रायपुर, 28 अक्टूबर 2026।छत्तीसगढ़ में राजस्व पटवारी संघ के आह्वान पर 13 अक्टूबर से जारी पटवारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल ने प्रदेश की राजस्व व्यवस्था को गंभीर संकट में डाल दिया है। वहीं पीवी (फिजिकल वेरिफिकेशन) ऐप की तकनीकी खामियों, लंबित वेतन विसंगति, पदोन्नति और पटवारियों के खिलाफ की गई दंडात्मक कार्रवाई के विरोध में जारी इस आंदोलन का सीधा असर अब प्रदेश के किसानों और आम जनता पर पड़ रहा है। किसानों को 3358 रूपये प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य मिलना चाहिए और साथ ही 150 रूपये प्रति क्विंटल पूर्व बकाया राशि भी दी जाये।इन्हीं सभी मांगों को लेकर आम आदमी पार्टी 29 अक्टूबर 2026 को हर जिले में कलेक्टर के माध्यम से छत्तीसगढ़ के कृषि मंत्री को ज्ञापन सौंपेगी। साथ ही कल सभी लोकसभा स्तर पर प्रेस कॉन्फ्रेंस भी आयोजित की जायेगी।
आम आदमी पार्टी ने इस स्थिति पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए राज्य सरकार से तत्काल हस्तक्षेप कर पटवारियों की जायज मांगों और किसानों की समस्याओं का समाधान और उनकी मांगो को जल्द ही माना जाये ।




