Skip to content
November 7, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • केंद्र की अडानी परस्ती नीति के कारण बिजली के दाम बढ़े-कांग्रेस
  • छत्तीसगढ़

केंद्र की अडानी परस्ती नीति के कारण बिजली के दाम बढ़े-कांग्रेस

Purushottam Manhare December 29, 2022

 

*केंद्र ने विदेशी कोयला अनिवार्य कर दिया जिससे बिजली उत्पादन लागत बढ़ी*

रायपुर/29 दिसंबर 2022। सरकार के द्वारा बिजली के दाम में एक पैसे की भी बढ़ोतरी नही की गयी है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि बिजली के दाम जनसुनवाई के बाद विद्युत विनियामक आयोग के अनुशंसा के बाद ही घटाया बढ़ाया जाता है। वर्तमान में बिजली की कीमत में 49 पैसे का वीसीए (वेरिएबल कास्ट एडजस्टमेंट) लगाया है, जो बिजली निर्माण में लगने वाले खर्च के आधार पर घटता बढ़ता है। छत्तीसगढ़ में कोयला के द्वारा बिजली उत्पादन किया जाता वह हमारे प्रदेश का कोयला है। मोदी ने अडानी को फायदा पहुंचाने के लिये देश के हर विद्युत कंपनी में यह अनिवार्य नियम बना दिया है कि 15 प्रतिशत तक विदेशी कोयला का उपयोग करना होगा। राज्य के कोयले की कीमत 4 से 6 हजार रूपये प्रति टन है तथा विदेशी कोयला की कीमत 20 से 26 हजार प्रति टन हैं कोयले की कीमत बढ़ने के कारण विद्युत कंपनियो को वीसीए (वेरिएबल कास्ट एडजस्टमेंट) में बढ़ोतरी करनी पड़ी है मजबूरन छत्तीसगढ़ की विद्युत कंपनी ने 49 पैसे वीसी में बढ़ोतरी की है।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि मोदी सरकार अडानी परस्ती नीति के कारण मोदी सरकार द्वारा विदेशी कोयला अनिवार्य किये जाने के कारण यह करने की नौबत आयी है जबकि देश में पर्याप्त मात्रा में कोयला है इसके बावजूद अडानी को फायदा पहुंचाने मोदी सरकार ने विदेशी कोयला की अनिवार्यता कर दी है। जिसका खामियाजा देश के, राज्य के उपभोक्ताओं को उठाना पड़ रहा है।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि विद्युत उत्पादन में आवश्यक कंपोनेंट कोयला रेलवे माल भाड़ा और कोरिया पर ग्रीन टैक्स मोदी सरकार द्धारा बढ़ाए गए। कोयले पर ग्रीन टैक्स लगभग 8 गुना बड़ा है रेलवे का माल भाड़ा 40 प्रतिशत बढ़ा है। विद्युत संयंत्रों में डीजल भी प्रमुख घटक होता है। डीजल पर सेंट्रल एक्साइज जो मोदी सरकार से पहले 3 रुपया 46 पैसा था, जिसे 10 गुना बढ़ाकर 31 रुपया 80 पैसा कर दिया गया था जिसे कांग्रेस के विरोध के बाद 21 रुपया 80 पैसा किया गया। विगत 11 महीनों में अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड आयल 46 प्रतिशत घटे हैं, लेकिन मोदी सरकार की मुनाफाखोरी के चलते, दाम नहीं घटाए गए। जिसके कारण विद्युत के निर्माण का लागत बढ़ गयी।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि छत्तीसगढ़ में बिजली उत्पादन राज्य के अपने विद्युत संयत्रों तथा केन्द्र के संयत्रों से मिलता है। केन्द्र सरकार से उपक्रमों नेशनल थर्मल पावर कार्पोरेशन, एन.एस.पी.सी.एल से मिलने वाली बिजली के दाम राज्य के अपने उत्पादक कंपनियों से अधिक है। अगस्त एवं सितंबर में ही छत्तीसगढ़ विद्युत वितरण कंपनी ने विद्युत में लागत की अधिकता के कारण कुल 549 करोड़ वी.सी.ए. का भुगतान किया था जिसमें 459 करोड़ केन्द्र की विद्युत कंपनी एन.टी.पी.सी. को करना पड़ा अर्थात् बिजली पर वीसीए 49 पैसे लगाने की मजबूरी केन्द्र के कारण है कोयला और डीजल के दाम बढ़ने से बिजली की लागत बढ़ गयी जिसका भार उपभोक्ताओं पर पड़ रही है।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि तमाम व्यवधानों और मोदी सरकार की उपेक्षा के बावजूद भी भूपेश बघेल सरकार प्रदेश के 44 लाख से अधिक उपभोक्ताओं को बिजली बिल हाफ योजना का लाभ दे रही है। कृषक जीवन ज्योति योजना के माध्यम से किसानों को मुफ्त बिजली देने की योजना भी जारी है। सीमावर्ती सभी राज्यों से छत्तीसगढ़ में बिजली दर आज भी सबसे कम है। छत्तीसगढ़ में घरेलू बिजली की कीमत 5.13 रू. है, मध्यप्रदेश में 6.36 रू. है, महाराष्ट्र में 7.52 रू. है, आन्ध्रा में 5.66 रू. है तथा गुजरात में 7.11 रू. है ऐसे में भाजपा बिजली के दाम पर बयानबाजी कर घड़ियाली आंसू मत बहाये।

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: CgRaipur Congress news

Post navigation

Previous भाजपा आरक्षण विधेयक पर राजभवन को मोहरा बना कर राजनीति कर रही – कांग्रेस
Next चेम्बर प्रदेश अध्यक्ष अमर पारवानी जी की अध्यक्षता में 63वें वार्षिक सम्मलेन की व्यवस्था को लेकर चेम्बर भवन में बैठक हुई संपन्न,

Related Stories

2022 के सर्वसम्मति से पारित आरक्षण विधेयक को तुरंत लागू करे और इसे 9वीं अनुसूची में शामिल करें – कांग्रेस
  • छत्तीसगढ़

2022 के सर्वसम्मति से पारित आरक्षण विधेयक को तुरंत लागू करे और इसे 9वीं अनुसूची में शामिल करें – कांग्रेस

November 5, 2026
जिला राज्योत्सव में शामिल हुए तोमन साहू, विभिन्न विभागीय स्टालों का किया अवलोकन
  • छत्तीसगढ़

जिला राज्योत्सव में शामिल हुए तोमन साहू, विभिन्न विभागीय स्टालों का किया अवलोकन

November 4, 2026
दीवाली से पहले बजी महिलाओं के मोबाइल में खुशी की घंटी*
  • Uncategorized
  • छत्तीसगढ़

दीवाली से पहले बजी महिलाओं के मोबाइल में खुशी की घंटी*

November 4, 2026

Recent Posts

  • 2022 के सर्वसम्मति से पारित आरक्षण विधेयक को तुरंत लागू करे और इसे 9वीं अनुसूची में शामिल करें – कांग्रेस
  • एक बार फिर राज्य का जल, जंगल, जमीन अडानी को सौंपा जा रहा*
  • एक बार फिर राज्य का जल, जंगल, जमीन अडानी को सौंपा जा रहा – दीपक बैज*
  • भाजपा का लोकतंत्र बचाओ अभियान चोरी ऊपर से सीना जोरी है – कांग्रेस*
  • जिला राज्योत्सव में शामिल हुए तोमन साहू, विभिन्न विभागीय स्टालों का किया अवलोकन

You may have missed

2022 के सर्वसम्मति से पारित आरक्षण विधेयक को तुरंत लागू करे और इसे 9वीं अनुसूची में शामिल करें – कांग्रेस
  • छत्तीसगढ़

2022 के सर्वसम्मति से पारित आरक्षण विधेयक को तुरंत लागू करे और इसे 9वीं अनुसूची में शामिल करें – कांग्रेस

November 5, 2026
एक बार फिर राज्य का जल, जंगल, जमीन अडानी को सौंपा जा रहा*
  • Uncategorized

एक बार फिर राज्य का जल, जंगल, जमीन अडानी को सौंपा जा रहा*

November 5, 2026
एक बार फिर राज्य का जल, जंगल, जमीन अडानी को सौंपा जा रहा – दीपक बैज*
  • Uncategorized

एक बार फिर राज्य का जल, जंगल, जमीन अडानी को सौंपा जा रहा – दीपक बैज*

November 5, 2026
भाजपा का लोकतंत्र बचाओ अभियान चोरी ऊपर से सीना जोरी है – कांग्रेस*
  • Uncategorized

भाजपा का लोकतंत्र बचाओ अभियान चोरी ऊपर से सीना जोरी है – कांग्रेस*

November 5, 2026

Recent Posts

  • 2022 के सर्वसम्मति से पारित आरक्षण विधेयक को तुरंत लागू करे और इसे 9वीं अनुसूची में शामिल करें – कांग्रेस
  • एक बार फिर राज्य का जल, जंगल, जमीन अडानी को सौंपा जा रहा*
  • एक बार फिर राज्य का जल, जंगल, जमीन अडानी को सौंपा जा रहा – दीपक बैज*
  • भाजपा का लोकतंत्र बचाओ अभियान चोरी ऊपर से सीना जोरी है – कांग्रेस*
  • जिला राज्योत्सव में शामिल हुए तोमन साहू, विभिन्न विभागीय स्टालों का किया अवलोकन
  • Home
  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.