रायपुर । भाजपा की आरक्षण विरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेस पार्टी ने राजधानी रायपुर के सांइस कॉलेज मैदान में जन अधिकार महारैली का आयोजन कर भाजपा को आरक्षण पर राजनीति करने का आरोप लगाते हुए जमकर कोसा । इस मौके पर सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस की छत्तीसगढ़ प्रभारी कुमारी शैलजा ने कहा कि एक मकसद मन में तय करके एक पहल जो यहाँ पर हुई।
हमारी सरकार ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में की है हमारी नेता सोनिया गांधी के रहनुमाई में हमारे अध्यक्ष खडगे जी के निर्देश पर हमारे लोक प्रिय नेता राहुल गांधी जी के इच्छा से जो पहल यहां छत्तीसगढ़ में छत्तीसगढ़ में समानता का अधिकार सभी को मिलना चाहिए हर वर्ग को मिलना चाहिए यहां पर न्याय सभी समाज को मिलना चाहिए इसके लिए एक बहुत बड़ी पहल यहां पर हुई है ।
सामाजिक न्याय की और आम जनता के हितों के लिए है । सभा को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी संबोधित किया उन्होंने कहा कि कका अभी जिंदा है और काका अब दादा बन गया उन्होंने कहा कि आरक्षण की पूरी प्रक्रिया कानून के आधार पर ही गई है ।उसके बाद भी आम जनता को उनका अधिकार नहीं मिल रहा है क्योंकि आरक्षण विधेयक पर राज्यपाल ने हस्ताक्षर नहीं किया है ,और हम सभी अपने हक के लिए एक जूट होकर लड़ेंगे और जायेंगे भी आबादी के आधार पर सभी वर्गों को आरक्षण मिलना चाहिए और इसे हम लेकर ही रहेंगे ।सभा को गॄह मंत्री ताम्रध्वज साहू ,कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे, मंत्री कवासी लछमा, स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंह देव ,मंत्री मोहम्मद अकबर ,डॉ. शिव डहरिया, सहित कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने भी संबोधित किया । सभा के बाद कांग्रेस का प्रतिनिधिमण्डल राज्यपाल को आरक्षण विधेयक पर जल्द से जल्द हस्ताक्षर करने आग्रह किया ।








