रायपुर। अखिल विश्व गायत्री परिवार के तत्वाधान में आयोजित नारी सशक्तिकरण चेतना शिविर का शुभारंभ 27 दिसंबर 2022 को जैनम मानस भवन रायपुर में हुआ। गायत्री परिवार छत्तीसगढ़ की जोन समन्वयक श्रीमती आदर्श वर्मा एवं नारी सशक्तिकरण कार्यक्रम के प्रांतीय प्रभारी डॉ श्रीमती कुंती साहू ने बताया कि इस शिविर में सम्मिलित होने के लिए छत्तीसगढ़ राज्य के अलावा छत्तीसगढ़ के अलावा अन्य राज्यों से से भी अनेक बहने रायपुर पहुंची हैं। शिविर के प्रथम दिन 22 सौ से अधिक महिलाओं का पंजीयन हो चुका है। यह शिविर 27 से 29 दिसंबर 2022 तक चलेगा। कल 28 दिसंबर को शांतिकुंज हरिद्वार से नारी जागरण के प्रभारी श्रीमती शेफाली पंड्या जी का बहुत-बहुत धन का क्रम होगा तथा 29 दिसंबर को डॉ चिन्मय पंड्या प्रति कुलपति देव संस्कृति विश्वविद्यालय शांतिकुंज तथा गायत्री परिवार के प्रमुख श्रद्धेय आदरणीय शैलबाला जीजी का विशेष संदेश एवं दीप महायज्ञ होगा ।
गायत्री परिवार के संस्थापक पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य जी एवं परम वंदनीय माता भगवती देवी शर्मा जी ने वर्षों पहले ही “इक्कीसवीं सदी नारी सदी” उद्घोष किया था। वर्तमान में गायत्री परिवार के द्वारा इसी को चरितार्थ किया जा रहा है एवं नारी जागरण का प्रयास निरंतर जारी है। भारत के महिलाएं तो पहले से ही सशक्त है। परंतु वर्तमान में अधिकांश महिलाएं मूल रूप से वे पढ़ाई लिखाई एवं नौकरी तक ही सीमित हो गई है। शिविर के माध्यम से उन्हें अपने व्यवसाय और अन्य नौकरी पेशा कार्य के अलावा किस प्रकार से समय का नियोजन करके अपनी पारिवारिक एवं सामाजिक दायित्व का भी निर्वहन हो सके इस तथ्य को बताया जाएगा साथ ही संयुक्त परिवार के महत्व को भी समझाया जाएगा । आने वाली पीढ़ी को संस्कारवान बनाने के लिए नारी की भूमिका अत्यंत ही महत्वपूर्ण रहती है। यदि हमारे भावी पीढ़ी सशक्त होगी तो हमारा देश भी सशक्त होगा तथा वसुदेव कुटुंबकम की भावना मूर्त रूप ले सकेगी।








