Skip to content
November 11, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने तीर्थयात्रियों की स्पेशल ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना*
  • छत्तीसगढ़

राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने तीर्थयात्रियों की स्पेशल ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना*

Purushottam Manhare December 25, 2022

*राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने तीर्थयात्रियों की स्पेशल ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना*

रायपुर  2022- प्रदेश के राजस्व एंव आपदा प्रबंधन मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने संध्या समय रायपुर रेलवे स्टेशन पर हरी झण्डी दिखाकर तीर्थयात्रियों की स्पेशल ट्रेन को रवाना किया। ट्रेन को रवाना करने से पहले राजस्व मंत्री ने ट्रेन के विभिन्न कोच में जाकर सभी तीर्थ यात्रियों से मुलाकात कर उन सबके सुखद यात्रा की कामना करते हुए शुभकामनाएं व्यक्त किया। इस अवसर पर जयसिंह अग्रवाल ने कहा कि जो लोग अलग से जाकर सुदूर दक्षिण भारत में रामेश्वरम धाम व अन्य क्षेत्रों की तीर्थ यात्रा नहीं कर पाते हैं उनके लिए इस प्रकार से की गई सामूहिक तीर्थ यात्रा की व्यवस्था बहुत मददगार साबित होती है। राजस्व मंत्री ने श्री त्रिपुर तीर्थ यात्रा सेवा समिति के आयोजकों और सदस्यों को साधुवाद देते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से एक तरफ तो वे लोग समाज की सेवा कर ही रहे हैं, दूसरी तरफ वे सभी स्वयं भी पुण्य अर्जित कर रहे हैं और वास्तव में देखा जाए तो यह भी समाज सेवा का बहुत बड़ा कार्य है। श्री अग्रवाल ने सभी तीर्थ यात्रियों को स्वयं का ध्यान रखते हुए यात्रा के दौरान एक दूसरे को सहयोग करने की बात पर भी बल दिया।

यद्यपि पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राजस्व मंत्री को कोरबा से ही इस स्पेशल ट्रेन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना करना था लेकिन जांजगीर जिला में मुख्यमंत्री का प्रवास होने के कारण उन्हें वहां जाना पड़ा अतएव वे तीर्थ यात्रियों से रायपुर में मुलाकात कर सके। इस स्पेशल ट्रेन में कोरबा जिला सहित छत्तीसगढ़ प्रदेश विभिन्न क्षेत्रों से लगभग 1580 श्रद्धालुगण यात्रा कर रहे हैं जिन्हें तमिलनाडु राज्य में स्थित रामेश्वरम धाम सहित दक्षिण भारत के अन्य तीर्थों की यात्रा करवाई जाएगी।

इस तीर्थ यात्रा के प्रमुख आयोजक राहुल यादव ने इस अवसर पर बताया कि रामेश्वरम धाम के अलावा सभी तीर्थ यात्रियों को कन्याकुमारी, रिूपति बालाजी, मदुरै के मीनाक्ष सुंदरम, और मल्लिकार्जुन ज्योर्तिलिंग का दर्शन करवाया जाएगा। नया साल के पहले दिन 1 जनवरी को सभी मल्लिकार्जुन का दर्शन करेेंगे और 3 जनवरी को यह स्पेशल ट्रेन 11 दिन बाद कोरबा वापस पहुंचेगी। कुल 21 बोगियों वाली इस ट्रेन मेें 5 बोगी वातानुकूलित और शेष 16 बोगियां स्लीपर कोच हैं। इस ट्रेन में सवार कुल 1580 यात्रियों में से कोरबा के लगभग 450 यात्री शामिल हैं। इसके अलावा छत्तीसगढ़ के अलग-अलग जिलों और पड़ोसी राज्य झारखण्ड व बिहार के भी कुछ यात्री शामिल हैं। सभी यात्रियों की बेहतर देखभाल के लिए यत्रियों के साथ राहुल यादव, एस. गांगुली, अंजु तिवारी, रीना राय, दिलीप और रोहित नेताम भी साथ में यात्रा कर रहे हैं।

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: news

Post navigation

Previous संस्था, अवाम ए हिन्द द्वारा निःशुल्क भोजन वितरण कार्य के 1000 दिन पूर्ण होने के अवसर पर जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के अध्यक्ष,  पंकज शर्मा हुए शामिल
Next मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 2 हजार से अधिक हितग्राहियों को 14  करोड़ 35 लाख रुपए से अधिक राशि वितरित की

Related Stories

2022 के सर्वसम्मति से पारित आरक्षण विधेयक को तुरंत लागू करे और इसे 9वीं अनुसूची में शामिल करें – कांग्रेस
  • छत्तीसगढ़

2022 के सर्वसम्मति से पारित आरक्षण विधेयक को तुरंत लागू करे और इसे 9वीं अनुसूची में शामिल करें – कांग्रेस

November 5, 2026
जिला राज्योत्सव में शामिल हुए तोमन साहू, विभिन्न विभागीय स्टालों का किया अवलोकन
  • छत्तीसगढ़

जिला राज्योत्सव में शामिल हुए तोमन साहू, विभिन्न विभागीय स्टालों का किया अवलोकन

November 4, 2026
दीवाली से पहले बजी महिलाओं के मोबाइल में खुशी की घंटी*
  • Uncategorized
  • छत्तीसगढ़

दीवाली से पहले बजी महिलाओं के मोबाइल में खुशी की घंटी*

November 4, 2026

Recent Posts

  • 2022 के सर्वसम्मति से पारित आरक्षण विधेयक को तुरंत लागू करे और इसे 9वीं अनुसूची में शामिल करें – कांग्रेस
  • एक बार फिर राज्य का जल, जंगल, जमीन अडानी को सौंपा जा रहा*
  • एक बार फिर राज्य का जल, जंगल, जमीन अडानी को सौंपा जा रहा – दीपक बैज*
  • भाजपा का लोकतंत्र बचाओ अभियान चोरी ऊपर से सीना जोरी है – कांग्रेस*
  • जिला राज्योत्सव में शामिल हुए तोमन साहू, विभिन्न विभागीय स्टालों का किया अवलोकन

You may have missed

2022 के सर्वसम्मति से पारित आरक्षण विधेयक को तुरंत लागू करे और इसे 9वीं अनुसूची में शामिल करें – कांग्रेस
  • छत्तीसगढ़

2022 के सर्वसम्मति से पारित आरक्षण विधेयक को तुरंत लागू करे और इसे 9वीं अनुसूची में शामिल करें – कांग्रेस

November 5, 2026
एक बार फिर राज्य का जल, जंगल, जमीन अडानी को सौंपा जा रहा*
  • Uncategorized

एक बार फिर राज्य का जल, जंगल, जमीन अडानी को सौंपा जा रहा*

November 5, 2026
एक बार फिर राज्य का जल, जंगल, जमीन अडानी को सौंपा जा रहा – दीपक बैज*
  • Uncategorized

एक बार फिर राज्य का जल, जंगल, जमीन अडानी को सौंपा जा रहा – दीपक बैज*

November 5, 2026
भाजपा का लोकतंत्र बचाओ अभियान चोरी ऊपर से सीना जोरी है – कांग्रेस*
  • Uncategorized

भाजपा का लोकतंत्र बचाओ अभियान चोरी ऊपर से सीना जोरी है – कांग्रेस*

November 5, 2026

Recent Posts

  • 2022 के सर्वसम्मति से पारित आरक्षण विधेयक को तुरंत लागू करे और इसे 9वीं अनुसूची में शामिल करें – कांग्रेस
  • एक बार फिर राज्य का जल, जंगल, जमीन अडानी को सौंपा जा रहा*
  • एक बार फिर राज्य का जल, जंगल, जमीन अडानी को सौंपा जा रहा – दीपक बैज*
  • भाजपा का लोकतंत्र बचाओ अभियान चोरी ऊपर से सीना जोरी है – कांग्रेस*
  • जिला राज्योत्सव में शामिल हुए तोमन साहू, विभिन्न विभागीय स्टालों का किया अवलोकन
  • Home
  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.