3 दिवसीय अधिवेशन में प्रदेश भर से 1000 विद्यार्थी उपस्थित रहे एवम 3 प्रस्ताव पारित किये गए
आज अभाविप ने प्रदेश कार्यालय मे प्रेसवार्ता का आयोजन किया
रायपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद छत्तीसगढ़ का 55 वा प्रदेश अधिवेशन इस वर्ष कोरबा में 31 जनवरी से 2 जनवरी तक संपन्न हुआ । इस अधिवेशन में लगभग 1000 छात्र-छात्राएं शामिल हुए । अधिवेशन की शुरुआत अभाविप के प्रदेश भर में छात्रहितों में किये कार्यो के साथ साथ छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित करता हुआ सिख समाज के 9वे गुरु तेग बहादुर के नाम रखी प्रदर्शनी का उद्घाटन किया गया। 31 दिसंबर के प्रातः को प्रदेश अध्यक्ष प्रा. अमित बघेल जी, प्रदेश मंत्री श्री मनोज वैष्णव जी के द्वारा ध्वजारोहण कर अधिवेशन का प्रारंभ हुआ । उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में मानस मर्मज्ञ परम पूज्य संत अतुल कृष्ण भारद्वाज (श्री राम कथा वाचक), विशिष्ट अतिथि के रूप में अभाविप के क्षेत्रीय संगठन मंत्री चेतस सुखाड़िया, प्रदेश अध्यक्ष प्रा. अमित बघेल, प्रदेश मंत्री मनोज वैष्णव रहे। प्रदेश अधिवेशन में तीन प्रस्ताव रखे गए जिसमे से प्रदेश के शैक्षिक , सामाजिक परिदृश्य एवं “रोजगार के अवसर की खोज में युवा”। जिसे प्रदेश के विभिन्न छात्र नेताओं ने अनुमोदित कर पारित किया गया।
अधिवेशन मे “भारत की वास्तविक पहचान” विषय पर अभाविप के मध्य क्षेत्र संगठन मंत्री चेतस सुखड़िया का भाषण हुआ । इस अधिवेशन मे भव्य शोभायात्रा निकाली गई जो नगर के लोगो के आकर्षण का केंद्र रही शोभायात्रा का जगह-जगह पर सभी समाज, वर्ग के लोगों ने स्वागत किया । शोभा यात्रा के समापन स्थल पर खुला अधिवेशन संपन्न हुआ।
अभाविप के प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा हुई जिसमें रायपुर से प्रदेश मिडिया प्रमुख शुभम जयसवाल , प्रदेश सह मंत्री तिलक नाथ पोद्दार , प्रदेश तकनीकी प्रमुख आयुष दीवान, प्रदेश एग्रीविज़न संयोजक निखिल तिवारी, प्रदेश सविष्कार प्रमुख मनीष तिवारी, प्रदेश स्टुडो मैट्रिक्स प्रमुख अन्वित दीक्षित , प्रदेश फार्मा विजन सहसंयोजक आशुतोष ठाकुर , प्रदेश कार्यालय मंत्री प्रशांत साहू , रायपुर महानगर छात्रा विस्तारिका सुश्री भाव्या शुक्ला , प्रदेश कला मंच प्रमुख अक्षत गोस्वामी , प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संदीप तांडव, योगेश साहू, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मे नील राजपूत , प्रथम फूटाने, कन्हैया मिश्रा की घोषणा हुई। तत्पश्चात समारोह भाषण करते हुए प्रदेश संगठन मंत्री प्रदीप मेहता ने सभी कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया ।
