Skip to content
August 5, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • पंचायत उप निर्वाचन में 72.96 प्रतिशत और नगरीय निकाय उप निर्वाचन में 73.66 प्रतिशत मतदान*
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

पंचायत उप निर्वाचन में 72.96 प्रतिशत और नगरीय निकाय उप निर्वाचन में 73.66 प्रतिशत मतदान*

Purushottam Manhare January 9, 2023

*त्रिस्तरीय पंचायतीराज संस्थाओं और नगरीय निकायों में उप निर्वाचन के लिए मतदान निर्विघ्न और शांतिपूर्वक संपन्न*

*राज्य निर्वाचन आयोग ने मतदान में प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से जुड़े सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया*

रायपुर.  जनवरी 2023. प्रदेश में आज त्रिस्तरीय पंचायतीराज संस्थाओं और नगरीय निकायों में उप निर्वाचन के लिए मतदान निर्विघ्न और शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न हुआ। पंचायत उप निर्वाचन में 72.96 प्रतिशत और नगरीय निकाय उप निर्वाचन में 73.66 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। राज्य निर्वाचन आयोग ने उप निर्वाचन के दौरान शांतिपूर्ण और निर्विघ्न मतदान के लिए इससे प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से जुड़े सभी लोगों और कार्मिकों के प्रति आभार व्यक्त किया है।

प्रदेश में आज त्रिस्तरीय पंचायतीराज संस्थाओं में जिला पंचायत सदस्य के एक पद, जनपद पंचायत सदस्य के आठ, सरपंच के 67 और पंच के 65 पदों के लिए प्रातः सात बजे से दोपहर तीन बजे तक वोट डाले गए। मतदान के लिए कुल 402 मतदान केन्द्र बनाए गए थे। पंचायत उप निर्वाचन में 72.96 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग गया। पंचायत प्रतिनिधि चुनने के लिए 74.01 प्रतिशत पुरूष मतदाताओं और 71.93 प्रतिशत महिला मतदाताओं ने वोट डाले। मतदान की समाप्ति के बाद सभी मतदान केन्द्रों पर मतगणना का कार्य शांतिपूर्वक संपन्न कराया गया। इनके सारणीकरण एवं निर्वाचन के परिणामों की घोषणा 12 जनवरी को की जाएगी।

राज्य के 12 जिलों के कुल 14 नगरीय निकायों में भी आज उप निर्वाचन के लिए वोट डाले गए। प्रदेश के तीन नगर निगमों, चार नगर पालिकाओं और सात नगर पंचायतों के 15 वार्डों में पार्षद के निर्वाचन के लिए सवेरे आठ बजे से शाम पांच बजे तक मतदान हुआ। इसके लिए कुल 27 मतदान केन्द्र बनाए गए थे। नगरीय निकायों में मतदान का औसत प्रतिशत 73.66 रहा। वार्ड पार्षद चुनने के लिए 75.32 प्रतिशत पुरूष मतदाताओं और 72.07 प्रतिशत महिला मतदाताओं ने वोट डाले। आज मतदान वाले सभी नगरीय निकायों में मतगणना और निर्वाचन के परिणामों की घोषणा 12 जनवरी को संबंधित नगरीय निकाय के मुख्यालय में की जाएगी।

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: news

Post navigation

Previous मुख्यमंत्री से छत्तीसगढ़ राज्य प्रशासनिक सेवा संघ के पदाधिकारियों ने की सौजन्य मुलाकात*
Next वृक्षारोपण से 40 नदियों का तट हुआ हरा-भरा*

Related Stories

माओवादी बैनर-पोस्टर मामले में किरंदुल निवासी गिरफ्तार, गढ़चिरौली पुलिस ने की तलाशी*
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

माओवादी बैनर-पोस्टर मामले में किरंदुल निवासी गिरफ्तार, गढ़चिरौली पुलिस ने की तलाशी*

August 3, 2026
रायपुर जिला माहेश्वरी सभा का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

रायपुर जिला माहेश्वरी सभा का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

August 3, 2026
एनएमडीसी डीएवी आईटीआई ,भांसी में आयोजित कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में 31 छात्रों का चयन*
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

एनएमडीसी डीएवी आईटीआई ,भांसी में आयोजित कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में 31 छात्रों का चयन*

August 1, 2026

Recent Posts

  • माओवादी बैनर-पोस्टर मामले में किरंदुल निवासी गिरफ्तार, गढ़चिरौली पुलिस ने की तलाशी*
  • रायपुर जिला माहेश्वरी सभा का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न
  • 961784951785641256
  • एनएमडीसी डीएवी आईटीआई ,भांसी में आयोजित कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में 31 छात्रों का चयन*
  • 3 व 4 अगस्त को होगी 5वीं दंतेवाड़ा जिला योगासन चैम्पियनशिप

You may have missed

961784951785641256
  • Uncategorized

961784951785641256

August 2, 2026
एनएमडीसी डीएवी आईटीआई ,भांसी में आयोजित कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में 31 छात्रों का चयन*
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

एनएमडीसी डीएवी आईटीआई ,भांसी में आयोजित कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में 31 छात्रों का चयन*

August 1, 2026

Recent Posts

  • माओवादी बैनर-पोस्टर मामले में किरंदुल निवासी गिरफ्तार, गढ़चिरौली पुलिस ने की तलाशी*
  • रायपुर जिला माहेश्वरी सभा का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न
  • 961784951785641256
  • एनएमडीसी डीएवी आईटीआई ,भांसी में आयोजित कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में 31 छात्रों का चयन*
  • 3 व 4 अगस्त को होगी 5वीं दंतेवाड़ा जिला योगासन चैम्पियनशिप
  • Home
  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.