Skip to content
June 26, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • भारत निर्वाचन आयोग ने रोजगार, शिक्षा या अन्य कारणों से गृह नगर से देश में अन्यत्र बसे नागरिकों को रिमोट वोटिंग की सुविधा देने पर काम शुरू किया
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

भारत निर्वाचन आयोग ने रोजगार, शिक्षा या अन्य कारणों से गृह नगर से देश में अन्यत्र बसे नागरिकों को रिमोट वोटिंग की सुविधा देने पर काम शुरू किया

Purushottam Manhare December 29, 2022

 

रायपुर. 29 दिसम्बर 2022. प्रौद्योगिकीय तरक्की के युग में प्रवासन (Migration) के आधार पर मतदान के अधिकार से वंचित करना स्वीकार योग्य विकल्प नहीं है। आम चुनाव-2019 में 67.4% मतदान हुआ था और भारत निर्वाचन आयोग 30 करोड़ से अधिक निर्वाचकों द्वारा मतदान करने के अपने अधिकार का प्रयोग नहीं करने और विभिन्न राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में मतदान का प्रतिशत अलग-अलग होने को लेकर सजग है। यह माना जाता है कि एक मतदाता द्वारा निवास के नए स्थान में पंजीकरण न कराने और इस तरह, मतदान करने के अधिकार का प्रयोग करने का अवसर गंवाने के अनेक कारण होते हैं। वोटर टर्नआउट में सुधार लाने और निर्वाचन में अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने की दिशा में एक प्रमुख बाधा आंतरिक प्रवासन (घरेलू प्रवासियों) के कारण मतदाताओं द्वारा मतदान न कर पाना भी है जिसका समाधान किया जाना आवश्यक है। हालांकि, देश के भीतर प्रवासन के लिए कोई केंद्रीय डेटाबेस उपलब्ध नहीं है, फिर भी पब्लिक डोमेन में उपलब्ध आंकड़ों के विश्लेषण से यह पता चलता है कि रोजगार, शादी और शिक्षा से संबंधित प्रवासन समग्र घरेलू प्रवासन का महत्वपूर्ण घटक है। अगर हम समग्र घरेलू प्रवासन को देखें तो ग्रामीण आबादी के बीच बहिर्प्रवासन बड़े पैमाने पर देखा गया है। आंतरिक प्रवासन का लगभग 85% हिस्सा राज्यों के भीतर होता है।

मुख्य निर्वाचन आयुक्त के रूप में कार्यभार संभालने के तुरंत बाद  कुमार चमोली जिले के दुमक गांव के दूरस्थ मतदान केंद्र की अपनी पैदल यात्रा (ट्रैकिंग) से आंतरिक प्रवासन की समस्या से सीधे रूबरू हुए और उन्होंने अपना ध्यान इस बात पर केन्द्रित किया कि प्रवासी मतदाताओं को निवास के उनके वर्तमान स्थान से ही मताधिकार का प्रयोग करने में सक्षम बनाया जाए। इस तरह के सशक्तिकरण को कार्यान्वित करने के लिए कानूनी, वैधानिक, प्रशासनिक और प्रौदयोगिकीय पहल की जरूरत है। आयोग की टीम ने सभी सामाजिक-आर्थिक स्तरों पर प्रवासियों की चुनावी भागीदारी को संभव बनाने के लिए सर्वसमावेशी समाधान ढूंढने और मतदान करने की वैकल्पिक पद्धतियों जैसे कि दो-तरफ़ा प्रत्यक्ष ट्रांजिट पोस्टल बैलट, परोक्षी (प्रॉक्सी) मतदान, विशेष समय-पूर्व मतदान केंद्रों में जल्दी मतदान, डाक मतपत्रों का एकतरफा या दोतरफा इलेक्ट्रॉनिक प्रेषण (ईटीपीबीएस), इंटरनेट आधारित मतदान प्रणाली आदि सभी विकल्पों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया।

सभी हितधारकों के लिए विश्वसनीय, सुगम और स्वीकार्य प्रौद्योगिकीय समाधान की तलाश करने के उद्देश्य से निर्वाचन आयुक्त श्री अनूप चन्द्र पाण्डेय आयोग और निर्वाचन आयुक्त श्री अरुण गोयल के साथ मुख्य निर्वाचन आयुक्त श्री राजीव कुमार की अध्यक्षता में आयोग ने घरेलू प्रवासी मतदाताओं के लिए रिमोट मतदान केंद्रों अर्थात गृह निर्वाचन क्षेत्र के लिए रोजगार/शिक्षा स्थल के मतदान केंद्रों से मतदान करने में सक्षम करने के लिए समय की कसौटी पर खरे उतरे M3 ईवीएम मॉडल के संशोधित संस्करण का उपयोग करने का विकल्प ढूंढा है। इस तरह प्रवासी मतदाता को अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए वापस अपने गृह जिले की यात्रा करने की जरूरत नहीं होगी।

आयोग सार्वजनिक क्षेत्र के प्रतिष्ठित उद्यम के सहयोग से घरेलू प्रवासी मतदाताओं की भागीदारी को संभव करने के लिए उनके रिमोट लोकेशन अर्थात शिक्षा/रोजगार आदि के प्रयोजन से उनके मौजूदा निवास स्थान से, उनके गृह निर्वाचन क्षेत्रों के लिए मतदान करने की सुविधा प्रदान करने के लिए एक बहु-निर्वाचन क्षेत्र रिमोट इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (आरवीएम) को प्रायोगिक तौर पर शुरू करने के लिए तैयार है। ईवीएम का यह संशोधित रूप एक एकल रिमोट पोलिंग बूथ से 72 विभिन्न निर्वाचन क्षेत्रों पर मतदान करा सकता है।

यदि यह पहल कार्यान्वित कर दी जाती है तो यह प्रवासियों के लिए एक बड़ा सामाजिक परिवर्तन लेकर आने की क्षमता रखती है और उन्हें अपनी जड़ों से जुड़े रहने में मददगार होगी, क्योंकि कई बार वे विभिन्न कारणों जैसे कि उनके निवास स्थानों के नियमित तौर पर बदलने, प्रवास क्षेत्र के मुद्दों से सामाजिक और भावनात्मक रूप से पर्याप्त जुड़ाव न होने, अपने गृह/मूल निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावली से नाम कटवाने की अनिच्छुकता (चूंकि उनका वहां स्थायी निवास/संपत्ति होती है) से अपने कार्यस्थान पर स्वयं को मतदाता के रूप में पंजीकृत करवाने के प्रति अनिच्छुक रहते हैं।

आयोग ने बहु-निर्वाचन क्षेत्र प्रोटोटाइप रिमोट ईवीएम की कार्यप्रणाली का प्रदर्शन करने के लिए सभी मान्यता प्राप्त 08 राष्ट्रीय और 57 राज्यीय दलों को दिनांक 16.01.2023 को आमंत्रित किया है। इस अवसर पर आयोग की तकनीकी विशेषज्ञ समिति के सदस्य भी उपस्थित रहेंगे। आयोग ने अपेक्षित विधिक परिवर्तनों, प्रशासनिक प्रक्रियाओं में परिवर्तनों और घरेलू प्रवासी मतदाताओं के लिए मतदान की पद्धति/आरवीएम/प्रौद्योगिकी, यदि कोई हो, सहित विभिन्न संबंधित मामलों पर मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों से 31.01.2023 तक लिखित मंतव्य देने का भी अनुरोध किया है।

विभिन्न हितधारकों से प्राप्त फीडबैक और प्रोटोटाइप के प्रदर्शन के आधार पर आयोग रिमोट मतदान पद्धति को क्रियान्वित करने की प्रक्रिया को उपयुक्त तरीके से आगे ले जाएगा।

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: news

Post navigation

Previous युवा कांग्रेस और एनएसयूआई ने राजीव भवन में आरक्षण पर पोस्टकार्ड अभियान की शुरुआत की
Next भूपेश है तो भरोसा है की धमक केन्द्र के अडंगे के बावजूद छत्तीसगढ़ में ओल्ड पेंशन योजना शुरू – कांग्रेस

Related Stories

संरक्षा के सजग प्रहरियों को महाप्रबंधक,  तरुण प्रकाश ने किया सम्मानित”*
  • Latest
  • Uncategorized
  • छत्तीसगढ़

संरक्षा के सजग प्रहरियों को महाप्रबंधक,  तरुण प्रकाश ने किया सम्मानित”*

June 23, 2026
अल-नीनो के मद्देनजर केंद्रीय कृषि मंत्री  चौहान ने ली छत्तीसगढ़ की खेती-किसानी की जानकारी*
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

अल-नीनो के मद्देनजर केंद्रीय कृषि मंत्री  चौहान ने ली छत्तीसगढ़ की खेती-किसानी की जानकारी*

June 23, 2026
सरकार शराबबंदी लागू करे भले महतारी वंदन मत दे*
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

सरकार शराबबंदी लागू करे भले महतारी वंदन मत दे*

June 23, 2026

Recent Posts

  • भाजपा आपातकाल दिवस को काला दिवस के रूप में मनाएगी , मशाल जुलूस, रैली भी निकाली जाएगी
  • CAIT का व्यापारी संवाद अभियान पहुंचा गुरु नानक चौक के व्यापारियों के बीच*
  • संरक्षा के सजग प्रहरियों को महाप्रबंधक,  तरुण प्रकाश ने किया सम्मानित”*
  • अल-नीनो के मद्देनजर केंद्रीय कृषि मंत्री  चौहान ने ली छत्तीसगढ़ की खेती-किसानी की जानकारी*
  • सरकार शराबबंदी लागू करे भले महतारी वंदन मत दे*

You may have missed

भाजपा आपातकाल दिवस को काला दिवस के रूप में मनाएगी , मशाल जुलूस, रैली भी निकाली जाएगी
  • Uncategorized

भाजपा आपातकाल दिवस को काला दिवस के रूप में मनाएगी , मशाल जुलूस, रैली भी निकाली जाएगी

June 24, 2026
CAIT का व्यापारी संवाद अभियान पहुंचा गुरु नानक चौक के व्यापारियों के बीच*
  • Uncategorized

CAIT का व्यापारी संवाद अभियान पहुंचा गुरु नानक चौक के व्यापारियों के बीच*

June 23, 2026
संरक्षा के सजग प्रहरियों को महाप्रबंधक,  तरुण प्रकाश ने किया सम्मानित”*
  • Latest
  • Uncategorized
  • छत्तीसगढ़

संरक्षा के सजग प्रहरियों को महाप्रबंधक,  तरुण प्रकाश ने किया सम्मानित”*

June 23, 2026
अल-नीनो के मद्देनजर केंद्रीय कृषि मंत्री  चौहान ने ली छत्तीसगढ़ की खेती-किसानी की जानकारी*
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

अल-नीनो के मद्देनजर केंद्रीय कृषि मंत्री  चौहान ने ली छत्तीसगढ़ की खेती-किसानी की जानकारी*

June 23, 2026

Recent Posts

  • भाजपा आपातकाल दिवस को काला दिवस के रूप में मनाएगी , मशाल जुलूस, रैली भी निकाली जाएगी
  • CAIT का व्यापारी संवाद अभियान पहुंचा गुरु नानक चौक के व्यापारियों के बीच*
  • संरक्षा के सजग प्रहरियों को महाप्रबंधक,  तरुण प्रकाश ने किया सम्मानित”*
  • अल-नीनो के मद्देनजर केंद्रीय कृषि मंत्री  चौहान ने ली छत्तीसगढ़ की खेती-किसानी की जानकारी*
  • सरकार शराबबंदी लागू करे भले महतारी वंदन मत दे*
  • Home
  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.