Skip to content
April 29, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • पंचायत उप चुनाव: नौ पदों के लिए 27 उम्मीदवार मैदान में*
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

पंचायत उप चुनाव: नौ पदों के लिए 27 उम्मीदवार मैदान में*

Purushottam Manhare December 30, 2022

 

*नौ जनवरी को होगा मतदान, 7 पंच निर्विरोध चुने जाएंगे*

*पांच पदों के लिए किसी ने नही भरा नामांकन*

रायपुर 30 दिसंबर 2022/रायपुर जिले में पंचायत उप चुनावों में 9 पदों के लिए 27 उम्मीदवार मैदान में है। जिले में खाली पंचायत प्रतिनिधियों के पदों को भरने के लिए उप चुनाव 9 जनवरी को होगा। चारों विकासखंडो में पंचायत स्तर पर 21 प्रतिनिधियों के पद खाली है। इनमें 15 पंच, 5 सरपंच और 1 जनपद सदस्य का पद शामिल है। इन खाली पदों पर राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा चुनाव की प्रक्रिया की जा रही है। तय निर्वाचन कार्यक्रम के तहत नामांकन दाखिल करने के तिथि तक 4 पंच और 1 सरपंच पद के लिए किसी भी अभ्यर्थी ने पर्चा नही भरा। पंच के 7 पदों पर अभ्यर्थियों का निर्विरोध निर्वाचन होना सुनिश्चित हो गया है। इसके साथ ही एक जनपद सदस्य, 4 सरपंच और 4 पंच पदो ंके लिए मतदान होना भी निश्चित है। स्थानीय निर्वाचन प्रभारी श्रीमति सिम्मी नाहिद ने बताया कि तिल्दा जनपद पंचायत के निर्वाचन क्षेत्र 24 से 2 उम्मीदवार मैदान में है। इसी तरह आरंग विकासखंड की ग्राम पंचायत गौरभाठ में सरपंच पद के लिए 2 उम्मीदवार, ग्राम पंचायत भिलाई और चपरीद में सरपंच पद के लिए 5-5 उम्मीदवार तथा अभनपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत सातपारा में सरपंच पद के लिए चार प्रत्याशी भाग्य आजमा रहे है। आरंग विकासखंड की खौली ग्राम पंचायत के वार्ड नं 7 में पंच पद के लिए 2 और अभनपुर विकासखंड की ग्राम पंचायत पिपरौद में वार्ड पंच पद के लिए 2 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे है। धरसीवां विकासखंड की ग्राम पंचायत छपोरा के वार्ड नं 10 से पंच पद के लिए 3 और टेमरी ग्राम पंचायत में वार्ड नं 13 से पंच पद के लिए 2 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे है।

श्रीमति नाहिद ने बताया कि त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन 2022 के तय कार्यक्रम अनुसार जिले में चार पंच पदो, चार सरपंच पदों और एक जनपद सदस्य पद के लिए 9 जनवरी को वोट डाले जाएंगे। इन पदो ंके लिए मतदान सुबह सात बजे से दोपहर तीन बजे तक होगा। मतदान समाप्ति के बाद यदि जरूरी हुआ तो मतगणना मुख्यालय में होगी। इन निर्वाचनों के लिए कुल 09 रूट निर्धारित किये गए है। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा कु. ज्योति गुगेल, अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी, छ.ग.राज्य कौशल विकास प्राधिकरण रायपुर को प्रेक्षक नियुक्त किया गया है।

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: news

Post navigation

Previous पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही में अलग-अलग स्थानों में सट्टा संचालित करते 20 सटोरिये गिरफ्तार
Next पीएमएजेएवाय के तहत नि:शुल्क प्रशिक्षण हेतु 9 जनवरी तक आवेदन आमंत्रित

Related Stories

कैट ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक का लाइसेंस रद्द करने के आरबीआई के निर्णय का स्वागत किया
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

कैट ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक का लाइसेंस रद्द करने के आरबीआई के निर्णय का स्वागत किया

April 25, 2026
60 लाख के नवीन विकास कार्यों का 6 स्थानों पर भूमिपूजन
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

60 लाख के नवीन विकास कार्यों का 6 स्थानों पर भूमिपूजन

April 25, 2026
एनएमडीसी ने बिना सूचना तोड़े निजी जमीन के 5 तालाब, 10 टन मछलियां बही, भू-स्वामी मुआवजे के लिए भटक रहा*
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

एनएमडीसी ने बिना सूचना तोड़े निजी जमीन के 5 तालाब, 10 टन मछलियां बही, भू-स्वामी मुआवजे के लिए भटक रहा*

April 25, 2026

Recent Posts

  • Bahis Yaparken MostBet ile Basariyi Yakalayin
  • 895073141777173560
  • कैट ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक का लाइसेंस रद्द करने के आरबीआई के निर्णय का स्वागत किया
  • 60 लाख के नवीन विकास कार्यों का 6 स्थानों पर भूमिपूजन
  • Sweet Bonanza ile çarpanlarla 🧠 dolu sürprizli bir deneyime hazır ol

You may have missed

Bahis Yaparken MostBet ile Basariyi Yakalayin
  • Uncategorized

Bahis Yaparken MostBet ile Basariyi Yakalayin

April 29, 2026
895073141777173560
  • Uncategorized

895073141777173560

April 26, 2026
कैट ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक का लाइसेंस रद्द करने के आरबीआई के निर्णय का स्वागत किया
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

कैट ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक का लाइसेंस रद्द करने के आरबीआई के निर्णय का स्वागत किया

April 25, 2026
60 लाख के नवीन विकास कार्यों का 6 स्थानों पर भूमिपूजन
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

60 लाख के नवीन विकास कार्यों का 6 स्थानों पर भूमिपूजन

April 25, 2026

Recent Posts

  • Bahis Yaparken MostBet ile Basariyi Yakalayin
  • 895073141777173560
  • कैट ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक का लाइसेंस रद्द करने के आरबीआई के निर्णय का स्वागत किया
  • 60 लाख के नवीन विकास कार्यों का 6 स्थानों पर भूमिपूजन
  • Sweet Bonanza ile çarpanlarla 🧠 dolu sürprizli bir deneyime hazır ol
  • Home
  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.