रायपुर – नगर पालिक निगम रायपुर के महापौर एजाज ढेबर, सभापति श्री प्रमोद दुबे, आयुक्त मयंक चतुर्वेदी के आदेशानुसार राजधानी शहर रायपुर में निरन्तर बढ़ रही शीतलहर के प्रकोप से आमजनों को राहत दिलवाने छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के माध्यम से नगर निगम क्षेत्र में संचालित गौधन न्याय योजना के अंतर्गत गौठानों से प्राप्त गौकाष्ठ का सदुपयोग किया जाकर विभिन्न चौक – चौराहों एवं सार्वजनिक स्थानों में अलाव जलाने की व्यवस्था सभी 10 जोनों में जोन कमिश्नरगणों के नेतृत्व में प्रारम्भ कर दी गयी है. इससे विभिन्न सार्वजनिक स्थानों में आम जनों को तत्काल ठण्ड के निरन्तर बढ़ते प्रकोप से तत्काल राहत मिल रही है. नगर निगम जोन 1 के बाजार चौक गोगांव सहित विभिन्न स्थानों, जोन 4 के के सप्रे स्कूल के पीछे, बूढ़ापारा, पंजाबी कॉलोनी कटोरा तालाब सहित विभिन्न सार्वजनिक स्थानों,जोन 5 के वार्ड क्रमांक 40 एवं 67 के मैत्री नगर चंगोराभाटा सहित अन्य विभिन्न सार्वजनिक स्थानों, जोन 6 के अंतर राज्यीय बस टर्मिनल ( आईएसबीटी ) भाटागांव सहित विभिन्न सार्वजनिक स्थानों, जोन 7 द्वारा जोन के क्षेत्र में आने वाले पण्डित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के सामने आमानाका, मोतीलाल नगर कोटा, ठाकरे चौक रामकुण्ड, कबीर चौक रामनगर, सार्वजनिक स्थान पर आमजनों को ठण्ड से राहत दिलवाने गौठान से प्राप्त गौकाष्ठ का सदुपयोग कर अलाव जलाने की व्यवस्था किया जाना प्रारम्भ कर दिया गया है. यह व्यवस्था महापौर, सभापति, आयुक्त के निर्देशानुसार सम्पूर्ण शीतलहर के दौरान दी जाती रहेगी. व्यवस्था की निरन्तर सतत मॉनिटरिंग का प्रशासनिक कार्य दायित्व नगर निगम के जोनों में पदस्थ सहायक अभियंताओं, उप अभियन्ताओं को दिया गया है. सभी 10 जोनों द्वारा गौकाष्ठ से विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर आमजनों को ठण्ड से राहत दिलवाने अलाव जलाने की व्यवस्था प्रारम्भ कर दी गयी है, सम्बंधित जोन कमिश्नर के निर्देश पर जोन के सहायक अभियन्ता एवं उप अभियन्ता अलाव जलाये जाने की प्रशासनिक व्यवस्था की सतत निरन्तर मॉनिटरिंग कर रहे हैँ.
