Skip to content
June 9, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • निष्ठा एवं मजबूत संकल्प के द्वारा भारत की नारीशक्ति एक नया इतिहास रचाएंगी – शेफाली पंड्या
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

निष्ठा एवं मजबूत संकल्प के द्वारा भारत की नारीशक्ति एक नया इतिहास रचाएंगी – शेफाली पंड्या

Rakesh Kumar December 29, 2022

अखिल विश्व गायत्री परिवार का आयोजन

रायपुर। प्यार और सहकार से भरा पूरा राज्य हैं छत्तीसगढ़। यहाँ के नागरिकों में अटूट श्रद्धा, निष्ठा, समर्पण, त्याग एवं श्रम एवं अपनापन देखने को मिला। परम पूज्य गुरुदेव पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य ने छत्तीसगढ़ को अपना हृदय स्थल माना है। छत्तीसगढ़ गायत्री परिवार द्वारा रायपुर में नारी सशक्तिकरण चेतना शिविर का जो वृहत आयोजन किया गया है वह पूरे देश में मिसाल बनेगा और निरंतर जारी रहेगा। यह बातें जैन मानस भवन में उपस्थित हजारों की संख्या में माताओं और बहनों को संबोधित करते हुए शांतिकुंज हरिद्वार से पहुँची नारी जागरण अभियान के प्रभारी आदरणीय शेफाली पंड्या जी ने कही। नारी सशक्तिकरण चेतना शिविर आयोजन के दूसरे दिन इस शिविर में 5000 से अधिक महिलाएं शामिल हुए।* दूसरे दिन ध्वजारोहण के साथ शेफाली दीदी ने गायत्री परिवार के प्रतीक मशाल को जलाकर उपस्थित नारियों को सौंपा एवं इस मशाल के माध्यम से विचार क्रांति एवं ज्ञान यज्ञ का विस्तार छत्तीसगढ़ के साथ-साथ पूरे देश में करने को कहा।

इसी शिविर में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित *छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ किरणमई नायक ने कहा कि सामाजिक अपराध को रोकने के लिए महिला की भूमिका अग्रणी रहती है आज यदि नारी संस्कारवान होगी तो वह अपने परिवार एवं आने वाली पीढ़ी को भी संस्कारवान बना सकती हैं नारी को स्वावलंबी तथा शिक्षित होना भी आवश्यक है। और यह सभी कार्य गायत्री परिवार द्वारा किया जा रहा है जो सराहनीय है।*

इस शिविर के माध्यम से श्रीमती शेफाली पंड्या, डॉक्टर किरणमई नायक, श्रीमती आदर्श वर्मा, डॉक्टर कुंती साहू के द्वारा “नारी अभ्युदय” पत्रिका का विमोचन भी किया गया

श्रीमती पंड्या ने अपने उद्बोधन में कहा के परम पूज्य गुरुदेव पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य जी के मार्गदर्शन व नेतृत्व में तथा माता भगवती देवी शर्मा के मातृत्व, प्यार व स्नेह से ही आज इतना विशाल संगठन खड़े हुआ है। गुरु सत्ता के द्वारा बताए गए मार्गों में चलते हुए हमे पर्यावरण संरक्षण, नशा उन्मूलन, स्वास्थ्य, शिक्षा, कुरीति उन्मूलन, नारी जागरण अभियान को तीव्र गति से चलाते हुए उनके संदेश को प्रत्येक राज्य के सभी जिले, ब्लॉक व गांव-गांव के प्रत्येक घरों तक पहुचाना हैं। नारी सशक्तिकरण चेतना शिविर में उन्होंने नारी के महत्व को साहस के प्रतीक झांसी की रानी, संयम के प्रतीक सती अनुसुइया एवं गार्गी, अदिति आदि के जीवन का उदाहरण देते हुए समझाया इन महान विभूतियों के इतिहास से हम अपने समाज को भी एक नई दिशा दे सकते हैं। साथ ही सती सावित्री एवं सत्यवान की कथा को सुनाते हुए बताया कि जिस प्रकार यमराज को भी सती की श्रद्धा, निष्ठा और संकल्प के आगे नतमस्तक होना पड़ा उसी प्रकार की श्रद्धा निष्ठा और विश्वास आज के प्रत्येक नारियों के जीवन में अति आवश्यक है। जहां नारी का सम्मान होता है देवता वही निवास करते हैं। हम आज के समय में भी माताओं और बहनों को प्रताड़ित होते देखते हैं कहीं दहेज की प्रताड़ना है तो कहीं और कुछ की तो ऐसे में हमारा दायित्व बनता है कि प्रताड़ना को रोकने के लिए हम आगे आए और अपने विचारों को जन-जन तक पहुंचाएं जिससे इस तरह की कुरीतिया बंद हो सके। आज प्रत्येक घर के महिला को संस्कारवान शिक्षित एवं स्वावलंबी होना आवश्यक है एवं उसमें आत्म परिष्कार भी होना चाहिए यह सब साधना वह ध्यान से ही संभव है। 21वीं सदी नारी सदी है और नारियों की भूमिका महत्वपूर्ण भूमिका से ही हमारा देश पुनः विश्व गुरु बनेगा। शिविर के तृतीय एवं अंतिम दिवस 29 दिसंबर 2022 को डॉ चिन्मय पंड्या प्रति कुलपति देव संस्कृति विश्वविद्यालय शांतिकुंज हरिद्वार एवं अखिल विश्व गायत्री परिवार के प्रमुख श्रद्धेया आदरणीय शैलबाला जीजी का विशेष संदेश होगा एवं दीप यज्ञ के माध्यम और संकल्प से इस चेतना शिविर का समापन होगा।

About Author

Rakesh Kumar

See author's posts

Post navigation

Previous कांग्रेस भाटापारा अध्यक्ष की कुर्सी बचाने में रही कामयाब
Next छत्तीसगढ़ डड़सेना (सिन्हा)कलार समाज दक्षिण मंडल रायपुर में प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी 25 दिसंबर को 32 वां युवक युवती परिचय सम्मेलन संपन्न

Related Stories

विश्व पर्यावरण दिवस पर एएमएनएस इंडिया ने किया पर्यावरण संरक्षण का संदेश :
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

विश्व पर्यावरण दिवस पर एएमएनएस इंडिया ने किया पर्यावरण संरक्षण का संदेश :

June 9, 2026
CAIT ने FSSAI नियमों में बड़े सुधार एवं लाइसेंस को आजीवन वैध बनाने की मांग*
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

CAIT ने FSSAI नियमों में बड़े सुधार एवं लाइसेंस को आजीवन वैध बनाने की मांग*

June 7, 2026
CAIT ने FSSAI नियमों में बड़े सुधार एवं लाइसेंस को आजीवन वैध बनाने की मांग*
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

CAIT ने FSSAI नियमों में बड़े सुधार एवं लाइसेंस को आजीवन वैध बनाने की मांग*

June 6, 2026

Recent Posts

  • विश्व पर्यावरण दिवस पर एएमएनएस इंडिया ने किया पर्यावरण संरक्षण का संदेश :
  • CAIT ने FSSAI नियमों में बड़े सुधार एवं लाइसेंस को आजीवन वैध बनाने की मांग*
  • CAIT ने FSSAI नियमों में बड़े सुधार एवं लाइसेंस को आजीवन वैध बनाने की मांग*
  • एक पेड़ मां के नाम अभियान में शामिल हुए राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा,किया वृक्षारोपण
  • आरबीआई का रेपो रेट यथावत रखने का निर्णय व्यापार, उद्योग एवं अर्थव्यवस्था के लिए सकारात्मक संकेत – अमर पारवानी*

You may have missed

एक पेड़ मां के नाम अभियान में शामिल हुए राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा,किया वृक्षारोपण

  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.