0 स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का हुआ खतरा
0 निदान ऐप पर की जा चुकी है शिकायत।




रायपुर। रायपुर स्थित दलदल सिवनी में साईं विहारअपार्टमेंट के मेन रोड में निगम द्वारा बनाये गए बड़े नाली के रखरखाव सही से ना होने के कारण कचरा जाम होने से साईं विहार अपार्टमेंट में पूरे परिसर पर जल भराव की स्थिति है। जिससे वहां के रहवासियों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का खतरा भी बना हुआ है। वहीं लगातार बारिश से जल भराव बढ़ता जा रहा है। निदान ऐप पर शिकायत की गई है। लेकिन अभी तक निगम द्वारा रहवासियों की परेशानी के निदान के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। रायपुर शहर के कई इलाकों में यही हाल है। आम जनता को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस परिस्थिति में नगर निगम को जल्द ही कोई ठोस कदम उठाना होगा नहीं तो स्थिति बद से बत्तर होती जाएगी।
