रायपुर । आर डी ए कालोनी टिकरापारा कॉलोनी वासियों के द्वारा बौद्ध विहार के निकट मंच, बच्चों के लिए खेल मैदान एवं विभिन्न समस्याओं कॉलोनी की सुरक्षा व्यवस्था हेतु सीसीटीवी कैमरा, सफाई वयवस्था दुरुस्त करने एवं मंच के पास मालवाहक वाहनों की अवैध पार्किंग को रोकने के लिये दिशा निर्देशक बोर्ड लगवाने को लेकर 26.दिसम्बर को महापौर रायपुर एजाज ढेबर, वार्ड के पार्षद चंद्रपाल धनगर, नेता प्रतिपक्ष मिनल चौबे मैडम एवं नगर निगम रायपुर जोन कमिश्नर जी को पत्र सौंपा गया। सभी से समस्याओं का जल्द निराकरण करने का आश्वासन प्राप्त हुआ। इस कार्य में कॉलोनी के बच्चे सार्थक जैन, सौरभ सिन्हा, चंदन साहा, कनक साय, दीपेश साहू, वेदांशी एवं विचार मंच RDA कॉलोनी के सदस्य पीयूष जैन, साकेत चौरसिया, मनीष साय जी का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
