनएमडीसी डीएवी आईटीआई ,भांसी में आयोजित कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में 31 छात्रों का चयन*

August 1, 2026

Recent Posts

  • माओवादी बैनर-पोस्टर मामले में किरंदुल निवासी गिरफ्तार, गढ़चिरौली पुलिस ने की तलाशी*
  • रायपुर जिला माहेश्वरी सभा का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न
  • 961784951785641256
  • एनएमडीसी डीएवी आईटीआई ,भांसी में आयोजित कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में 31 छात्रों का चयन*
  • 3 व 4 अगस्त को होगी 5वीं दंतेवाड़ा जिला योगासन चैम्पियनशिप
  • Home
  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.