रायपुर । रेलवे सुरक्षा बल, रायपुर मंडल के द्वारा मातृ-शक्ति के तहत 04.01.2023 को रेलवे स्टेशन दुर्ग मे गाडी संख्या-08706 डोंगरगढ़-रायपुर लोकल ट्रेन मे एक गर्भवती महिला यात्री जिसका नाम-मानसी यादव, पति-मुल्ला यादव, उम्र-20 वर्ष, साकिन-दतेश्वरी पारा, डोंगरगढ़, जिला-राजनांदगांव (छत्तीसगढ़) की निवासी है। उक्त महिला यात्री अपने परिवार के साथ डोंगरगढ़ से रायपुर तक यात्रा कर रही थी, यात्रा के दौरान अचानक उक्त गर्भवती महिला यात्री को दर्द हुआ, उसके परिजन महिला को लेकर दुर्ग स्टेशन पर उतर गये। दुर्ग स्टेशन मे कार्यरत रेलवे सुरक्षा बल के तैनात सहायक उप निरीक्षक-कुसुम वर्मा एवं महिला आरक्षक-रागिनी सिदार के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये अटेण्ड किया गया और स्टेशन मास्टर दुर्ग से समन्वय कर तुरन्त एम्बुलेंस बुलाकर जिला-अस्पताल, दुर्ग मे ईलाज हेतु भेजा गया। जहॉ पर उक्त महिला के द्वारा बालक को जन्म दिया गया, महिला और बालक दोनो स्वस्थ है। रेलवे सुरक्षा बल, रायपुर मंडल के द्वारा किया गया कार्य सराहनीय एवं प्रशसनीय है।
