प्रकृति की ओर सोसाइटी के सचिव मोहन वर्ल्यानी ने प्रेस विज्ञप्ति भेजकर बताया की ग्रह उद्यान प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल द्वारा परिणाम घोषित किए गए जिसमें बड़े उद्यान में प्रथम श्रीमती मेघना जैन तालेरा, श्रीमती सुमित्रा नथानी, तृतीय श्रीमती अर्चना अग्रवाल
मझौले उद्यान प्रथम श्रीमती स्वाति शुक्ला, द्वितीय श्रीमती योगेश कोर खनूजा तृतीय श्रीमती दीप्ति सरकार तृतीय श्रीमती रेखा राजीव माथुर
छोटे उद्यान प्रथम श्रीमती अलका भार्गव द्वितीय श्रीमती पूनम रूपरेला तृतीय श्रीमती ज्योति ठाकुर टेरेस उद्यान प्रथम श्रीमती भारती भास्कर द्वितीय श्रीमती विनती श्रीवास्तव तृतीय श्रीमती सुमन तिवारी सर्वश्रेष्ठ उद्यान विवेक गौतम, निर्भय धाडीवाल, श्रीमती बिंदु बग्गा, श्रीमती दीप्ति पटेल विजेताओं को मुख्यमंत्री माननीय भूपेश बघेल जी द्वारा पुरस्कार वितरण किया गया। कार्यक्रम में प्रकृति की ओर सोसाइटी के कार्यों की सराहना करते हुए कहा इस तरह के आयोजन होते रहना चाहिए तभी हमारा पर्यावरण सुधरेगा। सोसायटी के सदस्यों की तारीफ करते हुए कहा कि एक मंच पर उद्यानिकी विभाग, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, पादक औषधि बोर्ड, जिंदल स्टील एंड पावर लिमिटेड के संयुक्त तत्वाधान में आयोजकों ने बहुत मेहनत की है। मंच में अमरजीत भगत संस्कृति एवं खाद्य मंत्री, प्रदीप शर्मा, कुलदीप जुनेजा विधायक, भूपेंद्र पांडे, संयुक्त संचालक उद्यानिकी विभाग, प्रदीप टंडन ,अध्यक्ष जिंदल स्टील एंड पावर लिमिटेड, विवेक त्रिपाठी जी इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय पूर्व अध्यक्ष डॉक्टर ए आर दल्ला स्वागत भाषण अध्यक्ष दलजीत बग्गा आभार सचिव मोहन वर्ल्यानी ने किया।
