Skip to content
June 14, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • सम्मेदशिखर की पवित्रता बचाने देश विदेश के 20 लाख जैनी 6 जनवरी को जपेंगे 1 करोड़ नवकार
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

सम्मेदशिखर की पवित्रता बचाने देश विदेश के 20 लाख जैनी 6 जनवरी को जपेंगे 1 करोड़ नवकार

Purushottam Manhare January 4, 2023

रायपुर ।  जैन संवेदना ट्रस्ट व छत्तीसगढ़ जैन समाज ने विदेश में रहने वाले जैन भाई बहनों से सम्पर्क किया है , देश के अनेक तीर्थों के पदाधिकारियों से चर्चा कर आंदोलन को सम्बल देने नवकार जाप का निर्णय लिया गया है । जैन समाज के अनुनायियों से अनुरोध किया है कि भगवान पार्श्वनाथ जी का ध्यान लगाकर नवकार महामंत्र की एक माला अवश्य फेरे और प्रार्थना करे कि केन्द्र व राज्य सरकार शीघ्र सम्मेदशिखर तीर्थाधिराज को पवित्र संरक्षित क्षेत्र घोषित करे । जैन संवेदना ट्रस्ट के महेन्द्र कोचर व विजय चोपड़ा ने कहा कि जैन धर्म के शास्वत महामंत्र नवकार में असीम शक्ति समाहित है । जैन धर्म के 20 तीर्थंकर परमात्मा का निर्वाण मोक्ष सम्मेदशिखर में हुआ है, ऐसे पवित्र तीर्थाधिराज को केन्द्र सरकार संरक्षित पवित्र तीर्थ क्षेत्र घोषित करे , इस भावना को लेकर जैन संवेदना ट्रस्ट ने सकल विश्व जैन समाज से 6 जनवरी पूर्णिमा के पावन दिवस एक करोड़ नवकार महामंत्र जाप का आव्हान किया है । जैन संवेदना ट्रस्ट के महेन्द्र कोचर व विजय चोपड़ा ने कहा कि सम्मेदशिखर पारस नाथ पहाड़ी को पर्यटन स्थल का दर्जा देने से उस क्षेत्र की पवित्रता बाधित होगी । इको सेंसेटिव क्षेत्र घोषित होने से पहाड़ियों पर हिंसक प्रवित्तियाँ बढ़ेगी जोकि अहिंसा परमो धर्म को मानने वाले जैन समाज को कतई स्वीकार नही है । कोचर व चोपड़ा ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी से मांग की है कि आपकी सरकार ने काशी विश्वनाथ व उज्जैन महाकाल को भव्यातिभव्य बनाया है उसी तरह सम्मेदशिखर की पवित्रता को शीघ्र संज्ञान में लेकर जैन तीर्थ क्षेत्रों को संरक्षण प्रदान करे । जैन संवेदना ट्रस्ट ने भारत के जैन मतदाताओं से अपील की है सम्मेदशिखर को संरक्षित क्षेत्र घोषित होने तक सभी मतदान का बहिष्कार करे ।

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: news

Post navigation

Previous मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विधायकों को मिलेट्स का लंच कराया
Next ई-कॉमर्स एवं रिटेल पर आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन में जारी दस्तावेज

Related Stories

CAIT छत्तीसगढ़ का “व्यापारी संवाद” अभियान जारी*
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

CAIT छत्तीसगढ़ का “व्यापारी संवाद” अभियान जारी*

June 12, 2026
विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ता करेंगे राष्ट्र निर्माण का कार्य : निलेश सोलंकी
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ता करेंगे राष्ट्र निर्माण का कार्य : निलेश सोलंकी

June 12, 2026
विधायक भावना बोहरा ने नगर पंचायत पांडातराई में विकास कार्यों की समीक्षा की, गुणवत्तापूर्ण और तय समय पर काम पूरा करने दिए निर्देश*
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

विधायक भावना बोहरा ने नगर पंचायत पांडातराई में विकास कार्यों की समीक्षा की, गुणवत्तापूर्ण और तय समय पर काम पूरा करने दिए निर्देश*

June 12, 2026

Recent Posts

  • 865215771781406161
  • Bahiscom giriş bağlantısı ile canlı bahis dünyasına katıl
  • Bahis Stratejilerinde Basariya Ulasma Yollari Most bet Platformunda
  • most Bet istifadəçiləri üçün müştəri dəstəyi sistemi<div id="toc" style="background: #f9f9f2;border: 1px solid #aaa;display:
  • CAIT छत्तीसगढ़ का “व्यापारी संवाद” अभियान जारी*

You may have missed

865215771781406161
  • Uncategorized

865215771781406161

June 14, 2026
Bahiscom giriş bağlantısı ile canlı bahis dünyasına katıl
  • Uncategorized

Bahiscom giriş bağlantısı ile canlı bahis dünyasına katıl

June 14, 2026
Bahis Stratejilerinde Basariya Ulasma Yollari Most bet Platformunda
  • Uncategorized

Bahis Stratejilerinde Basariya Ulasma Yollari Most bet Platformunda

June 13, 2026
most Bet istifadəçiləri üçün müştəri dəstəyi sistemi<div id="toc" style="background: #f9f9f2;border: 1px solid #aaa;display:
  • Uncategorized

most Bet istifadəçiləri üçün müştəri dəstəyi sistemi<div id="toc" style="background: #f9f9f2;border: 1px solid #aaa;display:

June 13, 2026

Recent Posts

  • 865215771781406161
  • Bahiscom giriş bağlantısı ile canlı bahis dünyasına katıl
  • Bahis Stratejilerinde Basariya Ulasma Yollari Most bet Platformunda
  • most Bet istifadəçiləri üçün müştəri dəstəyi sistemi<div id="toc" style="background: #f9f9f2;border: 1px solid #aaa;display:
  • CAIT छत्तीसगढ़ का “व्यापारी संवाद” अभियान जारी*
  • Home
  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.